Lok Sabha Election 2024: कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल एक बार फिर बीकानेर से मैदान में, जानिए कैसा रहा है राजनीति जीवन – Jansatta

Spread the love

Arjun Ram Meghwal Profile: राजस्थान की बीकानेर लोकसभा सीट से फिलहाल केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सांसद हैं। लोकसभा चुनाव-2019 में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अर्जुन राम मेघवाल कांग्रेस के उम्मीदवार मदन गोपाल मेघवाल को कुल 264081 वोटों से हराया था। 2014 और 2009 में भी अर्जुन राम मेघवाल ही इस सीट से सांसद बने थे। इस बार भी बीजेपी ने उन्हें उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस की ओर से उनका मुकाबल गोविंद राम मेघवाल करेंगे।
राजस्थान के बीकानेर से सांसद बनकर केंद्र की राजनीति में पहुंचे अर्जुन राम मेघवाल का जन्म 20 दिसंबर 1953 को हुआ था। वह फिलहाल मोदी सरकार में कानून और न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं। अर्जुन राम मेघवाल ने पोलिटिकल साइंस की पढ़ाई भी की है तो उनके पास कानून और एमबीए की डिग्री भी है। वह राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे बाद में उन्हें प्रमोशन मिला। दिलचस्प बात यह है कि यह कांग्रेस पार्टी के साथ उनका टकराव था जिसने मेघवाल को राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया। 2008 के विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद वह प्रशासनिक सेवा छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए।
उनके राजनीतिक करियर की बात करें तो मेघवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल में संसदीय मामलों, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण राज्य मंत्री की भूमिका निभाई। एक दशक से अधिक के राजनीतिक करियर के साथ अर्जुनराम मेघवाल भाजपा के अंदर एक प्रमुख व्यक्ति के रूप में उभरे हैं।
साल 2009 के आम चुनाव में बीकानेर से चुनाव जीतकर मेघवाल लोकसभा पहुंचे और 2014 के चुनाव में फिर से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए। एक सांसद के तौर पर अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान मेघवाल लोकसभा में भाजपा के चीफ व्हिप थे और अध्यक्ष ने उन्हें निचले सदन में हाउस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में भी नामित किया था।
राजनीति में आने से पहले, मेघवाल ने सिविल सेवा, समाज सेवा, खेती और शिक्षा समेत कई तरह के क्षेत्रों में काम किया। उन्होंने एक IAS अधिकारी के रूप में अपने करियर की शुरुआत करते हुए, 1982 में राजस्थान प्रशासनिक सेवाओं के लिए सफलतापूर्वक योग्यता प्राप्त की। इसके बाद उन्हें राजस्थान उद्योग सेवा के लिए चुना गया और राजस्थान में जिला मजिस्ट्रेट (कलेक्टर) के रूप में काम किया।
सिर पर हमेशा राजस्थानी पगड़ी पहनने वाले मेघवाल की सादगी के किस्से बड़े मशहूर हैं। सरकारी गाड़ी होने के बावजूद वह साइकिल से घूमना-फिरना पसंद करते हैं। वह राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह के लिए भी साइकिल से ही पहुंचे थे। बीकानेर में रॉबर्ट वाड्रा के कथित अवैध भूमि सौदे का सबके सामने लाने में भी उनकी बड़ी भूमिका थी।

source

Previous post PM Modi Bhutan Visit: पीएम मोदी का भूटान दौरा स्थगित, पारो एयरपोर्ट पर खराब मौसम बना वजह – ABP न्यूज़
Next post झारखंड में चार चरणों में चुनाव..चौथे फेज से वोटिंग: रांची, जमशेदपुर में 25 मई को मतदान; गांडेय उपचुनाव में … – Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *