Lok Sabha Election Live: पीएम मोदी आज मेरठ से करेंगे चुनावी रैलियों का आगाज, पश्चिमी यूपी के रण में NDA कुनबा होगा साथ – Zee News Hindi

Spread the love

Lok Sabha Elections 2024 Live: मेरठ पश्चिमी यूपी का गेटवे माना जाता है जिसे ध्यान में रखते हुए पीएम मोदी की आज मेरठ में रैली (PM Modi Meerut Rally) रखी गई है. जोकि पांच लोकसभा पर इसका असर रहने वाला है. मेरठ में होने वाली रैली में दोपहर तीन बजे पीएम मोदी पहुचेंगे.
Trending Photos
UP Lok Sabha Elections 31 March 2024 Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार (31 मार्च) को पश्चिमी यूपी में होगे और यहां के मेरठ से चुनावी शंखनाद करेंगे. क्रांति भूमि मेरठ की भूमि पर पीएम मोदी की होने वाली इस रैली की पूरी तैयारी कर ली गई हैं. बड़ी बात ये है कि पीएम मोदी के साथ एनडीए का कुनबा भी मंच साझा करने वाला है. इस को अहम माना जा रहा है क्योंकि लोकसभा चुनाव का जब से बिगुल बजा है तब से पश्चिमी यूपी में पीएम की यह पहली रैली है.


Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से जारी प्रत्याशियों की नौ सूची में अब तक रायबरेली और अमेठी से उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया गया है.  गांधी परिवार की इन दोनों परंपरागत सीटों पर असमंजस की स्थिति बनी हुई है. सबके मन में एक ही सवाल है कि राहुल और प्रियंका इन सीटों से लड़ेंगे या नहीं. सपा से हाथ मिलाकर कांग्रेस उसके हिस्से आई 17 सीटों में से 13 पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है. लेकिन शेष बची 4 सीटों में अमेठी और रायबरेली की उम्मीदवारी ही सबसे महत्वपूर्ण है.
कांग्रेस प्रत्याशी सीधे नामांकन करेंगे!
राजनीतिक हलकों में खबर है कि इन अमेठी और रायबरेली सीट के लिए खास रणनीति बनाई गई है. इसी वजह से कांग्रेस  इन दोनों जगहों पर उम्मीदवार घोषित नहीं कर रही. इन दोनों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी सीधे नामांकन करेंगे. पार्टी नहीं चाहती उसके दोनों स्टार प्रचारक इन सीटों पर चुनाव प्रचार में ज्यादा समय बिताएं. सूत्रों के मुताबिक देरी की वजह दोनों सीटों पर पांचवें चरण में चुनाव होना है. अगर अभी प्रत्याशी घोषित किया तो दोनों को यहां भरपूर समय देना होगा. बीजेपी को ऐसा कोई मौका नहीं दिया जाएगा जो दोनों प्रत्याशियों को घेर सकें. कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि प्रियंका गांधी ही  रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी. सोनिया गांधी के रायबरेली की सीट छोड़ने के बाद उत्तर प्रदेश की प्रभारी रह चुकीं प्रियंका को ही सबसे मुफीद उम्मीदवार माना जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक वायनाड चुनाव हो जाने के बाद अमेठी को लेकर राहुल गांधी फैसला ले सकते हैं.
Lok Sabha elections 2024 LIVE updates:BSP की आज बड़ी बैठक
दोपहर 1 बजे बसपा कार्यालय में बैठक
जिला स्तर के कार्यकर्ता होंगे शामिल
बसपा के बड़े पदाधिकारी रहेंगे मौजूद 
#Lucknow
BSP की आज बड़ी बैठक
दोपहर 1 बजे बसपा कार्यालय में बैठक
जिला स्तर के कार्यकर्ता होंगे शामिल
बसपा के बड़े पदाधिकारी रहेंगे मौजूद #LokSabhaElection2024 #BSP @shukladeepali15 pic.twitter.com/axt9Tgvu34
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) March 31, 2024
Lok Sabha elections 2024 LIVE updates:हापुड़ से बड़ी खबर
कांग्रेस नेता दानिश अली पर FIR
अमरोहा से गठबंधन प्रत्याशि हैं दानिश
आचार संहिता उल्लंघन में केस दर्ज
 
Lok Sabha elections 2024 LIVE updates:’घोषणा’ नहीं.. लोक कल्याण संकल्प पत्र
27 सदस्यों की बीजेपी ने बनाई कमेटी
‘करके दिखाया, फिर करके दिखाएंगे…’
किसानों के आएंगे ‘और अच्छे दिन’!
 
Lok Sabha elections 2024 LIVE updates:लखनऊ अकबरनगर में ध्वस्तीकरण को एलडीए ने चुनाव आयोग से मांगी अनुमति अकबरनगर प्रथम व द्वितीय में अवैध रूप से बने कमर्शियल निर्माणों पर होगी कार्रवाई अकबरनगर में विस्थापितों को आवास आवंटित करने के लिए कोर्ट के निर्देश पर विशेष पंजीकरण शिविर लगाए गए
 
Lok Sabha elections 2024 LIVE updates: ‘घोषणा’ नहीं.. लोक कल्याण संकल्प पत्र
27 सदस्यों की बीजेपी ने बनाई कमेटी
‘करके दिखाया, फिर करके दिखाएंगे…’
किसानों के आएंगे ‘और अच्छे दिन’!
#LokSabhaElection2024
‘घोषणा’ नहीं.. लोक कल्याण संकल्प पत्र
27 सदस्यों की बीजेपी ने बनाई कमेटी
‘करके दिखाया, फिर करके दिखाएंगे…’
किसानों के आएंगे ‘और अच्छे दिन’!#BJP #PMModi @shukladeepali15 pic.twitter.com/7ODj4ZUbHd
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) March 31, 2024
Lok Sabha elections 2024 LIVE updates: लखनऊ खास रणनीति के तहत रायबरेली और अमेठी में कांग्रेस घोषित नहीं कर रही प्रत्याशी. इन दोनों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी सीधे करेंगे नामांकन. पार्टी नहीं चाहती उसके दोनों स्टार प्रचारक इन सीटों पर चुनाव प्रचार में ज्यादा समय बिताएं. सूत्र- देरी की वजह दोनों सीटों पर पांचवें चरण में होना है चुनाव अभी प्रत्याशी घोषित करने पर दोनों को यहां देना होगा भरपूर समय दोनों प्रत्याशियों को घेरने का भाजपा को नहीं दिया जाएगा मौका कार्यकर्ताओं में आस प्रियंका गांधी ही लड़ेंगी रायबरेली से चुनाव वायनाड चुनाव हो जाने के बाद अमेठी को लेकर राहुल गांधी ले सकेंगे फैसला 
Lok Sabha elections 2024 LIVE updates: लखनऊ- यूपी में भाजपा की लोकसभा चुनाव संचालन समिति की रणनीति तैयार. तीनों सह चुनाव प्रभारियों को आवंटित क्षेत्र में क्लस्टरवार करना होगा प्रवास. जिन स्थानों पर प्रधानमंत्री की रैलियां वहां दिखाएंगे अधिक सक्रियता सह चुनाव प्रभारी संजीव चौरसिया, रमेश बिधूड़ी, संजय भाटिया को मिली अहम जिम्मेदारी संचालन समिति के सहसंयोजक जीपीएस राठौर, गोविंद नारायण शुक्ला, राम प्रताप चौहान, संजय राय, अमरपाल मौर्य, अनूप गुप्ता, ब्रज बहादुर, मानवेंद्र सिंह धर्मेंद्र सिंह, मोहित बेनीवाल को भी अहम जिम्मेदारी जनप्रतिनिधियों से लेकर बूथ स्तर के हर कार्यकर्ता को दी जाएगी चुनावी जिम्मेदारी
Lok Sabha elections 2024 LIVE updates: वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वर्चुअल करेंगे टिफिन बैठक 660 बूथों के पदाधिकारियों के साथ करेंगे टिफिन बैठक वाराणसी के कार्यकर्ताओं से भी करेंगे संवाद वोटिंग परसेंटेज बढ़ाने का देंगे मंत्र प्रधानमंत्री का लक्ष्य बुत स्टार के कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना
Lok Sabha elections 2024 LIVE updates: ​ ऐसी रहेगी सिक्योरिटी
रैली के दौरान मेरठ में ड्रोन, गुब्बारे और छोटे प्लेन उड़ाने पर बैन रहेगा. इस दौरान निर्धारित दूरी में किसी ने पतंग या गुब्बारे उड़ाए तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.  पूरे जिले में धारा-144 लागू कर दी गई है. पीएम मोदी की सिक्योरिटी थ्री लेयर की रहेगी.  पांच हेलीपैड बनाए गए हैं. पीएम के तीन हेलिकॉप्टर के लिए केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान के मैदान में तीन हेलिपैड बनाए गए हैं.  2014 के चुनाव में प्रधानमंत्री का चेहरा बनने के बाद पीएम मोदी ने पहली रैली मेरठ में की थी.  इसके बाद 2019 के चुनाव में भी प्रधानमंत्री  मोदी ने मेरठ से ही शंखनाद किया. ऐसा माना जा रहा है कि मेरठ की इस रैली से प्रधानमंत्री गाजियाबाद, बागपत, गौतमबुद्धनगर, शामली और सहारनपुर तक को साधेंगे. डीएम दीपक मीणा ने शुक्रवार को पीएम रैली की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की.
 
UP Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव 2024 के  चुनावी शंखनाद रविवार को पश्चिमी यूपी के मेरठ से करेंगे. क्रांति भूमि मेरठ की भूमि पर  रैली की बड़े पैमाने पर तैयारी प्रशासन और बीजेपी संगठन की तरफ से की गई है. पीएम मोदी के साथ एनडीए का कुनबा भी मंच साझा करने वाला है. 2014 के चुनाव में प्रधानमंत्री का चेहरा बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने पहली रैली मेरठ में की थी.  इसके बाद 2019 के चुनाव में भी पीएम मोदी ने मेरठ से ही चुनावी शंखनाद किया था. 15 साल बाद रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह, पीएम मोदी के साथ दूसरी बार मंच साझा करने वाले हैं. पीएम मोदी की रैली को लेकर चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात की गई है.
मंच पर ये रहेंगे मौजूद
मेरठ के आलू अनुसंधान केंद्र में पीएम मोदी विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी के साथ आरएलडी मुखिया जयंत चौधरी, प्रदेश में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी. केंद्र में मंत्री अनुप्रिया पटेल, कैबिनेट मंत्री संजय निषाद भी मंच पर मौजूद रहेंगे. यूपी के सीएम योगी, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी भी पीएम के साथ मंच साझा करेंगे. मेरठ हापुड लोकसभा प्रत्याशी अरुण गोविल भी मौजूद  रहेंगे. लगभग 4:30 बजे तक पीएम मोदी मेरठ से होंगे रवाना.
Lok Sabha elections 2024 LIVE updates: पीएम मोदी करेंगे चुनावी आगाज 
मेरठ में पीएम मोदी भरेंगे हुंकार 
पीएम मोदी देंगे बूथ मजबूत करने का मंत्र
‘राम’ के नाम पर वोट की अपील
अरुण गोविल के लिए प्रचार करेंगे पीएम
Lok Sabha elections 2024 LIVE updates: लखनऊ खास रणनीति के तहत रायबरेली और अमेठी में कांग्रेस घोषित नहीं कर रही प्रत्याशी इन दोनों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी सीधे करेंगे नामांकन पार्टी नहीं चाहती उसके दोनों स्टार प्रचारक इन सीटों पर चुनाव प्रचार में ज्यादा समय बिताएं – सूत्र देरी की वजह दोनों सीटों पर पांचवें चरण में होना है चुनाव अभी प्रत्याशी घोषित करने पर दोनों को यहां देना होगा भरपूर समय दोनों प्रत्याशियों को घेरने का भाजपा को नहीं दिया जाएगा मौका कार्यकर्ताओं में आस प्रियंका गांधी ही लड़ेंगी रायबरेली से चुनाव वायनाड चुनाव हो जाने के बाद अमेठी को लेकर राहुल गांधी ले सकेंगे फैसला – सूत्र
Lok Sabha elections 2024 LIVE updates: सूत्रों के हवाले से कांग्रेस से जुड़ी बड़ी ख़बर, अमेठी में स्मृति ईरानी के खिलाफ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी की बेटी हो सकती हैं प्रत्याशी, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी की बेटी आराधना मिश्रा को अमेठी से लड़ाया जा सकता है चुनाव, कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने प्रमोद तिवारी को खुद या फिर बेटी को अमेठी से चुनाव लडने के लिए कहा था, प्रमोद तिवारी ने पहले किसी भी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था, बेटी को भी प्रमोद तिवारी अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ाने के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन कांग्रेस आला कमान के दुबारा हस्तक्षेप के बाद प्रमोद तिवारी बेटी को लड़ाने के लिए तैयार हो गए हैं, माना जा रहा है कि जल्द ही प्रमोद तिवारी की बेटी आराधना मिश्रा को कांग्रेस अमेठी से प्रत्याशी घोषित कर सकती है, आराधना मिश्रा प्रतापगढ़ के लालगंज सीट से कांग्रेस पार्टी की विधायक हैं.
Lok Sabha elections 2024 LIVE updates: जौनपुर थाना लाइन बाजार पुलिस द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले 07 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार.
Lok Sabha elections 2024 LIVE updates: प्रयागराज अपना दल एस के पूर्व विधायक जमुना प्रसाद के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, धोखाधड़ी और धमकी के आरोप में दो मुकदमा दर्ज हुआ, सोनी देवी और विनोद कुमार की तहरीर पर कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा, पूर्व विधायक जमुना प्रसाद पर दोनों से 50 लाख रुपए निवेश के नाम पर धोखाधड़ी का है आरोप, नैनी पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी.
Lok Sabha elections 2024 LIVE updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मेरठ से शंखनाद करने वाले हैं. उत्तर प्रदेश और हरियाणा के मुख्यमंत्री के साथ ही एनडीए के सहयोगी दलों के नेता भी इस दौरान मौजूद होंगे. 15 साल बाद रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह पीएम मोदी के साथ दूसरी दफा मंच साझा करने वाले हैं.
Lok Sabha elections 2024 LIVE updates: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ आज क्रांतिभूमि मेरठ की राष्ट्रवादी जनता से संवाद करेंगे.
Lok Sabha elections 2024 LIVE updates: हापुड़ः अमरोहा लोकसभा से गठबंधन प्रत्याशी दानिश अली पर मुकद्दमा दर्ज आचार संहिता के उल्लंघन में दर्ज हुआ मुकद्दमा उड़नदस्ता टीम के प्रभारी की तहरीर पर सपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्षों पर दर्ज हुआ मुकद्दमा अमरोहा लोकसभा के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में बिना परमीशन बैठक करने पर प्रशासन ने की कार्रवाई अमरोहा लोकसभा से गठबंधन के कांग्रेस के सांसद प्रत्याशी हैं दानिश अली.
Lok Sabha elections 2024 LIVE updates: मेरठ पश्चिमी उत्तर प्रदेश की धरती पर प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा मेरठ के आलू अनुसंधान केंद्र में पीएम मोदी विशाल जनसभा को संबोधित प्रधानमंत्री मोदी दोपहर लगभग 2.35 पर पहुंचेंगे मेरठ पीएम मोदी के साथ रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी भी सांझ करेंगे मंच पीएम मोदी के साथ मंच पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे मौजूद मंच पर हरियाणा के मुख्यमंत्री केवी आने की संभावना संबोधन के दौरान मंच पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, मेरठ हापुर लोकसभा प्रत्याशी अरुण गोविल भी रहेंगे मौजूद लगभग 4:30 बजे तक पीएम मोदी मेरठ से होंगे रवाना.
Lok Sabha elections 2024 LIVE updates: सांसद स्मृति ईरानी का आज अमेठी दौरे का चौथा दिन. अपने आवास पर आज करेंगी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक. सुबह 11 बजे मुस्लिम समाज के साथ करेंगी बैठक 11:30 बजे गौरीगंज नगरपालिका के साथ बैठक करेंगी मंडल के बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र के संयोजक के साथ बैठक लोकसभा सोशल मीडिया वालंटियर्स मीट में हिस्सा लेंगी. 1 बजे शाहगढ़ मंडल के सभी मंडल बूथ अध्यक्ष के साथ बैठक 2 बजे फिर मुस्लिम समाज के लोगों के साथ करेंगी बैठक. 3 बजे मुसाफिरखाना के मंडल के बूथ अध्यक्ष के साथ बैठक 4:30 बजे अपने आवास से लखनऊ एयरपोर्ट के लिए होंगी रवाना.
Lok Sabha elections 2024 LIVE updates: आज यानी रविवार (31 मार्च) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिमी यूपी में होगे, यहां के मेरठ से PM Modi आज चुनावी शंखनाद करेंगे. मेरठ में पीएम मोदी की होने वाली रैली की पूरी तैयारी कर ली गई है. यहां रैली के दौरान एनडीए का कुनबा भी मौजूद होगा. लोकसभा चुनाव का जब से बिगुल बजा है पश्चिमी यूपी में पीएम की तब से यह पहली रैली है.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device and the processing of information obtained via those cookies (including about your preferences, device and online activity) by us and our commercial partners to enhance site navigation, personalise ads, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. More information can be found in our Cookies and Privacy Policy. You can amend your cookie settings to reject non-essential cookies by clicking Cookie Settings below.

Manage Consent Preferences
These cookies are necessary for the website to function and cannot be switched off in our systems. They are usually only set in response to actions made by you which amount to a request for services, such as setting your privacy preferences, logging in or filling in forms. You can set your browser to block or alert you about these cookies, but some parts of the site will not then work or you may not be able to login.
These cookies enable the website to provide enhanced functionality and personalisation. They may be set by us or by third party providers whose services we have added to our pages. If you do not allow these cookies then some or all of these services may not function properly.
These cookies may be set through our site by our advertising partners. They may be used by those companies to build a profile of your interests and show you relevant adverts on other sites. They are also used to limit the number of times you see an advert as well as help measure the effectiveness of an advertising campaign. They do not store directly personal information, but are based on uniquely identifying your browser and internet device. If you do not allow these cookies, you will experience less targeted advertising.
These cookies allow us to count visits and traffic sources so we can measure and improve the performance of our site. They help us to know which pages are the most and least popular and see how visitors move around the site. All information these cookies collect is aggregated and therefore anonymous. If you do not allow these cookies we may not know when you have visited our site, and may not be able to monitor its performance.

source

Previous post Lok Sabha election LIVE updates | Rajnath Singh to head BJP's manifesto committee for Lok Sabha polls – The Hindu
Next post Lok Sabha Election 2024 :किसानों से लेकर बेरोजगारी तक के मुद्दे पर मोदी सरकार घिरी? – अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *