Bulandshahr Constituency Uttar Pradesh Lok Sabha Elections 2024: बुलंदशहर लोकसभा से बीजेपी ने भोला सिंह को बनाया उम्मीदवार, जानिए क्या है समीकरण – Jansatta

Spread the love

Bulandshahr Uttar Pradesh Lok Sabha Election 2024 Details: उत्तर प्रदेश की बुलंदशहर लोकसभा सीट पर मतदान दूसरे चरण में होगा। फिलहाल इस सीट पर बीजेपी का कब्जा है और भोला सिंह यहां से सांसद है। इस बार भी बीजेपी ने उसे उम्मीदवार बनाया है। इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह भी सांसद रह चुके हैं। यह सीट अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व है। बुलंदशहर में 7 विधानसभा सीटें आती हैं जिसमें सभी सीटों पर बीजेपी का कब्जा है।
साल 2019 लोकसभा चुनाव के आंकड़ों के मुताबिक बुलंदशहर संसदीय सीट पर कुल मतदाता लगभग 1787925 थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में बुलंदशहरसीट पर मतदान प्रतिशत 62.92 था। बुलन्दशहर लोकसभा में मतदान की तारीख 26 अप्रैल है। लोकसभा चुनाव 2019 में बुलंदशहर सीट पर बीजेपी के भोला सिंह ने 681321 वोट हासिल कर जीत हासिल की थी वहीं बीएसपी के योगेश वर्मा को 391264 वोट मिले थे।
लोकसभा चुनाव-2014 में बुलंदशहर सीट पर बीजेपी के भोला सिंह ने बसपा के प्रदीप कुमार जाटव को 421973 वोटों से हराया था। बुलंदशहर एससी रिजर्व सीट है। यहां पर ओबीसी और अनुसूचित जाति के वोटर्स फैसला करते हैं।
आखिरी चुनाव में करीब 2 लाख ब्राह्मण और 2 लाख के करीब ठाकुर या क्षत्रिय वोटर्स इस सी पर मौजूद थे। बात की जाए जाट मतदाताओं की तो यहां करीब 1.60 लाख जाट वोट भी हैं। यहां 3 लाख मुस्लिम वोटर्स हैं।

source

Previous post Today in Politics: PM मोदी आज करेंगे भारत की पहली अंडरवाटर मेट्रो सुरंग का उद्घाटन, किसानों का दिल्ली कूच फि.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Next post PM Modi: भारत और भूटान ने किए कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर, दोनों देशों के बीच रेल संपर्क बढ़ाने पर सहमति – अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *