PM Modi Kerala Road Show: फूल बरसाते हजारों लोग, एक झलक पाने उमड़ा हुजूम, तस्वीरों में देखें केरल – ABP न्यूज़

Spread the love

PM Modi Kerala Road Show: लोकसभा चुनाव 2024 में पीएम मोदी जीत को एक नया र‍िकॉर्ड बनाने में जुटे हैं. ‘मिशन साउथ’ के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (19 मार्च) को सुबह साढ़े 10 बजे से केरल के पलक्कड़ में रोड शो किया. चुनावों की तारीखों के ऐलान से पहले से ही वो दक्षिण के राज्‍यों का लगातार दौरा कर रहे हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो की शुरुआत फूलों से सजे, खुली छत वाले वाहन से कोट्टामैदान अंचुविलाक्कु से हुई ज‍िसके बाद यह काफ‍िला पलक्कड़ शहर में हेड पोस्ट ऑफिस की ओर बढ़ा.
पीएम मोदी के रोड शो के दौरान बीजेपी समर्थकों के साथ-साथ बड़ी संख्‍या में लोग फूल, माला, पार्टी के झंडे, मोदी के पोस्टर और पार्टी की टोपियां पहने रास्‍ते के दोनों तरफ लाइन में खड़े नजर आए. करीब एक क‍िलोमीटर लंबे रोड शो के दौरान लोगों में गजब का उत्‍साह देखा गया.
मोदी के रोड शो के दौरान सड़क के दोनों तरफ खड़े लोगों ने ‘भारत माता की जय’, ‘मोदीजी स्वागतम’ और ‘मोदी की जय’ के खूब नारे लगाए और फूलों की बार‍िश की.
प्रधानमंत्री नरेंद मोदी सोमवार (18 मार्च) को तम‍िलनाडु के कोयंबटूर में 3.5 किलोमीटर लंबा रोड शो न‍िकाला था. इस दौरान बड़ी संख्‍या में लोगों ने शाम‍िल होकर उनका रास्‍ते में गर्मजोशी के साथ स्‍वागत क‍िया था. लोगों में पीए मोदी की एक झलक पाने को गजब का उत्‍साह देखा गया था.
पीएम मोदी ‘साउथ म‍िशन’ के तहत 15 मार्च से दक्ष‍िण भारत के राज्‍यों के दौरे पर हैं. तेलंगाना, तम‍िलनाडु के बाद मंगलवार सुबह केरल पहुंचे. केरल के बाद फ‍िर वह दोपहर बाद तम‍िलनाडु के सेलम में सार्वजन‍िक सभा को संबोध‍ित करने के ल‍िए पहुंचे.
प्रधानमंत्री मोदी इस बार साउथ म‍िशन पर इसलिए हैं क‍ि वो 400 पार के नारे को यहां कि 131 सीटों के साथ पूरा करने की कोश‍िश में हैं. दक्षिण भारत के राज्यों की 131 लोकसभा सीटों में से प‍िछले 2019 के चुनाव में बीजेपी को केवल 29 सीटों पर जीत हास‍िल हुई थी.
कर्नाटक की 28 में 25 सीटें और तेलंगाना की 17 में से 4 सीटों पर बीजेपी ने कब्‍जा क‍िया था. 2019 में बीजेपी को आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में एक भी सीट पर जीत हास‍िल नहीं हुई थी.
Lok Sabha Elections 2024: कितने अमीर हैं 2024 लोकसभा चुनाव लड़ रहे शाही उम्मीदवार?
Poll of Opinion Polls: ओपिनियन पोल में NDA को यूपी-पंजाब में फायदा, जानें विपक्षी गठबंधन का हाल
Farmers Protest: पंखा-टीवी, वॉशिंग मशीन लेकर बैठे हैं किसान, शंभू बॉर्डर पर लंगर का भी इंतजाम
CAA Rules: नरेंद्र मोदी और अमित शाह को इतनी भी क्या थी जल्दी?- ऐसा क्यों बोले वारिस पठान
कानून, इस्लाम और इतिहास की मास्टर हैं ‘दीदी’, जानें ममता बनर्जी से जुड़ी रोचक बातें
Arvind Kejriwal Arrest: ‘केजरीवाल ने करोड़ों भारतीयों का विश्वास तोड़ा,’ ED एक्शन के बाद अन्ना हजारे का हमला
Bhojshala Survey: धार में कमाल मौला मस्जिद या सरस्वती मंदिर? भोजशाला में ASI सर्वे का आज दूसरा दिन
लोक सभा चुनाव में जनता के मुद्दों को मिलेगी जगह या सियासी नूरा-कुश्ती में उलझकर रह जाएंगे आम लोग
BSEB 12th Result 2024: इस बार कैसा रहेगा बिहार इंटरमीडिएट रिजल्ट? पिछले 5 साल में तो ऐसा रहा था परिणाम
टीवी की इस हसीना नें किया था अवॉर्ड शो का बायकॉट, एक हादसे के बाद एक्ट्रेस ने लिया था फैसला

source

Previous post PM Modi LIVE: पीएम नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के आरामबाग में विभिन्न परियोजनाओं का किया शुभारंभ , hindi news, latest … – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Next post Lok Sabha Election 2024: इटावा लोकसभा सीट बसपा ने घोषित किया प्रत्याशी, RLD की पूर्व सांसद को दिया टिकट – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *