Uttar Pradesh News Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यूपी में तीसरे फेज के तहत आने वाली 10 लोकसभा सीटों के सभी बूथों पर नमो ऐप के माध्यम से होने वाली नामो रैली को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर वह कुछ बूथ अध्यक्षों से बात भी करेंगे। तीसरे चरण में संभल, बदायूं, बरेली, आंवला, एटा, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद और मैनपुरी में मतदान होना है। यहां 7 मई को मतदान होंगे। इन सभी लोकसभा सीटों के 22,648 बूथों पर दोपहर 1 बजे पीएम मोदी मोदी कार्यकर्ताओं से जुड़ेंगे। यहां जानिए हर अपडेट:
