क्या है BHAVYA योजना, जिसे मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी; बनेंगे 100 इंडस्ट्रियल पार्क

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में बुधवार को भारत औद्योगिक विकास योजना (BHAVYA- भव्य) योजना को मंजूरी दे दी गई। इस योजना के तहत 33,660 करोड़ रुपये की मदद से 100 निवेश-तैयार प्लग एंड प्ले इंडस्ट्रियल पार्क बनाए जाएंगे।

भारत औद्योगिक विकास योजना की घोषणा बजट में भी की गई थी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, ”इन्वेस्टमेंट रेडी, प्लग एंड प्ले इंडस्ट्रियल पार्क की स्कीम बनी है, जिसके तहत 100 शहरों जहां पर इंडस्ट्रियल इकोसिस्टम बन सकता है, वहां पर ये पार्क बनाए जाएंगे। भारत सरकार की तरफ से एक करोड़ प्रति एक एकड़ का सपोर्ट दिया जाएगा।”

उन्होंने आगे बताया कि कम से कम 100 एकड़ की जरूरत होगी। पूर्वोत्तर और पर्वतीय इलाकों में इसे 25 एकड़ रखा गया है। यह कार्यक्रम छह सालों का है। इसमें राज्य सरकारों और सरकारी पीएसयू के साथ मिलकर इसे डेवलप किया जाएगा। नोडल एजेंसी एनआईटीडीसी होगी, जोकि एसपीवी बनाएगी और ये आगे डेवलप करेंगी।

Previous post क्या ममता बनर्जी के लिए नंदीग्राम बन जाएगा भबानीपुर? किन आंकड़ों से भाजपा को उम्मीद
Next post नवरात्र के 9 दिन भाजपा का जनता दरबार, योगी ने कहा- नौ साल से आगे का विजन लोगों से पूछिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *