Loksabha Election 2024: मध्य प्रदेश में भाजपा नेताओं के तूफानी दौरे आज, सीएम मोहन यादव रीवा तो नड्डा जबलपुर .. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश अध्यक्ष सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी आज रीवा जबलपुर शहडोल में चुनावी सभाएं करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रीवा जिले में चुनावी सभाएं करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा जबलपुर एवं शहडोल प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी महेंद्र सिंह शहडोल जिले में और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना में विभिन्न कार्यक्रमों शामिल होंगे एवं चुनावी सभाएं भी करेंगे।
राज्य ब्यूरो, भोपाल। लोकसभा चुनाव की दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी का वरिष्ठ नेतृत्व प्रदेश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रीवा जिले में चुनावी सभाएं करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा जबलपुर एवं शहडोल, प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी डा. महेंद्र सिंह शहडोल जिले में और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना में विभिन्न कार्यक्रमों शामिल होंगे एवं चुनावी सभाएं भी करेंगे।

prime article banner

जेपी नड्डा यहां करेंगे रैली

भाजपा पदाधिकारी इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल- मुख्यमंत्री रीवा, शहडोल एवं जबलपुर में चुनाव प्रचार पर रहेंगे। शहडोल में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शहीद स्मारक जबलपुर एवं स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

नड्डा जबलपुर में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करेंगे

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के जबलपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर अगवानी करेंगे। नड्डा के साथ जबलपुर में शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष, त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित करेंगे। नड्डा के साथ शहडोल के गांधी चौक में जनसभा को संबोधित करेंगे। नड्डा के साथ जबलपुर में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
भाजपा कार्यालय रानीताल में जबलपुर क्लस्टर कोर कमेटी की बैठक लेंगे। पदमश्री डा. एचसी डाबर के निवास पहुंचकर उनसे भेंट करेंगे। डा. महेंद्र सिंह शहडोल में पार्टी द्वारा आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना में गुना नगर व कैंट मंडल पोलिंग बूथ के कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें-  “कमलनाथ छिंदवाड़ा में बेनकाब हो गए”: एमपी बीजेपी प्रमुख वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

source

Previous post PM Modi Updates: PM मोदी ने DRDO वैज्ञानिकों को दी बधाई – India.com हिंदी
Next post Hindi News Today: बिहार विधानसभा में नीतीश सरकार की फ्लोर टेस्ट आज, PM मोदी एक लाख लोगों को बांटेगे नियुक्ति.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *