UP Weather Update: आज साफ रहेगा यूपी का मौसम, कल फिर लेगा करवट, कई हिस्सों में हल्की बारिश के आसार – News18 हिंदी

Spread the love

शुक्रवार को पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहेगा
अंजलि सिंह राजपूत/लखनऊ:उत्तर प्रदेश का मौसम मार्च के महीने में एक दिन साफ तो एक दिन खराब रह रहा है. ऐसे में पिछले दो दिनों से आंधी -तूफान , बूंदाबांदी का सामना कर रहे यूपी वालों के लिए आज मौसम साफ रहेगा. शुक्रवार को पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहेगा. सुबह से ही धूप तेज रहेगी. दोपहर बाद धूप और तेज होने का पूर्वानुमान है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन कल यानी शनिवार को मौसम एक बार फिर से करवट लेगा और हल्की बूंदाबांदी के साथ ही तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है.
हालांकि इसका असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर यूपी के पूर्वी भाग में देखने के लिए मिलेगा. हल्की बूंदाबांदी कहीं कहीं पर हो सकती है. बादलों की आवाजाही भी लगी रहेगी. इसके अलावा रविवार से फिर मौसम साफ हो जाएगा और अधिकतम न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी. लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि पिछले दो दिनों से हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाओं के चलने की वजह से अधिकतम न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई है. हालांकि उत्तर प्रदेश में अब अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान है.

आज आपके जिले का तापमान
लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. वहीं बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेत बलिया, चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. इसके अलावा फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फुरसतगंज, अयोध्या, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में अधिकतम तापमान 29 से 32 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है.
बरेली से लेकर इटावा तक ऐसा रहेगा मौसम

बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर का अधिकतम तापमान आज 30 से 33 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.
नोएडा और गाजियाबाद का मौसम रहेगा ऐसा

आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.
.
Tags: Hindi news, Local18, UP Weather

ब्रज में छाया होली का अलग रंग, तस्वीरों में देखें अद्भुत नजारा
अकाल मृत्यु से बचना है तो सुबह शुरू कर दें डेली ये 1 काम करना, शरीर के कई अंग रहेंगे हेल्दी, मेंटल हेल्थ भी होगा बूस्ट
रहने के ल‍िए स्‍वर्ग जैसी जगह! न क्राइम का खौफ, न कोई देश दुश्मन, कमाई भी जबरदस्‍त
हमले से पहले रूस को किसने दी थी वॉर्निंग? फिर भी नहीं चेते राष्‍ट्रपति पुतिन, अब वही हुआ जिसका था डर
मामूली मसालों में न करें इनकी गिनती, सेहत के लिए करते हैं औषधि का काम, खाने से पास नहीं भटकेंगी बीमारियां
Realme के जबरदस्त स्मार्टफोन पर मिल रही है 4,000 रुपये की बड़ी छूट, अभी 9 हजार से कम में खरीदें, ऑफर 31 तक
1967 की फ्लॉप मूवी, कैसे 60 के दशक की बन गई तीसरी ब्लॉकबस्टर, जीतेंद्र के 1 ट्रिक्स का अभी तक नहीं टूटा रिकार्ड!
एक ऐसी मिठाई जिसकी खूशबू से महकती है जयपुर के इस कस्बे की हर एक गली, 500 सालों से लगातार बन रही
वो 7 सुपरफूड जिनकी बदौलत आप जिंदगी में कई बीमारियों को दे सकते हैं मात, 4 का भी कर लिए सेवन तो शरीर बन जाएगा फौलाद, ये है लिस्ट  

source

Previous post मोदी को हराने आया हूं… वाराणसी में 2014 से ही शुरू हो गई थी मोदी और केजरीवाल की अदावत – NBT नवभारत टाइम्स (Navbharat Times)
Next post MP की 29 लोकसभा सीटों पर 4 चरणों में चुनाव: भोपाल, ग्वालियर में 7 मई तो इंदौर, उज्जैन सीट पर 13 मई को वोटिंग – Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *