लोकसभा चुनाव से पहले अपने ही छोड़ेंगे हाथ का साथ! BJP ने कर दिया मध्य प्रदेश में – ABP न्यूज़

Spread the love

Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश में कांग्रेस को एक बार फिर से झटका लग सकता है. कांग्रेस के कई नेता भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो सकते हैं. मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने एक कार्यक्रम के दौरान इस बात के संकेत दिए. उन्होंने कहा कांग्रेस के कई विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं और आने वाले दिनों में पार्टी मध्य प्रदेश में कांग्रेस को और बड़े झटके देने वाली है.
मध्यप्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अशोकनगर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, “अभी कांग्रेस को और भी बड़े झटके लगने वाले हैं, लेकिन हमने उन विधायकों से बोला है कि भाई एक-एक करके आओ. मंत्री के इस बयान के बाद ये चर्चाएं होने लगी हैं कि आखिर वे कौन-कौन से कांग्रेस विधायक हैं, जो आने वाले दिनों में बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.
कमलनाथ के गढ़ में लग सकती है सेंध
सूत्रों के मुताबिक कमलनाथ के गढ़ में बीजेपी बड़ी सेंध लगा सकती है. मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा सीट से विधायक कमलेश शाह ने बीजेपी में शामिल होने के बाद विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है. उनके इस्तीफे को मंजूर भी कर लिया गया है और अब अमरवाड़ा में उपचुनाव होंगे. इस बीच ये भी खबर है कि जुन्नारदेव से कांग्रेस विधायक सुनील उइके और पाढुर्ना विधायक नीलेश उइके भी कांग्रेस छोड़ सकते हैं. 
बीजेपी में शामिल हुए थे विधायक-सांसद
इससे पहले बीते 28 मार्च को कांग्रेस के दो पूर्व विधायक और एक पूर्व सांसद सहित 600 कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हुए थे. इनमें जबलपुर से कांग्रेस को पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी और अजय यादव के नाम शामिल हैं. वहीं पूर्व सांसद डा. राम लखन सिंह ने भी अपने समर्थकों के साथ बीजेपी का दामन थामा था.
मध्य प्रदेश में कब होगा चुनाव?
मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीट के लिए चार चरणों में वोटिंग होगी. पहले चरण में 6 सीट के लिए 19 अप्रैल को वोटिंग होगी. दूसरे चरण में 7 सीट के लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा. वहीं, तीसरे चरण में 8 सीट के लिए 13 मई और चौथे फेज में 8 सीट के लिए 13 मई को वोटिंग होगी. चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे.
यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: NDA, BSP या I.N.D.I.A. मुजफ्फरनगर में किसका दिखेगा दम, सियासी दांवपेच से लेकर सर्वे तक पूरी रिपोर्ट

source

Previous post लोकसभा चुनाव: पीएम मोदी आज यूपी की 10 सीटों पर करेंगे वर्चुअली नमो रैली, शाह-राजनाथ आज प्रदेश में – अमर उजाला
Next post जयपुर पीएम नरेंद्र मोदी का राजस्थान में चुनावी शंखनाद, बोले- इंडिया गठबंधन भ्रष्ट्राचारियों को बचाने के लिए रैली कर रहा – Firstindianews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *