प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी 1968 में जब वेनेजुएला के साइमन बोलिवर एयरपोर्ट पर उतरीं तो वहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। यह पहली बार था जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री इस लैटिन अमेरिकी देश वेनेजुएला में पहुंचा था। इंदिरा गांधी का स्वागत वेनेजुएला के तत्कालीन राष्ट्रपति राउल लियोनी और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों ने किया।
एयरपोर्ट पर पहले भारतीय राष्ट्रगान और उसके बाद वेनेजुएला का राष्ट्रगान बजाया गया।
इंदिरा गांधी लैटिन अमेरिकी और कैरेबियाई देशों के दौरे पर गई थीं। इस दौरान वह ब्राजील, चिली, उरुग्वे और अर्जेंटीना भी गईं। इंदिरा गांधी वेनेजुएला में केवल 18 घंटे रुकीं लेकिन उनकी वहां के नेताओं और लोगों के साथ काफी अच्छी मुलाकात हुई।
