पूजा वस्त्राकर ने भारत के लिए 4 टेस्ट, 30 वनडे और 58 टी20 मैच खेले हैं. (Pooja Vastrakar Instagram)
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेटर पूजा वस्त्राकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डालते ही विवादों में घिर गई हैं. पूजा ने शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी और अन्य भाजपा नेताओं का मजाक उड़ाते हुए ‘वसूली टाइटंस’ नाम से पोस्ट डाली. इस पोस्ट के बाद तरह-तरह के कॉमेंट आने लगे, जिसके बाद पूजा ने इसे डिलीट कर दिया. पूजा वस्त्राकर ने बाद में माफी भी मांगी.
ऑलराउंडर पूजा वस्त्रकार (Pooja Vastrakar) भारतीय महिला टीम की अहम सदस्य हैं. उन्होंने शुक्रवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की. इस पोस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा नेताओं को वसूली टाइटंस बताया गया. पोस्ट में ईडी को इम्पैक्ट प्लेयर बताया गया.
पूजा वस्त्रकार के इस पोस्ट को कुछ यूजर्स ने कांग्रेस के समर्थन के तौर पर देखा तो कुछ ने इसे बीजेपी के विरोध से जोड़ा. इस बीच पूजा ने यह पोस्ट डिलीट कर दी और दूसरी पोस्ट कर माफी भी मांगी.
पूजा वस्त्राकर ने अपने दूसरे पोस्ट में लिखा, ‘मैंने अभी ध्यान दिया कि मेरे इंस्टग्राम अकाउंट से एक बेहद आपत्तिजनक पोस्ट हुआ है. यह तब हुआ, जब फोन मेरे पास नहीं था. मेरा इससे कोई लेनादेना नहीं है. मैं आदरणीय प्रधानमंत्री का बहुत सम्मान करती हूं और पहले के पोस्ट के लिए माफी मांगती हूं.’
बता दें कि मध्य प्रदेश की पूजा वस्त्राकर ने 2018 में भारत के लिए डेब्यू किया था. मीडियम पेसर पूजा बल्लेबाजी भी अच्छा करती हैं. उन्होंने भारतीय महिला टीम के लिए 4 टेस्ट, 30 वनडे और 58 टी20 मैच खेले हैं.
.
Tags: Indian Cricketer, Indian Womens Team, Pooja Vastrakar
Relationships: प्यार का बुखार कैसे चढ़ता है? पहचान करने के लिए काफी हैं ये 5 लक्षण, 99% लोगों के पास नहीं होगा सही जवाब
सांप के मरने का बदला लेने आती है नागिन? सिर्फ फिल्मी कहानी या फिर है सच्चाई, जानिए हकीकत …
10 साल के बेटे को खोया, शादी भी टूटी, इंडस्ट्री के नंबर 1 खलनायक की दर्दभरी कहानी जानकर निकल आएंगे आंसू
गजब डील! Redmi के धाकड़ फोन के साथ मिल रहा है ईयरबड्स भी, खर्च करने होंगे मात्र 11,998 रुपये
शरीर के जहर को बाहर निकाल फेंकता है इस फल का पानी, किडनी स्टोन की समस्या भी करता है दूर, जानें 8 फायदे
जीते-जी निभाई खलनायकी, मरने के बाद दरियादिली से आंखें कर गए नम, दिवंगत एक्टर डेनियल बालाजी की 5 खास बातें
PHOTOS: रंगपंचमी पर प्रकृति मुस्कुराई, सागर के ये नजारे देख लोगों के रुक गए कदम, आप होंगे मगन
क्या सांपों का खून वाकई में ठंडा होता है? इनके जीभ 2 हिस्सों में क्यों होते हैं? 5 ऐसे फैक्ट्स जो आपको हैरान कर देंगे
इन 6 फिल्मों की OTT पर मची धूम, सस्पेंस-थ्रिलर देख फटी रह जाएंगी आंखें, लिस्ट में बेस्ट HORROR मूवी भी है शामिल
