बांग्लादेश के भारत में वर्ल्ड कप नहीं खेलने के फ़ैसले पर अवामी लीग के नेता क्या बोले

बांग्लादेश के भारत में वर्ल्ड कप नहीं खेलने के फ़ैसले पर अवामी लीग के नेता क्या बोले
Spread the love

बांग्लादेश अवामी लीग के नेता मोहिबुल हसन चौधरी ने बांग्लादेश के भारत में टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप नहीं खेलने के फ़ैसले पर सरकार की आलोचना की है.

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के नेता भी भारत में वर्ल्ड कप न खेलने के ‘अनुचित फ़ैसले पर असंतोष जता चुके’ हैं.

मोहिबुल हसन चौधरी ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, “चूंकि यह सरकार हर मोर्चे पर नाकाम रही है, इसलिए अब वह जनता की राय और ध्यान भटकाने के लिए भारत-विरोधी भावनाओं का कार्ड खेलने की कोशिश कर रही है.”

उन्होंने कहा, “यह सरकार का एक सस्ता राजनीतिक हथकंडा मात्र है.”

हाल ही में बांग्लादेश में हुई हिंसा के दौरान अल्पसंख्यकों पर कई हमले हुए, जिसके बाद भारत में बांग्लादेश विरोधी भावनाएं बढ़ीं और बांग्लादेशी खिलाड़ियों के भारत में खेलने को लेकर विरोध शुरू हुआ.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफ़िज़ुर रहमान को आईपीएल से बाहर करने का फ़ैसला लिया. इसके बाद बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने भारत में वर्ल्ड कप नहीं खेलने का फ़ैसला किया.

ईशान किशन की बल्लेबाजी के फैन हुए सूर्यकुमार यादव Previous post तूफानी पारी खेलने वाले ईशान किशन से गुस्सा हो गए थे सूर्यकुमार यादव, मैच के बाद किया बड़ा खुलासा
सऊदी और तुर्की समेत कई देशों ने सोमालीलैंड का किया था विरोध, Next post सऊदी और तुर्की समेत कई देशों ने सोमालीलैंड का किया था विरोध, अब ट्रंप के बेटे ने दिखाई दिलचस्पी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *