T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ कर दिया खेल, टीम के बाहर होते ही बड़ा ऐलान

T20 World Cup 2026
Spread the love

CC T20 World Cup 2026: बांग्लादेश क्रिकेट टीम अब टी20 विश्व कप 2026 से आधिकारिक रूप से बाहर हो गई है। इसके साथ ही आईसीसी ने स्कॉटलैंड की एंट्री की भी घोषणा कर दी है। इस बीच बांग्लादेश के इस टूर्नामेंट से बाहर होते ही पाकिस्तान ने भी बड़ा ऐलान कर दिया है, जिसका इंतजार लंबे वक्त से हो रहा था। एक तरह से देखें तो पाकिस्तान ​ने बांग्लादेश के सा​थ यहां खेल कर दिया और उसके दगाबाज कहा जाए तो कोई गलत नहीं होगा।

अब जाकर पीसीबी ने किया है टी20 विश्व कप के लिए अपनी टीम का ऐलान

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का पहला मुकाबला 7 फरवरी को खेला जाएगा। आईसीसी के नियम के अनुसार टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक एक महीने उन स्क्वाड का ऐलान कर दिया जाना चाहिए, जो टीमें उसका हिस्सा हैं, लेकिन पाकिस्तान ने ऐसा नहीं किया। यहां तक कि बांगलादेश ने भी अपनी टीम का ऐलान समय सीमा के भीतर कर दिया था। पाकिस्तान ने एक स्क्वाड आईसीसी को भेज दिया था, लेकिन उसे सार्वजनिक नहीं किया। इसी बीच बांग्लादेश अपनी डिमांड लेकर खड़ा हो गया, जो कि किसी मतलब की नहीं थीं। आठ से दस दिन तक गतिरोध जारी रहा। इस बीच पाकिस्तान की ओर से लगातार बांग्लादेश को चने के झाड़ पर चढ़ाया जाता रहा। सार्वजनिक तौर पर तो नहींं, लेकिन कहा जा रहा है कि भीतर ही भीतर पाकिस्तान इस पूरे मामले में बांग्लादेश का सपोर्ट कर रहा था।

लगातार बांग्लादेश को चने के झाड़ पर चढ़ाया जाता रहा

पाकिस्तान के भीतर चर्चा तो यहां तक थी कि अगर बांग्लादेश की टीम टी20 विश्व कप से बाहर होती है तो पाकिस्तान भी इसके विरोध में बॉयकॉट करेगा। इसीलिए पीसीबी की ओर से टीम का ऐलान भी इस टूर्नामेंट के लिए नहीं किया गया। इस बीच शुक्रवार को पीसीबी ने ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए अपनी टीम घोषित कर दी, लेकिन उस वक्त भी विश्व कप की टीम जारी नहीं की गई। इससे ऐसा लगा कि वास्तव में पाकिस्तान बांग्लादेश का समर्थन कर रहा है। लेकिन जैसे ही आईसीसी ने ऐलान किया कि बांग्लादेश क्रिकेट टीम विश्व कप से बाहर हो चुकी है और उसकी जगह स्कॉटलैंड की टीम लेगी, उसके अगले ही दिन पीसीबी ने आनन फानन में ​टी20 विश्व कप के लिए अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया।

बांग्लादेश को होगा भयंकर नुकसान, पा​किस्तान अब ले रहा है मजे

जब बांग्लादेश को आईसीसी ने विश्व कप से बाहर का रास्ता दिखाया तो पीसीबी चीफ मुस्कराते हुए कह रहे थे कि उनके साथ गलत हुआ है। साथ ही ये भी कहा कि पाकिस्तानी टीम विश्व कप में खेलेगी कि नहीं, इसका फैसला पीएम करेंगे, जो बाहर गए हैं। पाकिस्तानी पीएम वापस नहीं आए थे और पीसीबी ने टीम घोषित कर दी। टीम के ऐलान का मतलब ये हुआ कि पाकिस्तानी टीम किसी भी तरह का बॉयकॉट नहीं करेगी और विश्व कप के अपने मैच खेलने के लिए तैयार है। पिछले 15 दिन से पीसीबी केवल और केवल नौटंकी कर रहा था, जिसकी पोल अब खुल गई है। इस तरह जैसे ही बांग्लादेश बाहर हुआ, पाकिस्तान ने अपना असली चेहरा दिखा दिया। बांग्लादेश को जहां इस टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद भयंकर आर्थिक नुकसान होगा, वहीं पाकिस्तान अब मजे ले रहा है।

देशभर में आज 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इसे लेकर देशभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड भी निकाली गई। 26 जनवरी देश का राष्ट्रीय पर्व है। देश का हर नागरिक चाहे वह किसी धर्म, जाति या संप्रदाय से ताल्लुक रखता हो, इस दिन को राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत होकर मनाता है। इतिहास की बात करें तो इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ। भारत को 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों से आजादी तो मिल गई थी, लेकिन 26 जनवरी 1950 को भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ। इस दिन राजधानी में कर्तव्य पथ पर होने वाले मुख्य आयोजन में भारत की सांस्कृतिक झलक के साथ ही सैन्य शक्ति और परंपरागत विरासत की झांकी पेश की गई। Previous post Republic Day 2026 LIVE: कर्तव्य पथ पर भारत ने किया अपनी शक्ति का प्रदर्शन, गर्व से चौड़ा हो जाएगा सीना
युवराज सिंह ने आईएस बिंद्रा के निधन पर उन्हें ऐसे किया याद Next post युवराज सिंह ने आईएस बिंद्रा के निधन पर उन्हें ऐसे किया याद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *