गैर मराठी विवाद, NDA में दरार और मुंबई के विकास पर CM फडणवीस ने क्या कहा, जानें हर एक बात

Spread the love

मुंबई:

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एनडीटीवी के विशेष कार्यक्रम ‘पावर प्ले’ में आगामी बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनावों को लेकर कई अहम मुद्दों पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि मुंबई में गैर-मराठी भाषी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं और कुछ तत्व केवल प्रचार पाने के लिए इन लोगों को निशाना बनाते हैं. फडणवीस ने यह बयान एनडीटीवी के सीईओ और एडिटर-इन-चीफ राहुल कंवल, मैनेजिंग एडिटर पद्मजा जोशी और एग्जीक्यूटिव एडिटर जितेंद्र दीक्षित से बातचीत के दौरान दिया.

महज पब्लिसिटी के लिए गैर मराठियों पर हमला

एनडीटीवी के कार्यक्रम में CM फडणवीस ने कहा कि मुंबई में रहने वाले सभी समुदायों के लोग सुरक्षित हैं. कुछ लोग जानबूझकर लोगों को टारगेट करते हैं ताकि उन्हें पब्लिसिटी मिल सके. राज्य सरकार ऐसी प्रवृत्तियों को बर्दाश्त नहीं करेगी. फडणवीस ने बीएमसी चुनाव को लेकर भाजपा की रणनीति पर भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मुंबई का मेयर हिंदू और मराठी ही होगा. यह बयान चुनावी समीकरणों को लेकर बड़ा संकेत माना जा रहा है.

ठाकरे बंधुओं से BMC चुनाव में BJP को कितना खतरा

इसके साथ ही महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने एनडीटीवी के कार्यक्रम में कहा कि विधानसभा से अच्छा परिणाम हमें यकीनन बीएमसी चुनाव में मिलेगा, क्योंकि विधानसभा चुनाव के समय वोटर कुछ असमंजस में था. लेकिन अब वो बिल्कुल असमंजस में नहीं है क्योंकि उन्हें पता है कि किसके साथ रहना है. इसलिए मैं कह रहा हूं कि विधानसभा से अच्छे परिणाम नगर पालिका चुनाव में देखने को मिलेंगे.

Previous post अंकिता भंडारी केस वाला ‘VVIP’ कौन, CBI जांच के आदेश के बाद भी क्यों बंद रहा उत्तराखंड?
Next post बैंक डूबा तो कितना मिलेगा आपको पैसा? क्या कहते हैं RBI के नियम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *