Lok Sabha Election: कांग्रेस ने एक और लिस्ट की जारी, दो उम्मीदवारों के नामों का ऐलान – India.com हिंदी

Spread the love

click this icon for latest updates

Updated: April 1, 2024 11:48 PM IST
By Parinay Kumar
Lok Sabha Election Live Updates: लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. देश में इस बार 19 अप्रैल से लेकर 1 जून तक 7 चरणों में वोट डाले जाएंगे और नतीजे 4 जून को आएंगे. 19 अप्रैल को होने वाले पहले फेज की वोटिंग के लिए नॉमिनेशन भी फाइल हो चुके हैं. 19 अप्रैल को पहले फेज में 102, 26 अप्रैल को दूसरे फेज में 89, 7 मई को तीसरे चरण में 94, 13 मई को चौथे फेज में 96, 20 मई को पांचवें फेज में 49, 25 मई को छठे फेज में 57 और 1 जून को सातवें और अंतिम चरण में 57 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इस बार UP, बिहार और पश्चिम बंगाल में सातों चरण में मतदान होने हैं. चुनाव के बीच नेताओं के पाला बदलने का भी सिलसिला जारी है. लोकसभा चुनाव से जुड़े हर अपडेट के लिए India.com के साथ बने रहें और पेज को समय-समय पर रिफ्रेश करते रहें.

समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश की एक लोकसभा सीट पर उम्मीदवार का एलान किया है.
Image
CPI(M) महासचिव सीताराम येचुरी 4 अप्रैल को दिल्ली में पार्टी कार्यालय में लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी करेंगे.
LJP प्रमुख चिराग पासवान ने कहा, “2019 में भी जब चुनाव शुरू हुआ था तो प्रधानमंत्री मोदी जमुई आए थे और वह 2019 चुनाव की सबसे बड़ी जनसभाओं में से एक थी. इस बार भी सबसे बड़ी जनसभाओं में से एक 4 अप्रैल को होगी. यह मेरे और मेरी पार्टी के लिए बहुत गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री मोदी बिहार में चुनाव अभियान की शुरुआत जमुई से कर रहे हैं.”
NDA से गाजीपुर लोकसभा सीट की मांग पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, “हम जुगाड़ कर रहे हैं…NDA के लोग तैयार होंगे तब देखा जाएगा…हम प्रयास में हैं.”
कांग्रेस के घोषणापत्र पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, “राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा में जनता से जो प्रतिक्रिया मिली है, उसके आधार पर घोषणापत्र तैयार किया जा रहा है. मुझे उम्मीद है कि बहुत अच्छा घोषणापत्र होगा.”
उत्तर प्रदेश: मेरठ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल ने कहा, “प्रत्याशी घोषित हुए तो अच्छा लग रहा है. हमने जनसंपर्क का काम शुरू कर दिया है.”
चुनाव आयोग ने महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के लिए भाजपा सांसद दिलीप घोष और कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत की निंदा की।
आयोग ने नैतिक आचार संहिता(MCC) उल्लंघनों पर उन्हें जारी किए गए नोटिसों का जवाब मिलने के बाद अपने आदेश में कहा कि वे आश्वस्त हैं कि उन्होंने व्यक्तिगत हमला… pic.twitter.com/C4NJ3sweH7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 1, 2024

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Lok Sabha Poll: प्रियंका गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर लगी मुहर! 15 के बाद आधिकारिक ऐलान संभव
BJP ने आतिशी मार्लेना को बताया ‘सिरदर्दी’, ऑफर मिलने के दावे पर कहा- ‘इनके लिए कोई वैकेंसी नहीं’
Lok Sabha Polls: कांग्रेस ने जारी की 17 उम्मीदवारों की एक और LIST, जानें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव
जलपाईगुड़ी में CM ममता ने आदिवासियों संग बजाया ढोल, धुन पर जमकर किया डांस। देखें VIDEO
Thiruvananthapuram Lok Sabha Election 2024: तिरुवनंतपुरम लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस के गढ़ में फिर से जीत का सेहरा पहनेंगे शशि थरूर ?
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.

source

Previous post Bihar News LIVE: निर्वाचन आयोग ने दो डीएम-एसपी हटाए, भाजपा सांसद अब कांग्रेस में; डबल मर्डर पर दो का एनकाउंटर – अमर उजाला
Next post Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के बीच अखिलेश यादव ने कर दी बड़ी मांग, बीजेपी पर की आरोपों – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *