छोटा हल्क है वो; जीतेश शर्मा ने सुनाया वैभव सूर्यवंशी से जुड़ा घड़ी वाला किस्सा

Spread the love

इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में अगर कुछ खिलाड़ियों पर सबकी नजर रहने वाली है, उनमें वैभव सूर्यवंशी को शायद सबसे ऊपर रखा जा सकता है। पिछले सीजन में महज 14 साल की उम्र में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की ओर से आईपीएल डेब्यू करके इतिहास रचा था। फिर सिर्फ 35 गेंद में तूफानी शतक जड़कर ये लड़का आईपीएल इतिहास में सबसे तेज सेंचुरी जड़ने वाला भारतीय बन गया। पिछले सीजन में तो उसने दस्तक दी थी, आईपीएल 2026 में तो वह शुरुआत से ही राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रहने वाले हैं। राइजिंग स्टार एशिया कप में उनकी कप्तानी करने वाले जीतेश शर्मा ने वैभव सूर्यवंशी को ‘छोटा हल्क’ करार दिया है। एक ऐसा बल्लेबाज जो गेंदबाजों के लिए बुरे सपने जैसा हो। गेंदबाज डरते हैं कि अगर उसका स्ट्रेट शॉट उन्हें लग गया तो कोई अनहोनी तक हो सकती है।

सिर्फ 14 साल की उम्र में आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक जड़ने के बाद वैभव सूर्यवंशी रातों-रात एक क्रिकेट सनसनी बनकर उभरे। उसके बाद से ही वह बल्ले से कोहराम मचाते आ रहे हैं। आईपीएल 2025 के बाद उसी साल सूर्यवंशी ने इंडिया ए की तरफ से डेब्यू किया। वह जितने भी टूर्नामेंट या सीरीज में खेले चाहे राइजिंग स्टार्स एशिया कप हो या फिर अंडर19 वर्ल्ड कप, हर जगह उन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से गर्दा मचाया।

राजिइंग स्टार एशिया कप में सूर्यवंशी ने जीतेश शर्मा की कप्तानी में खेला था। शर्मा ने अभी हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान वैभव सूर्यवंशी के साथ अपनी पहली मुलाकात, बॉन्डिंग और इस क्रिकेट सनसनी की लंबे-लंबे शॉट मारने की काबिलियत पर बात की जो अभी-अभी 15 वर्ष का हुआ है।

रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट पर जीतेश शर्मा ने बताया कि कैसे नागपुर के पास राजस्थान रॉयल्स एकेडमी में सूर्यवंशी और उनकी ट्यूनिंग बढ़ी और बॉन्डिंग बनी।

शर्मा ने कहा, ‘बहुत क्यूट लड़का है। वह टेलीगांव में प्रैक्टिस के लिए आया करता था जहां राजस्थान रॉयल्स की एकेडमी है। वही पर मैंने उसे जाना और फिर हम कतर खेलने गए जहां मैं कप्तान था, इसलिए वहीं हमारा बॉन्ड बना।’

वैभव सूर्यवंशी की पावर हिटिंग क्षमता पर जीतेश शर्मा ने कहा, ‘यह सब नेचुरल पावर है, वह बहुत स्ट्रॉन्ग है। उसकी कलाई मेरी कलाई से बड़ी है- मैंने उसको अपनी घड़ी पहनने के लिए दी थी और वह उसे टाइट हो रही थी। छोटा हल्क है वो।

वैभव सूर्यवंशी को गेंदबाजों के लिए दहशत बताते हुए शर्मा ने कहा, ‘वह बैट को इतनी जोर से घुमाता है कि गेंदबाज डर जाते हैं कि कहीं एकदम स्ट्रेट मार दिया और उन्हें लग गई तो वे मर भी सकते हैं। आरआर के नेट गेंदबाजों को मैं जानता हूं, वे बताते हैं कि वे उसे गेंद को अप पिच नहीं कराते क्योंकि वह सीधे गेंदबाज की तरफ मार सकता है। इसलिए वे शॉर्ट गेंदें फेंकते हैं ताकि वह उनसे दूर शॉट मारे।’

आईपीएल 2026 शुरू होने से ठीक एक दिन पहले वैभव सूर्यवंशी 15 साल के हो चुके हैं। इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स को उनसे बहुत उम्मीदें होंगी। विपक्षी टीमें भी उन्हें लेकर कुछ खास रणनीति पर काम कर रही होंगी या बनाई होंगी।

Previous post कौन हैं नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेन शाह? 35 साल में ही देश की बागडोर; भारत से गहरा है नाता
Next post कोर्ट ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जैसा कट्टर ईमानदार कोई नहीं इस दुनिया में: AAP मुखिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *