आज की ताजा खबर LIVE: आज जो लोकतंत्र की हत्या हुई है उसे देश की जनता देख रही है: आतिशी – TV9 Bharatvarsh

Spread the love

दिल्ली आबकारी नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कोर्ट ने 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया है. ईडी ने कोर्ट से केजरीवार की 10 दिनों की रिमांड की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने केवल 6 दिन की हिरासत दी है. केजरीवाल को अब 28 मार्च को दोपहर 2 बजे कोर्ट में पेश करना होगा. आप सांसद संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह, अरविंद केजरीवाल की पत्नी और परिवार से मिलने आई थीं लेकिन पुलिस ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया. 4 अक्टूबर को जब संजय सिंह गिरफ्तार हुए थे तो उनके परिवार से अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता भी मिलने पहुंची थीं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रवार को भूटान के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पाने वाले वह किसी विदेशी सरकार के पहले प्रमुख हैं. प्रधानमंत्री मोदी को यह पुरस्कार ‘भारत-भूटान संबंधों के विकास में उनके उत्कृष्ट योगदान और भूटानी राष्ट्र तथा इसके लोगों के वास्ते उनकी विशिष्ट सेवा’ के लिए प्रदान किया गया है. पढ़ें दिनभर के हर छोटी-बड़ी खबरें-
रूस में मॉस्को के एक शॉपिंग मॉल में आतंकी हमला हुआ है. बताया जा रहा है कि वर्दी पहने बंदूकधारी ने मॉल में अंधाधुंध गोलियां चलाई. हमले में एक दर्जन से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है.
मुंबई क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टर प्रसाद पुजारी को डिपोर्ट किया है. क्राइम ब्रांच की टीम आज रात 12 तक उसे लेकर मुंबई पहुंच जाएगी. प्रसाद पुजारी को चीन से लाया जा रहा है.
ईडी की ओर से गिरफ्तार बीआरएस एमएलसी के.कविता का परिवार उनसे मिलने जांच एजेंसी के ऑफिस पहुंचा है. 16 मार्च को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में बीआरएस एमएलसी के. कविता की 23 मार्च तक ईडी को कस्टडी रिमांड दी थी.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी की हिरासत में भेजे दाने पर AAP नेता और दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि बीजेपी ईडी के पीछे से चुनाव लड़ना चाहती है. आज तक, ईडी को AAP नेताओं के खिलाफ अपराध से अर्जित कोई आय नहीं मिली है. आज देश के लोकतंत्र के इतिहास में एक काला दिन है. आज जो लोकतंत्र की हत्या हुई है उसे देश की जनता देख रही है.
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में चार जिलों के डीएम का तबादला कर दिया है. इससे पहले चुनाव आयोग ने डीजीपी को हटा दिया था. जिन चार जिलों के डीएम का तबादला किया गया है उसमें मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, पूरबा बर्दवान और बीरभूम शामिल है.
करीब 10 महीनों के इंतजार के बाद एक बार फिर क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग, आईपीएल, का 17वां सीजन आज से चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में शुरू हो रहा है. आज का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग और बेंगलुरु के बीच है. बेंगलुरु में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.
दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा, पूरे देश में लोग अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ सड़क पर उतरे हैं. कल हमारे मंत्री, पार्षद, पदाधिकारी, INDIA गठबंधन के नेता सभी लोग कल 10 बजे शहीदी पार्क पहुंचकर इस तानाशाही के खिलाफ देश को बचाने का संकल्प लेंगे. 25 मार्च को इस गिरफ्तारी के विरोध में हम होली कार्यक्रम स्थगित कर रहे हैं. 26 मार्च को हम प्रधानमंत्री आवास का घेराव करेंगे.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा में हमने सामाजिक न्याय की बात की और उसका एक अगला क्रांतिकारी कदम जाति जनगणना, आर्थिक सर्वे, संस्थाओं का सर्वे करना है. यह हमने घोषणा पत्र में भी कहा है. यह देश की प्रगति की लड़ाई है और मैं बहुत खुश हूं कि हम एक साथ ये लड़ाई लड़ने जा रहे हैं.
चुनाव आयोग ने पंजाब के 5 जिलों में एसएसपी की तैनाती कर दी है. पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि दीपक पारिक को एसएसपी बठिंडा तैनात, जबकि अंकुर गुप्ता को एसएसपी जालंधर ग्रामीण तैनात किया गया है. इसी तरह सिमरत कौर को एसएसपी मालेरकोटला, सुहैल कासिम मीर को एसएसपी पठानकोट और डॉ. प्रज्ञा जैन को फाजिल्का एसएसपी के रूप में तैनात किया गया है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, आपके 3 बार चुने हुए मुख्यमंत्री को मोदीजी ने सत्ता के अहंकार में गिरफ्तार करवाया. सबको खत्म करने में लगे हैं. यह दिल्ली के लोगों के साथ धोखा है. आपके मुख्यमंत्री हमेशा आपके साथ खड़े रहें हैं. अंदर रहें या बाहर, उनका जीवन देश को समर्पित है. जनता जनार्दन है सब जानती है. जय हिन्द.
यूपी एटीएस को बड़ी सफलता मिली है. एटीएस ने बांग्लादेश से जाली नोटों को उत्तर प्रदेश लाकर सप्लाई करने वाले को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम कंचन मंडल है. बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल के रास्ते जाली मुद्रा लाता था. यूपी एटीएस को लंबे समय से इसकी तलाश थी और प्रयागराज पुलिस ने इनाम भी घोषित कर रखा था.
दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश ने एक्साइज पॉलिसी मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल की 10 दिन की हिरासत की मांग करने वाली ईडी की अर्जी पर फैसला सुरक्षित रखा. जल्द ही कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भूटान दौरे पर भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने कहा हम अत्यंत आभारी हैं कि प्रधानमंत्री ने अपने व्यस्त समय के बावजूद भूटान का दौरा किया. हमें मौसम के कारण कुछ समस्याएं थीं, लेकिन बावजूद इसके वे पुरस्कार प्राप्त करने के लिए व्यक्तिगत रूप से पहुंचे. हम सभी अत्यंत प्रसन्न हैं.
मुंबई के एलटीटी कुर्ला से उत्तर प्रदेश जाने वाली ट्रेन गोदान एक्सप्रेस में आग लग गई. बताया जा रहा है कि आग ट्रेन के आखिरी बोगी में लगी है. आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. आनन-फानन में ट्रेन को रोककर आग पर काबू पाया जा रहा है. घटना स्थल पर दमकल और पुलिस की टीम पहुंच गई. हालांकि, नॉन पेसेजर बोगी थी इसलिए किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.
भूटान पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा भारत और भूटान एक साझी विरासत का हिस्सा है. भारत भगवान बुद्ध की भूमि है, उनकी तपोस्थली है. भारत वह भूमि है जहां बुद्ध को बोध प्राप्त हुआ था. भूटान ने भगवान बुद्ध की उन शिक्षाओं को आत्मसात किया, उन्हें संरक्षित किया.
यूट्यूबर एल्विश यादव के जमानत अर्जी पर आज सुनवाई हुई. एल्विश यादव की ओर से सूरजपुर कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की गई है. सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है. कुछ देर बाद कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा.
यूपी में सभी सरकारी मदरसे बंद हो जायेंगे. इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने यूपी मदरसा एजुकेशन बोर्ड एक्ट को असंवैधानिक बताया है. हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने कहा कि ये सेक्यूलरिज्म के सिद्धांत के खिलाफ है. अदालत ने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने को कहा है.
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, “जस करनी तस भरनी, जैसा उन्होंने किया है वैसा उन्हें भरना ही पड़ेगा.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर पर चल रही कांग्रेस की बैठक खत्म हो गई है. बैठक के बाद सोनिया गांधी और राहुल गांधी 10 जनपथ वापस पहुंच गए हैं. कांग्रेस नेता जयराम रमेश और केसी वेणुगोपाल भी बैठक से निकल गए हैं. सूत्रों के मुताबिक खाते फ्रीज होने के बाद चुनावी तैयारी में आर्थिक संसाधन कैसे जुटाएं? इस पर चर्चा हुई.
दिल्ली के कथित शराब घोटालेा मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को आज राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया. इस दौरान ईडी ने कोर्ट में कहा कि अरविंद केजरीवाल ने शराब घोटाले की साजिश रची है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था, जिसके बाद से ईडी ने कोर्ट से केजरीवाल की 10 दिन की कस्टडी मांग की है.
कल रात दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने दिल्ली आबकारी मामले में गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद अब उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया है.
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने जानकारी दी है, जिसमें बताया गया है कि होली के त्योहार के दिन यानी 25 मार्च को मेट्रो की सेवाएं दोपहर 2.30 बजे से होगी शुरू होगी.
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अन्ना हजारे कहा ने कि कभी हम दोनों शराब जैसे भ्रष्टाचार के खिलाफ साथ खड़े थे और आज वो खुद शराब बना रहा था. अरविंद ने मेरी कभी बात नहीं मानी और मुझे इस बात का दुख है.
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कहा कि अरविंद केजरीवाल ने घोटाला तो किया है और जांच एजेंसियों से दूर भागते रहें. उनका अहंकार उनके भ्रष्टाचार से भी ज्यादा बड़ा था. इनके बाकी मंत्री को भी जेल जाना पड़ा था. ये वो व्यक्ति है जो राजनीति में आने से पहले कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाता था और कहते थे कि कांग्रेस के साथ कभी भी हाथ नहीं मिलाऊंगा. जनता ने उन्हें मुख्यमंत्री दिल्ली की विकास के लिए चुना था, लेकिन अरविंद केजरीवाल दिल्ली का विकास भी नहीं करा पाए.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तारी के बाद किए जा रहे आम आदमी पार्टी प्रदर्शन को देखते हुए ITO पर दिल्ली पुलिस ने धारा 144 लागू कर दी है.
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तारी पर आप नेता मालविंदर सिंह कांग ने कहा कि देश में लगातार लोकतंत्र का कत्ल हो रहा है. बीजेपी ने ‘कट्टर ईमानदार’ सीएम जो ईमानदारी से राजनीति को आगे लेकर जा रहा है उनके खिलाफ बीजेपी ने विरोध की राजनीति खेली है, जिसका मकसद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव से बाहर रखना है. मौजूदा मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के खिलाफ हजारों आप कार्यकर्ता आज मोहाली में विरोध प्रदर्शन करेंगे.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी में किए जा रहे विरोध पर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कल रात से जिस प्रकार हंगामा चल रहा है, वो हम सब देख रहे हैं.
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर आप नेता गोपाल राय उनके परिवार से मिलने पहुंचे हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं यहां उनके परिवार से मिलने आया हूं लेकिन उन्हें घर में नजरबंद कर दिया गया है. उनके परिवार की हालत कल रात से क्या है ये किसी को नहीं मालूम. किस कानून के तहत मुझे उनके परिवार से मिलने से रोका जा रहा है? ये साफ-साफ दिखा रहा है कि इस देश में तानाशाही को स्थापित किया जा रहा है.
जेडीयू के नेता नीरज सिंह ने अरविंद केजरीवाल पर कहा कि जेल से कौन सरकार चलाता है, यह लोकतंत्र के लिए घातक है.
बिहार के सुपौल में बन रहे एक पुल का हिस्सा गिर गया, जिसमें कई मजदूरों के घायल हो गए हैं, जिनके बचाव का काम जारी है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी आज पूरे शहर में विरोध प्रदर्शन करने वाली है, जिसको ध्यान में रख कर मेट्रो की सेवाओं को सुबह 8 बजे से शाम 6 तक बंद कर दिया गया है.
मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला के सर्वे के लिए ASI के अधिकारी भोजशाला पहुंचकर सर्वे की शुरुआत कर चुके हैं.
तेजस्वी यादव दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के समर्थन में उतरे हैं, इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी जांच एजेंसी की मदद से चुनाव लड़ना चाहती है.
दिल्ली: संयुक्त अरब अमीरात दूतावास में वार्षिक इफ्तार में, भारत में संयुक्त अरब अमीरात के राजदूत, अब्दुलनासिर जमाल अलशाली कहते हैं, “इतने सारे क्षेत्रों में बहुत प्रगति हुई है, लेकिन हमेशा और भी बहुत कुछ किया जाना बाकी है. भारत और यूएई के बीच संबंध और दोनों नेताओं के बीच करिश्मा यह सुनिश्चित करता है कि यह गति समय के साथ बढ़ती रहती है. तथ्य यह है कि वे एक-दूसरे के देश का दौरा करते रहते हैं, हर किसी को इस रिश्ते में और अधिक और बेहतर करने का प्रयास करने के लिए प्रेरित करता है. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप क्या हासिल करते हैं, किसी भी रिश्ते में सुधार की गुंजाइश हमेशा रहती है. चीजों को अलग तरीके से करने की गुंजाइश हमेशा रहती है. यही कारण है कि हमारे पास दोनों सरकारों के राजदूतों और वरिष्ठ अधिकारियों दोनों के लिए होमवर्क की एक लंबी सूची होती है.
#WATCH | Delhi: At the annual Iftar at the UAE Embassy, UAE Ambassador to India, Abdulnasser Jamal Alshaali says, “A lot of progress has been made in so many fields and sectors, but there’s always more to be done. The relationship (between India and UAE) and the charisma between pic.twitter.com/YQBIqfgWZX
— ANI (@ANI) March 21, 2024
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के परिवार से बात की है और उन्हें कांग्रेस पार्टी के समर्थन का आश्वासन दिया है. वह अरविंद केजरीवाल या उनके परिवार से मिलने और कानूनी मदद मुहैया कराने की कोशिश करेंगे: सूत्र
Congress leader Rahul Gandhi has spoken to Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal’s family and assured the Congress party’s support to them. He will try to meet Arvind Kejriwal or his family tomorrow and provide legal help: Sources
— ANI (@ANI) March 21, 2024
सीबीआई ने कैश फॉर क्वेरी मामले में महुआ मोइत्रा के खिलाफ केस दर्ज किया है. मंगलवार को ही लोकपाल ने केस दर्ज करने का आदेश दिया था.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर ईडी टीम पहुंच गई है. ऐसी जानकारी है कि ईडी की टीम आज केजरीवाल से पूछताछ कर सकती है. बता दें कि केजरीवाल के घर तक जाने वाले सारे रास्ते बंद कर दिए गए हैं और मौके पर भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद है.
दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी का कहना है, “कांग्रेस और इंडिया गठबंधन हमारे साथ है। हम मिलकर लोकतंत्र बचाएंगे.
Delhi | Delhi minister and AAP leader Atishi says, “Congress and the INDIA alliance are with us. We will together save democracy…” pic.twitter.com/Wmn6rYvX5f
— ANI (@ANI) March 21, 2024
दिल्ली के सीएम को फर्जी आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया. दो साल की जांच में न तो एक पैसा ईडी को मिला और न ही सीबीआई को मिला. पीएम मोदी को पता है कि सिर्फ केजरीवाल ही उन्हें चैलेंज कर सकते हैं. विपक्ष के दो मुख्यमंत्रियों को गिरफ्तार किया, एक पार्टी का अकाउंट फ्रीज किया. अगर लड़ाई लड़नी है तो सामने आकर लड़ो. हमने केजरीवाल की गैर कानूनी गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका की है. कल इस पर सुनवाई होगी. न्यायालय में हमारी लड़ाई जारी रहेगी.
सुलतानपुर की कोर्ट में हड़ताल के कारण मानहानि मामले में राहुल गांधी की सुनवाई MP-MLA कोर्ट में आज होगी. बीती 20 फरवरी को राहुल गांधी को इस मामले में 25-25 हज़ार के मुचलके पर जमानत मिली थी, इसके बाद 2 मार्च को राहुल गांधी कोर्ट नहीं पहुंचे थे.
Published On – Mar 22,2024 12:12 AM

source

Previous post Lok Sabha Election 2024: तमिलनाडु की 14 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों का एलान, पुडुचेरी के लिए भी उम्मीदवार तय – अमर उजाला
Next post Lok Sabha Election 2024: ईवीएम पर साफ न दिखने पर अब मतदाता को नहीं होना होगा परेशान, उपलब्ध कराए जाएंगे लेंस.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *