AAP के एक और MLA के खिलाफ एक्शन! ठिकानों पर IT का छापा, कहा था- अरविंद केजरीवाल हैं PM नरेंद्र – ABP न्यूज़

Spread the love

ED raids on Gulab Singh Yadav: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हुए एक्शन पर सियासी रार के बीच आयकर विभाग (आईटी डिपार्टमेंट) ने आम आदमी पार्टी (आप) के एक विधायक के घर छापा मारा है. शनिवार (23 मार्च, 2024) सुबह आईटी डिपार्टमेंट की टीम राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के मटियाला इलाके से विधायक गुलाब सिंह यादव के घर धमक पड़ी. सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई ने इस बारे में बताया कि आईटी के अफसरों ने इस दौरान गुलाब सिंह यादव के ठिकानों पर तलाशी ली.  
गुलाब सिंह यादव के खिलाफ यह एक्शन ऐसे वक्त पर हुआ, जब उन्होंने अरविंद केजरीवाल के समर्थन में एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था. उन्होंने एक्स पर दिल्ली सीएम की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक ही काल है और वह अरविंद केजरीवाल हैं.

हिरासत में अरविंद केजरीवाल, बोली ED- CM होने का उठाया लाभ
आप विधायक पर हुए इस एक्शन से पहले अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में शुक्रवार (22 मार्च, 2024) को स्पेशल कोर्ट ने 28 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया था. ईडी ने कोर्ट में दावा किया कि कथित आबकारी घोटाला केस में अपराध से हासिल हुई कमाई की ‘बड़ी लाभार्थी’ रही आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से मनी लॉन्ड्रिंग कराने के लिए अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली का मुख्यमंत्री होने का फायदा उठाया. हालांकि, आप की ओर से दावा किया गया, “जन क्रांति की लौ कायर तानाशाह का तख्त गिरा देगी.”
#WATCH | Arvind Kejriwal has been sent to ED custody till March 28 by the Delhi court.

AAP leader Saurabh Bharadwaj says, “… It is Arvind Kejriwal today, it can be someone else tomorrow. This government will spare no one… The world is supporting Arvind Kejriwal. And when… pic.twitter.com/HKVh6qTK3r



कौन हैं गुलाब सिंह यादव?
आप नेता गुलाब सिंह यादव दो बार के विधायक हैं. फिलहाल वह दिल्ली के मटियाला विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. वह इसके अलावा गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान आप के प्रभारी रह चुके हैं और खुद को अरविंद केजरीवाल की टीम का सिपाही बताते हैं.
#WATCH | On ED raid on party MLA Gulab Singh Yadav, Delhi Minister and AAP leader Saurabh Bharadwaj says, “People in not only India but those across the world have come to know that the BJP Government is busy in putting the entire Opposition in jail. This country is following the… pic.twitter.com/6XAoZa011s

source

Previous post Lok Sabha elections 2024: All you need to know about Phase 3 of polls – Business Standard
Next post Lok Sabha Election 2024: कर्नाटक की इस सीट पर 25 सालों से है भाजपा का कब्‍जा, इस बार मुकाबला होगा दिलचस्‍प – Zee Business हिंदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *