UP मदरसा बोर्ड एक्ट असंवैधानिक, धर्म निरपेक्षता के खिलाफ, इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला – News18 हिंदी

Spread the love

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने यूपी मदरसा बोर्ड एक्ट 2004 असंवैधानिक बताया
लखनऊ. इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने यूपी बोर्ड आफ मदरसा एजुकेशन एक्ट 2004 को असंवैधानिक करार दिया है. कोर्ट ने कहा यह एक्ट धर्म निरपेक्षता के सिद्धांत के खिलाफ है. साथ ही कोर्ट ने यूपी सरकार को निर्देश दिया कि मदरसे में पढ़ने वाले छात्रों को बुनियादी शिक्षा व्यवस्था में समायोजित किया जाए.
गौरतलब है कि मदरसों की जांच के लिए यूपी सरकार ने अक्टूबर 2023 में एसआईटी का गठन किया है. एसआईटी मदरसों को हो रही विदेशी फंडिंग की जांच कर रही है. याची अंशुमान सिंह राठौड़ व अन्य ने याचिका दाखिल कर एक्ट को चुनौती दी थी. एमिकस क्यूरी अकबर अहमद और अन्य अधिवक्ताओं ने कोर्ट में रखा पक्ष. सुनवाई के बाद जस्टिस विवेक चौधरी और जस्टिस सुभाष विद्यार्थी की डिवीजन बेंच ने यह आदेश दिया.
अंशुमान सिंह राठौड़ व अन्य ने याचिका दाखिल कर मदरसा बोर्ड की शक्तियों को चुनौती दी थी. याचिका में भारत सरकार, राज्य सरकार और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा मदरसों के प्रबंधन पर आपत्ति जताई गई थी. फैसले पर यूपी मदरसा बोर्ड की रजिस्ट्रार प्रियंका अवस्थी ने कहा कि अभी पूर्ण आदेश का इन्तजार है. आदेश के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी और उसी के अनुसार फैसला लिया जाएगा.
.
Tags: Allahabad high court, UP latest news

क्यों कहते हैं फ्यूल लिड तक टंकी फुल नहीं करानी चाहिए, क्या है इसके पीछे की साइंस? सरकार भी दे चुकी है चेतावनी
Holi Travel: होली को बनाना है स्‍पेशल, बैग लेकर निकल पड़ें इन 5 जगहों पर, फेमस है यहां की होली सेलिब्रेशन
गलत खून चढ़ाने से मर गई थी 13 साल की बेटी, न्याय के लिए तीन साल से दर-दर भटक रही मां, Photos देख रो उठेगा दिल
महाकाल के दीवानों ने खाटूश्याम नगरी में जमाया रंग, मंदिर परिसर में जमकर खेली होली, देखिए तस्वीरें
बिजनेस में नुकसान… परेशानियों से मायूस सिंगर ने जब गंगा में लगा दी छलांग, एक 'टपली' ने सिखाई जिंदगी की अहमियत
'मैं उसका ATM कार्ड हूं' , IAS पत्नी पर फिर फूटा नीतीश भारद्वाज का गुस्सा, बोले- उसने मुझे विकी डोनर बना दिया
अमेठी का ये आश्रम है बेहद खास, एक साथ होते हैं कई देवालयों के दर्शन… आकर्षित करती है सुंदरता
'आप अपना काम कीजिए…' जब राजकुमार की बातों को सुन, शूटिंग सेट पर तिलमिला गए थे फिरोज खान
भूकंप से नहीं बिहार में यहां निर्माणाधीन पुल गिरने से मचा हड़कंप, 1200 करोड़ बर्बाद, कई मजदूर दबे

source

Previous post PM Modi: आज Tamil Nadu और Maharashtra को बड़ी सौगात देंगे पीएम मोदी | ABP News – ABP न्यूज़
Next post बांग्लादेश को 10 हजार एकड़ ज्यादा जमीन दी: इंदिरा-मनमोहन बिल लाए तो BJP ने विरोध किया; 68 साल पुराना विवाद … – Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *