Weather Update: यूपी में बदला मौसम, तापमान में गिरावट, आज भी चलेंगी हवाएं, इस दिन फिर होगी बारिश – News18 हिंदी

Spread the love

अंजलि सिंह राजपूत/लखनऊ:सर्दी जाते-जाते बारिश करा कर जा रही है, जिससे तापमान में एक बार फिर गिरावट हुई है. बुधवार को तूफान और बारिश की वजह से पूरे प्रदेश का मौसम बदल गया है. तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो गई है. यही नहीं बारिश और तूफान की वजह से चल रही ठंडी हवाओं से भी लोगों को एक बार फिर ठंडी का एहसास हुआ है. लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक गुरुवार को भी हवाओं का असर जारी रहेगा. 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाई चलेंगी. जबकि बुधवार को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली थी.
गुरुवार को यानी आज भी लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. तेज हवाओं के चलते ही सुरक्षित स्थान पर चले जाएं. वहीं लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि तेज हवाओं का असर गुरुवार को भी पूरे उत्तर प्रदेश में देखने के लिए मिलेगा. कहीं-कहीं पर हवाओं की गति और तेज हो सकती है. लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 23 मार्च को फिर से मौसम बदलेगा और हल्की बूंदाबांदी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में होने का पूर्वानुमान है.

आज आपके जिले का तापमान
लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक लखनऊ का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेत बलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से लेकर 15 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहेगा जबकि इन जिलों का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से लेकर 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है. फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से लेकर 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, वहीं अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से लेकर 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.

बरेली से इटावा तक ऐसा रहेगा मौसम

बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
नोएडा और गाजियाबाद का मौसम
आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.
.
Tags: Hindi news, Local18, UP Weather

एक ऐसी मिठाई जिसकी खूशबू से महकती है जयपुर के इस कस्बे की हर एक गली, 500 सालों से लगातार बन रही
वो 7 सुपरफूड जिनकी बदौलत आप जिंदगी में कई बीमारियों को दे सकते हैं मात, 4 का भी कर लिए सेवन तो शरीर बन जाएगा फौलाद, ये है लिस्ट  
मां के कहने पर की मामी से शादी, दुनिया से छुपाकर रखा रिश्ता, एक्टर को सालों बाद 'गलती' का हुआ एहसास
छात्रों से नहीं लेते थे फीस, कोचिंग सेंटर की हर माह थी करोड़ों में कमाई, राज जान सन्न रह गए अधिकारी
ये 6 फल हैं तो बहुत हेल्दी लेकिन अधिक खाने पर बढ़ा सकते हैं ब्लोटिंग, गैस और पेट दर्द, जान लें खाने का सही तरीका
इस फ्रेंच फ्राइज के सामने 5 स्टार रेस्टोरेंट भी फेल, रोजाना 200 प्लेट चट कर जाते हैं लोग
एक बार नहीं, दो-दो बार नाश्ता करने आते हैं लोग, कड़ाही से निकलते ही सफाचट हो जाता है समोसा
यहां आज भी महज 1 रुपए पीस मिलता है धुस्का, एक बार चख लिया तो बार-बार आएंगे खाने
18 एक्टर्स से सजी फिल्म, जैकी श्रॉफ के साथ नजर आईं ब्लॉकबस्टर मूवी की हीरोइन, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर हुई ढेर

source

Previous post UP Weather Today: पश्चिमी यूपी की बारिश ने भीषण गर्मी पर लगाया ब्रेक, होली पर बारिश होगी या नहीं? जानिए मौस… – Zee News Hindi
Next post लोकसभा चुनाव 2024: नागपुर सीट से मैदान में हैं नितिन गडकरी, कांग्रेस के साथ रही है टक्कर – Asianet News Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *