Feedback
एक्टर गोविंदा से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है. वह लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं. गुरुवार को वह महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे से मिलने पहुंचे. इसके बाद सीएम शिंदे ने उन्हें अपनी पार्टी शिवसेना की सदस्यता दिलाई. इसके बाद अब चर्चा है कि वह आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. जानकारी के मुताबिक, गोविंदा को सीएम शिंदे की पार्टी शिवसेना (शिंदे गुट) से टिकट मिल सकता है. शिंदे की पार्टी गोविंदा को मुंबई नॉर्थ वेस्ट लोकसभा सीट से चुनाव लड़वा सकती है. इस सीट से उद्धव ठाकरे (शिवसेना गुट) की तरफ से अमोल कीर्तिकर को उम्मीदवार बनाया है.
बता दें कि इससे पहले बुधवार को गोविंदा ने शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के प्रवक्ता और पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े से भी मीटिंग की थी. इसके बाद से ही सियासी गलियारों में सुगबुगाहट शुरू हो गई थी कि गोविंद एक बार फिर राजनीति में वापसी करने जा रहे हैं. इसके के मद्देनजर उन्होंने शिवसेना शिंदे गुट की सदस्यता ले ली है. सूत्रों के मुताबिक जल्द ही उनकी सीट का ऐलान भी हो जाएगा.
#WATCH | Maharashtra CM Eknath Shinde with Veteran Bollywood actor Govinda.
Govinda is likely to join the Eknath Shinde-led Shiv Sena in Maharashtra
(Source: Shiv Sena) pic.twitter.com/Wqvq3zlC4l
कांग्रेस सांसद रह चुके हैं गोविंदा
गोविंदा के लिए यह पहली चुनावी पारी नहीं होगी. इससे पहले वह 2004 से 2009 तक सांसद रह चुके हैं. तब उन्होंने कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ा था. उस वक्त गोविंदा मुंबई नॉर्थ से सांसद चुने गए थे. तब उन्होंने बीजेपी के राम नाइक को चुनाव हराया था.
राजा बाबू, कुली नंबर 1 जैसी फिल्मों ने दिलाई पहचान
गोविंदा ने अपने करियर में 165 से ज्यादा बॉलिवुड फिल्मों में काम किया. इसमें राजा बाबू, कुली नंबर 1, हीरो नंबर 1, बड़े मियां छोटे मियां, भागमभाग, पार्टनर ने उनको अलग पहचान दिलाई. एक्टिंग के साथ-साथ उनके डांसिंग मूव्स भी फैंस को खूब भाते हैं.
पांच चरणों में होगा मतदान
बता दें कि महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर 5 चरणों में मतदान होगा. पहले चरण में 19 अप्रैल को यहां वोटिंग होगी. वहीं दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा. तीसरे चरण के लिए 7 मई को वोट डाले जाएंगे. चौथे चरण का चुनाव 13 मई को होगा. वहीं पांचवें और आखिरी चरण के लिए 20 मई को वोट डाले जाएंगे.
महाराष्ट्र में बीजेपी, शिवसेना (शिंदे) और एनसीपी (अजित) ने गठबंधन कर महायुति बनाई है. इस गठबंधन के तहत राज्य की लोकसभा सीटों पर बंटवारे का फॉर्मूला भी तय कर लिया गया है. वहीं इस गठबंधन का मुकाबला एमवीए से है. इसमें शरद पवार गुट, उद्धव गुट और कांग्रेस शामिल हैं.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू
