click this icon for latest updates
Published: April 1, 2024 3:25 PM IST
By Farha Fatima
लोकसभा चुनाव 2024 में मध्यप्रदेश की विदिशा सीट पर 7 मई को तीसरे चरण में मतदान होगा. चुनावी नतीजे 4 जून को आएंगे. विदिशा लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद रमाकांत भार्गव हैं. लोकसभा चुनाव 2019 में विदिशा सीट पर बीजेपी के रमाकांत भार्गव ने 853022 वोट हासिल कर जीत हासिल कर कांग्रेस के शैलेन्द्र रमेशचंद्र पटेल को कड़ी टक्कर दी थी.
रमाकांत भार्गव ने 503084 वोटों के अंतर से शानदार जीत हासिल की थी. शैलेन्द्र रमेशचंद्र के पक्ष में 349938 वोट पड़े थे. विदिशा सीट में भोजपुर, सांची, सिलवानी, विदिशा, बासौदा, बुधनी, इछावर और खातेगांव सहित आठ विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं. यह सामान्य सीट है . अनुसूचित जाति (एससी) या अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित नहीं है. जानिए इस बार कौन है कैंडिडेट, किसे पार्टी का है बोलबाला.
2014 के विदिशा लोकसभा चुनाव में बीजेपी की सुषमा स्वराज ने 714348 वोटों से जीत हासिल की थी. कांग्रेस के लक्ष्मण सिंह को 303650 वोट मिले थे. 2014 में विदिशा में कुल 1073781 कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड थे. इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस इस मेन पार्टी रही हैं.
भाजपा नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा निर्वाचन क्षेत्र से 1991 (उपचुनाव), 1996, 1998, 1999 और 2004 में लगातार पांच बार जीत हासिल की है. भाजपा के दिग्गज नेता अटल बिहारी वाजपेयी और सुषमा स्वराज भी इस सीट पर जीत चुके हैं.
सुषमा स्वराज (भाजपा): 2009
शिवराज सिंह चौहान (भाजपा): 2004
शिवराज सिंह चौहान (भाजपा): 1999
शिवराज सिंह चौहान (भाजपा): 1998
शिवराज सिंह चौहान (भाजपा): 1996
शिवराज सिंह चौहान (भाजपा): 1991 उपचुनाव
अटल बिहारी वाजपेयी (भाजपा): 1991
राघव जी (भाजपा): 1989
प्रतापभानु कृष्ण गोपाल शर्मा (कांग्रेस): 1984
प्रतापभानु कृष्ण गोपाल शर्मा (कांग्रेस): 1980
राघव जी (बीएलडी): 1977
मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी ने अभी तक विदिशा सीट के लिए अपने दावेदार का खुलासा नहीं किया है. विदिशा लोकसभा सीट से कांग्रेस केवल दो चुनावों 1980 और 1984 में जीती है. दोनों अवसरों पर, कांग्रेस के प्रताप भानु शर्मा ने जनता पार्टी और भाजपा के टिकट पर लड़े राघवजी को हराया था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Guna Lok Sabha Election 2024: गुना लोकसभा चुनाव 2024 में क्या मोदी लहर बरकरार रख पाएगी सिंधिया की विरासत
Bhopal Lok Sabha Election 2024: भोपाल लोकसभा चुनाव 2024 में इस सीट पर खिला रहेगा कमल, या लड़खड़ाएंगी जड़ें, जानें- समीकरण
Indore Lok Sabha Election 2024: इंदौर सीट पर काबिज रहेगी भाजपा या कांग्रेस मारेगी बाजी, दिलचस्प है मुकाबला
MP के पूर्व CM कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ ने छिंदवाड़ा से दाखिल किया नामांकन, बोले- जनता पर पूरा भरोसा
MP के महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान गुलाल उड़ाने से फैली आग, 13 पुजारी और सेवक झुलसे; इलाज जारी
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
