GT vs SRH, IPL 2024 Live Streaming: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टकराएंगे गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद,… – Lokmat Hindi

Spread the love

Follow Us
मराठी | English
Back to Lokmatnews.in

Follow Us
मराठी | English
Back to Lokmatnews.in
By सतीश कुमार सिंह | Published: March 30, 2024 02:51 PM2024-03-30T14:51:55+5:302024-03-30T15:10:41+5:30
Gujarat Titats vs Sunrisers Hyderabad Live Streaming: विश्व कप विजेता पैट कमिंस की अगुवाई वाली सनराइजर्स हैदराबाद रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पिछले संस्करण के उपविजेता गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी। टूर्नामेंट में अब तक दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता है। दोनों टीम दूसरी जीत पर फोकस करेंगे। नए कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में टाइटंस मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार के जबड़े से जीत छीनने में कामयाब रहे, लेकिन अपने दूसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार गए। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होगा।


Oscar Piastri, tough choices coming your way 😉

Over to you now! ⏳

WATCH 🎥🔽 – By @ameyatilak#TATAIPL | @F1 | @OscarPiastri | @MStoinis | @LucknowIPL | @PunjabKingsIPLpic.twitter.com/yy3xcSoD1K
जीटी बनाम एसआरएच आमने-सामने के रिकॉर्डः  जीटी के आईपीएल 2022 में पदार्पण (और चैंपियन बनने) के बाद से गुजरात और हैदराबाद ने अब तक केवल 3 मैच खेले हैं। जीटी ने 2 और हैदराबाद ने 1 जीता है। एसआरएच के खिलाफ गुजरात का अब तक का उच्चतम स्कोर 199 है और जीटी के खिलाफ हैदराबाद का उच्चतम स्कोर 195 है।

टीम इस प्रकार हैं:

🚨 NEWS 🚨

Lucknow Super Giants pick Matt Henry as a replacement for David Willey.

Details🔽 #TATAIPL | @LucknowIPL
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, केन विलियमसन, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, विजय शंकर, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, नूर अहमद, साई किशोर, राशिद खान, जोशुआ लिटिल , मोहित शर्मा, अजमतुल्लाह उमरजई, उमेश यादव, शाहरुख खान, सुशांत मिश्रा, कार्तिक त्यागी, मानव सुथार, स्पेंसर जॉनसन, संदीप वारियर, बीआर शरथ।
सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), अब्दुल समाद, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, ट्रेविस हेड, वानिंदु हसरंगा, मार्को यानसेन, राहुल त्रिपाठी, वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, सनवीर सिंह, हेनरिच क्लासेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक अग्रवाल, टी नटराजन, अनमोलप्रीत सिंह, मयंक मार्कण्डेय, उपेंद्र सिंह यादव, उमरान मलिक, नीतिश कुमार रेड्डी, फजलहक फारूकी, शाहबाज अहमद, जयदेव उनादकट, आकाश सिह, जे सुब्रहमण्यन।
गुजरात टाइटन्स को अगर रविवार को होने वाले इंडियन प्रीमयर लीग (आईपीएल) मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की शानदार लय को रोकने की कोशिश करनी है तो उसे अपने गेंदबाजी आक्रमण में सुधार करना होगा। सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 277 रन बनाकर आईपीएल का सर्वकालिक रिकॉर्ड स्कोर खड़ा किया और सत्र की पहली जीत हासिल की।


Of aggressive batting display and clinical run-chase 💪

Summing up the first away win of the season with Captain @ShreyasIyer15 & @venkateshiyer 😎👌 – By @RajalArora

WATCH 🎥🔽 #TATAIPL | #RCBvKKRhttps://t.co/9GTeBAT3YS
गुजरात टाइटन्स ने घरेलू मैदान पर मुंबई इंडियंस पर जीत से शुरूआत की लेकिन पिछले मैच में चेन्नई में उसे हार का सामना करना पड़ा। चोटिल मोहम्मद शमी की जगह खेल रहे उमेश यादव कहीं भी उनके बराबर नहीं हैं जो गुजरात टाइटन्स के लिए बड़ी परेशानी साबित हो रहा है। 63 रन से मिली हार से उनका नेट रन रेट प्रभावित हुआ जो -1.425 पहुंच गया है और यह लीग की 10 टीम में सबसे खराब है।
टूर्नामेंट के अंतिम छोर में यह उसके लिए कुछ समस्यायें खड़ी कर सकता है। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि हार्दिक पंड्या के जाने से टीम का संतुलन बिगड़ा है जो अपनी हरफनमौला काबिलियत से संतुलन बनाये रखते थे। पिछले दो सत्र में गुजरात टाइटन्स विजेता और उप विजेता रही थी। लेकिन शुभमन गिल की कप्तानी में टीम को भारतीय आल राउंडर पंड्या की कमी खल रही है।
चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा दिये गये 207 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए साई सुदर्शन को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज 30 रन तक नहीं पहुंच सका। सुदर्शन और विजय शंकर धीमी बल्लेबाजी कर रहे हैं जबकि गिल की टी20 बल्लेबाजी की फिर से आलोचना हो रही है जिन्होंने 31 और आठ रन की पारियां खेली हैं।
वहीं उनके फिनिशर डेविड मिलर (12 और 21 रन) भी जूझ रहे हैं और मध्य ओवरों में उनकी बल्लेबाजी काफी धीमी रही। अब टीम उम्मीद करेगी कि मिलर अपनी फॉर्म में वापसी करें क्योंकि उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी की बराबरी करने के लिए बल्ले से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।
टूर्नामेंट की छुपी रुस्तम सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले मैच में घरेलू मैदान पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ तीन विकेट पर 277 रन बनाकर 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु द्वारा बनाये गये आईपीएल के पांच विकेट पर 263 रन के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया। आस्ट्रेलिया के विश्व कप विजेता ट्रेविस हेड (62 रन, 24 गेंद) ने शानदार पदार्पण किया।
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 18 गेंद में सबसे तेज अर्धशतक जड़कर विस्फोटक शुरुआत करायी। लेकिन फिर ‘अनकैप्ड’ भारतीय अभिषेक शर्मा ने इस रिकॉर्ड को बेहतर करके महज 16 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। दक्षिण अफ्रीका के ऐडन मार्कराम और हेनरिच क्लासेन निचले क्रम में शानदार फॉर्म में हैं।
मैच दोपहर को होगा तो सूखी पिच स्पिनरों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है जिसमें राशिद और साई किशोर दोनों टीमों के लिए अहम रहेंगे। ऐसा नहीं है कि सनराइजर्स हैदराबाद सिर्फ बल्लेबाजी में ही अच्छी है बल्कि उनकी गेंदबाजी भी संतुलित दिख रही है और आस्ट्रेलियाई विश्व कप विजेता कप्तान पैट कमिंस ने अपने गेंदबाजों का अच्छा इस्तेमाल कर अपनी काबिलियत का नमूना पेश किया।
कम स्पिनरों के बावजूद कमिंस ने शाहबाज अहमद का बखूबी इस्तेमाल किया। वहीं तेज गेंदबाजी में कमिंस ने भारत के अनुभवी भुवनेश्वर कुमार के साथ अच्छी समझ बना ली है। कागज पर दोनों टीमों के दो मैच में दो अंक हैं लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद मजबूत दावेदार दिख रही है जबकि गुजरात टाइटन्स के बल्लेबाजों को अपने खेल में सुधार करना होगा।
FOLLOW US :
Copyright © 2024 Lokmat Media Pvt Ltd

source

Previous post संपादकीय: मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष का ढीला गठबंधन, नहीं दिख रहा ‘इंडिया’ गुट का जोशो-खरोश – Jansatta
Next post Lok Sabha Elections 2024: महाराष्ट्र में बारामती बना सबसे हॉट सीट, ननद और भाभी के बीच होगा हाई-प्रोफाइल मुकाबला – मनी कंट्रोल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *