Karnal Lok Sabha Election 2024: करनाल लोकसभा सीट पर BJP लगाएगी जीत की हैट्रिक या होगा उलटफेर? जानें- लोकसभा च – India.com हिंदी

Spread the love

click this icon for latest updates

Updated: April 3, 2024 6:02 PM IST
By Gaurav Barar
Karnal Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर हरियाणा (Haryana) में सियासी हलचल तेज है. उम्मीदवारों की घोषणा की जा रही है और हर कोई अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहा है. यहां हम आपको देश की लोकसभा सीटों के बारे में जानकारी दे रहे हैं. अब आपको हरियाणा की करनाल सीट के बार में जानकारी देते हैं.

चुनाव से पहले हरियाणा की सियासत में बड़ा बदलाव देखने को मिला. जिसमें जेजेपी और बीजेपी गठबंधन टूटने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस्तीफा दिया था. हालांकि बीजेपी नीत सरकार के लिए कोई खतरा पैदा नहीं हुआ. बीजेपी नेता नायब सैनी सीएम बनें और नई कैबिनेट का गठन किया. इसी बीच मनोहर लाल खट्टर ने करनाल से लोकसभा चुनाव में उतरने का ऐलान कर दिया.
हरियाणा में करनाल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र राज्य के 10 लोकसभा (संसदीय) निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है. महाभारत के कर्ण की नगरी से मशहूर करनाल कई ऐतिहासिक घटनाओं का गवाह रहा है. 1857 के विद्रोह के दौरान ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना द्वारा शरणस्थल के रूप में करनाल का इस्तेमाल किया गया था. फारस के नादिर शाह और मुगल साम्राज्य के बीच करनाल में 1739 में लड़ाई हुई थी.


करनाल लोकसभा सीट पर किसी पार्टी का दबदबा नहीं रहा. हालांकि, यहां से कांग्रेस और बीजेपी के उम्मीदवार जीतते आ रहे हैं. पिछले दो चुनाव से ये सीट बीजेपी के पास है. इससे पहले इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा था.
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार करनाल लोकसभा सीट पर छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा. चुनाव के नतीजे 4 जून का घोषित किए जाएंगे.
करनाल लोकसभा सीट से बीजेपी ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को मैदान में उतारा है. कांग्रेस, जेजेपी, इनेलो की ओर से अभी तक उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया गया.

2019 के लोकसभा चुनाव में करनाल से बीजेपी उम्मीदवार संजय भाटिया ने 911594 वोट हासिल कर जीत हासिल की थी. बीजेपी उम्मीदवार ने कांग्रेस के कुलदीप शर्मा को हराया, जिन्हें 255452 वोट मिले थे. बीजेपी को 70 फीसदी वोट मिले थे.
करनाल सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 19,04,193 है. इनमें पुरुष मतदाता 10,19,227, महिला मतदाता 8,84,915 हैं. इन लोकसभा सीट के अंतर्गत 9 विधानसभा की सीटें आती हैं. जिसमें नीलोखेड़ी, इंद्री, करनाल, घरौंडा, असंध, पानीपत ग्रामीण, पानीपत शहरी, इसराना और समालखा शामिल है. इस सीट पर पंजाबी समुदाय के मतदाता अच्छी खासी संख्या में हैं और निर्णायक साबित होते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Haryana की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
UP Lok Sabha Election 2024: सपा ने यूपी में दो करोड़ परिवारों तक पहुँचने का बनाया प्लान, अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को लगाया काम पर
Sonipat Lok Sabha Election 2024: चुनाव में सोनीपत बनी हॉट सीट, BJP का दबदबा रहेगा कायम या कांग्रेस मारेगी बाजी, जानें- समीकरण
Badaun Lok Sabha Seat: बदायूं सीट पर कौन होगा सपा प्रत्याशी, शिवपाल खुद लड़ेंगे या बेटे को उतारेंगे… क्या हैं संभावनाएं?
'चवन्नी नहीं हूं, जो पलट जाऊंगा' बयान पर पहली बार बोले जयंत चौधरी, कहा- मैं पलटा नहीं हूं, बल्कि…
संजय निरुपम का कांग्रेस को अल्टीमेटम- 'मेरे लिए ज्यादा ऊर्जा और स्टेशनरी बर्बाद न करें बल्कि…' , पार्टी ने शुरू किया था एक्शन
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.

source

Previous post Guna Lok Sabha Election 2024: गुना लोकसभा चुनाव 2024 में क्या मोदी लहर बरकरार रख पाएगी सिंधिया की विरासत – India.com हिंदी
Next post PM Modi Today's Program | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज के कार्यक्रम। 03 April 2024 | – IBC24 News (हिंदी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *