मिशन शक्ति फेज-5.0 व ‘शक्ति दीदी’ अभियान के किया जागरूक

Spread the love

देवरिया (प्रकाश वेग) महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति व एंटी रोमियो टीमों द्वारा ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ एवं ‘शक्ति दीदी’ अभियान चलाया गया।

थाना बरियारपुर व भटनी सहित विभिन्न क्षेत्रों में छात्राओं, महिलाओं व बच्चियों को डायल-112, 1090, 181, 1098, 1930 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई तथा पंपलेट वितरित किए गए। पुलिस टीमों ने महिला सुरक्षा, साइबर अपराध व सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया।

Previous post गोवंश तस्करी में 3 गिरफ्तार
Next post सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन आज से मल्हना मलहनी स्पोर्ट्स स्टेडियम में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *