'घर बनाना, बच्चों की शादी और…' : PM मोदी ने 'राइजिंग भारत' में बताई मिडिल क्लास की 3 जरूरतें – News18 हिंदी

Spread the love

पीएम नरेंद्र मोदी ने 'राइजिंग भारत समिट' में विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय रखी.
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि वर्तमान में देश का हर गरीब मोदी की गारंटी पर व‍िश्‍वास करता है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ये तो अभी कुछ नहीं, बल्कि अभी तो और आगे जाना है. ‘राइजिंग भारत समिट’ में पहुंचे पीएम मोदी ने देश के मध्यम वर्ग को लेकर भी अपनी बात रखी.
उन्होंने कहा, “म‍िड‍िल क्‍लास कठिनाइयों से लड़कर अब आगे आ गया है. म‍िड‍िल क्‍लास के सामने टैक्‍स का जंजाल था. हर छोटे काम के ल‍िए वे सरकारी दफ्तर के चक्‍कर लगाते थे. ज‍ीवन के हर दायरे में समस्‍या ही समस्‍या थी. उनकी सिर्फ तीन जरूरतें थीं. पहला- घर बनाना, दूसरा- बच्चों की शादी करना और तीसरा यह कि उनकी नौकरी लग जाए.”
पीएम मोदी ने कहा कि जिन लोगों से बैंक खाता खोलने के लिए गारंटी मांगी गई थी, ‘मोदी ने उन सभी लोगों की गारंटी ली’ और इसी वजह से मुद्रा योजना अस्तित्व में आई. पीएम ने कहा, ”हमारे पास गरीब युवाओं के लिए 30 लाख करोड़ रुपये हैं.” उन्होंने कहा, “आज मोदी की गारंटी का सकारात्मक प्रभाव है… इसके लिए किसी विज्ञापन की जरूरत नहीं है, यह वह गारंटी है जो मोदी ने गरीबों से ली थी.”
पीएम मोदी ने कहा, “मध्यम वर्ग को पिछली सरकार ने नजरअंदाज किया.” उन्होंने कहा, “पिछले 10 वर्षों में हमने बहुत कुछ बदल दिया है… आज 7 लाख की आय कर मुक्त है… पहले 2 लाख की आय कर योग्य थी… हमने होम लोन की ब्याज दरें कम कर दी हैं…” पीएम ने कहा, ”पिछले 10 वर्षों में हर दिन दो नए कॉलेज और हर हफ्ते एक विश्वविद्यालय बनाया गया.”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गरीबों ने अपने “भाग्य” को प्रभावित किया है और उन्हें “जीवन के हर कदम पर कठिनाइयों को सहन करना पड़ता है, मैंने वह जीवन जीया है…” पीएम ने कहा, “हमारी हर योजना गरीबों की जरूरतों को पूरा करते हैं.” उन्होंने कहा, “जिसको किसी ने नहीं पूछा, उसको मोदी ने पूजा है”. (जिनकी किसी ने परवाह नहीं की, वही मोदी के पूजनीय हैं)
.
Tags: Narendra modi, Rising Bharat Summit

कभी था हिस्ट्री शीटर, फिर बदला मन, मां के लिए अपनी ही चमड़ी से बनाई चप्पल, लोग बोले- ये है कलयुग का श्रवण कुमार
PHOTOS: महाकाल की नगरी में धूम, पहले बारात फिर रिसेप्शन, नगर भोज में 56 भोग, भूत-पिशाच भी पहुंचे
24 साल की उम्र में पहली बार सजा सहरा, 7 साल बाद हुआ तलाक, फिर 38 की उम्र में 14 साल छोटी लड़की से रचाई तीसरी शादी
क्‍या हुआ था ऐसा, नदी में समाती चली गई ट्रेन, 800 यात्रियों की हुई मौत, देश का सबसे बड़ा रेल हादसा
अनोखीलाल की अनोखी कहानी: 3 बार हुई फांसी, अब साढ़े 10 साल बाद होगी रिहाई, 13 दिन में कोर्ट ने सुनाई थी सजा
CUET UG 2024 : सीयूईटी से भी ले सकते हैं बीटेक में एडमिशन, कौन से कॉलेज देंगे दाखिला
राजेश खन्ना-सुनील दत्त संग हिट थी जोड़ी, दिलीप कुमार के साथ काम करने का अधूरा रह गया सपना, वहीदा रहमान थी बड़ी वजह
पाक‍िस्‍तान‍ियों- नेपाल‍ियों से ज्‍यादा दुखी भारत के लोग! र‍िपोर्ट में चौंकाने वाले दावे, जान‍िए सबसे खुशहाल देश का नाम
साउथ की वो 5 TV सीरीज, सस्पेंस, खौफ और कॉमेडी का मिलेगा जबरदस्त डोज, हिंदी में भी हैं मौजूद

source

Previous post CM Yogi Interview : मुसलमानों के सवाल पर योगी आदित्यनाथ ने बोल दी बड़ी बात | Loksabha Election 2024 – ABP न्यूज़
Next post Lok Sabha Election 2024 : कौन हैं पद्मा राव गौड़? जो केंद्रीय मंत्री को देंगे चुनौती – News24 Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *