Lok Sabha Election 2024 LIVE: बेगुसराय को लेकर फंसा पेंच, बिना सीट शेयरिंग के CPI ने उतारा उम्मीदवार – India.com हिंदी

Spread the love

click this icon for latest updates

Published: March 22, 2024 4:03 PM IST
By Gaurav Barar
Lok Sabha Chunav 2024 LIVE Updates: लोकसभा चुनावों को लेकर तमाम राजनीतिक पार्टियां युद्ध स्तर पर तैयारियों में जुटी हुई हैं. शुक्रवार को तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) ने आंध्र प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 13 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की. वहीं, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को दो और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की. लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से 1 जून के बीच 7 फेज में होंगे. चुनाव आयोग ने शनिवार को लोकसभा चुनाव और 4 राज्य विधानसभाओं के कार्यक्रम की घोषणा की थी. यहां आपको लोकसभा चुनाव से जुड़े हर अपडेट मिलेंगे.

बिहार: लोकसभा चुनाव को लेकर पटना बेऊर जेल से दबंग और अपराधी छवि के कैदियों के जेल बदले गए हैं. आरजेडी के पूर्व विधायक राज बल्लभ यादव को बेऊर जेल से भागलपुर भेजने के आदेश दिए गए. 13 कैदियों की वजह से जेल की सुरक्षा और लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी की आशंका है. सभी 13 कैदियों को पटना से भागलपुर जेल भेजने के आदेश जारी हुए है. बिहार होम डिपार्टमेंट ने आज आदेश जारी किया है.
उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए शुक्रवार को चार उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, जिसके लिए मतदान 19 अप्रैल को होगा. नगीना (सुरक्षित) लोकसभा सीट के लिए शुक्रवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के चंद्रशेखर और समाजवादी पार्टी के मनोज कुमार ने नामांकन दाखिल किया.
बिहार में सीट बंटवारे पर सीपीआई महासचिव डी. राजा ने कहा कि सीट बंटवारे पर बातचीत चल रही है. बेगूसराय की सीट हमारी पार्टी के लिए आरक्षित कर दी गई है. जिला सचिव अवधेश राय को बेगुसराय से चुनाव लड़ने के लिए चुना गया है. हम एक और सीट के लिए बातचीत कर रहे हैं.
बीजद नेता प्रणब प्रकाश दास ने ट्वीट किया, “बीजद ओडिशा के लोगों के समर्थन से सभी 147 विधानसभा क्षेत्रों और सभी 21 लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ेगा और नवीन पटनायक के नेतृत्व में तीन चौथाई से अधिक सीटें जीतेगा.”
कटक से बीजेडी सांसद भर्तृहरि महताब ने पार्टी से इस्तीफा दिया.
ओडिशा: भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी ने कहा, “भाजपा के ओडिशा अध्यक्ष मनमोहन सामल के ट्वीट ने स्पष्ट कर दिया कि भाजपा यहां लोकसभा और विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ने वाली है… हमारे कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है. जो कुछ हुआ है वह तो होना ही था. मैं इस सही फैसले के लिए PM मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की आभारी हूं.”
बीजेपी ओडिशा के मनमोहन समल ने कहा कि विगत 10 वर्षों से, नवीन पटनायक जी के नेतृत्व में ओडिशा की बीजू जनता दल (बीजेडी) पार्टी केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार के अनेक राष्ट्रीय महत्व के प्रसंगों में समर्थन देती आई है, इसके लिए हम उनका आभार व्यक्त करते हैं. लेकिन आज ओडिशा में मोदी सरकार की अनेक कल्याणकारी योजनाएं जमीन पर नहीं पहुंच पा रही हैं, जिससे ओडिशा के गरीब बहनों-भाइयों को उनका लाभ नहीं मिल पा रहा है. ओडिशा-अस्मिता, ओड़िसा-गौरव और ओडिशा के लोगों के हित से जुड़े अनेकों विषयों पर हमारी चिंताएं हैं.
ओडिशा भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ओडिशा की सभी 21 लोकसभा और 147 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी.”
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
अपने मोबाइल पर इन 5 स्टेप में चेक करें बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, आर्ट्स में 86%, साइंस में 87%, कॉमर्स में 98% पास
Lok Sabha चुनाव से पहले हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के 6 बागी विधायक ने थामा बीजेपी का दामन
‘मेरा जीवन संघर्ष में रहा है इसलिए ये गिरफ्तारी मुझे अचंभित नहीं करती’ पत्नी सुनीता ने पढ़कर सुनाया CM का मैसेज
लोकसभा चुनाव 2024: जेडीयू ने 16 उम्मीदवार फाइनल किए, BJP के साथ पूरे 40 का होगा साझा ऐलान
Cash For Query Case: TMC नेता महुआ मोइत्रा के घर समेत कई ठिकानों पर CBI की रेड, पैसे लेकर सवाल पूछने का है मामला
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.

source

Previous post ABP Cvoter Opinion Poll: बंगाल में ममता या मोदी, कौन करेगा 'खेला', किसके फेवर में 4 जून का रिजल्ट, – ABP न्यूज़
Next post Lok Sabha elections 2024: Pre-poll survey predicts Congress win in Karnataka, BJP-JDS to win… | Mint – Mint

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *