आरजेडी के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए तेजस्वी यादव, क्या बोलीं रोहिणी आचार्य?

Spread the love

आरजेडी के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए तेजस्वी यादव

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है.

आरजेडी की पटना में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में ये फ़ैसला लिया गया है.

आरजेडी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया, “एक नए युग का शुभारंभ! श्री तेजस्वी यादव जी बनाए गए राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष!”

इस मौके़ पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, मीसा भारती और अन्य नेता मौजूद रहे.

तेजस्वी यादव को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा के बाद परिवार छोड़ने का एलान कर चुकीं लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक्स पर एक पोस्ट किया.

उन्होंने लिखा, “सियासत के शिखर-पुरुष की गौरवशाली पारी का एक तरह से पटाक्षेप, ‘गिरोह-ए- घुसपैठ’ को उनके हाथों की ‘कठपुतली बने शहज़ादा’ की ताजपोशी मुबारक.”

Previous post क्षतिग्रस्त वाहन से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद 
यह शिकायत छात्रा के भाई ने उसकी पांच नाबालिग सहेलियों के ख़िलाफ़ दर्ज कराई है. ये सभी लड़कियां एक ही स्कूल में कक्षा 12 की छात्राएं हैं. पुलिस ने उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 की धारा 5 और धारा 5(1) के तहत मामला दर्ज किया है. इस मामले से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें शिकायतकर्ता की बहन बुर्क़ा पहने नज़र आ रही है. यह घटना पिछले महीने दिसंबर के आख़िरी सप्ताह की बताई जा रही है. बीबीसी इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है. बिलारी के पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार ने बीबीसी हिन्दी से कहा, "लड़की के भाई की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है. एक नाबालिग लड़की नामजद है, जबकि अन्य चार अज्ञात हैं. मामले की जांच जारी है." क्या कह रहे हैं लड़की के परिजन? मामला सामने आने के बाद अभियुक्त नाबालिग लड़की के घर पर मीडिया की आवाजाही बढ़ गई है. लड़की के ताऊ ने आरोपों से इनकार किया है. उन्होंने बीबीसी हिन्दी से कहा, "जो आरोप लगाए जा रहे हैं, ऐसा कुछ नहीं है. वह लड़की हमारी बच्ची की सहेली है." Next post मुरादाबाद: हिंदू छात्रा के धर्म परिवर्तन की कोशिश का आरोप, पांच लड़कियों के ख़िलाफ़ एफआईआर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *