नवागत पुलिस अधीक्षक ने संभाला कार्यभार

Spread the love

 

देवरिया। जनपद में नवागत पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने रविवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की तथा जिले की कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की।
बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों से वर्तमान सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली और प्रभावी पुलिसिंग पर जोर दिया।
अभिजीत आर. शंकर वर्ष 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इससे पूर्व वे अम्बेडकरनगर और औरैया में पुलिस अधीक्षक के रूप में तथा लखनऊ कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

Previous post IPL 2026 Orange Cap Puple Cap: श्रेयस अय्यर पहुंचे विराट कोहली के करीब, कूपर का ऑरेंज कैप पर कब्जा; पर्पल कैप किसके पास?
Next post एक दिवसीय पशुपालक प्रशिक्षण संपन्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *