Lok Sabha Election 2024 Highlights: उत्तराखंड में बोले पीएम- मोदी मौज के लिए पैदा नहीं हुआ, आपका बिजली बिल होग – ABP न्यूज़

Spread the love

Lok Sabha Election 2024 Highlights: लोकसभा चुनाव 2024 का रण सजा हुआ है, बिसात बिछाई जा रही है और हर तरफ से सियासी हुंकार सुनाई दे रही है. BJP की तरफ से प्रचार को धार देने में पीएम मोदी (PM Modi) समेत गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने भी ताकत झोंक दी है. पीएम मोदी आज (2 अप्रैल 2024) पहाड़ों (PM Modi Uttrakhand Visit) से सियासी हुंकार भरेंगे. 19 अप्रैल को उत्तराखंड की जिन 5 सीटों पर वोटिंग होनी है उसके लिए प्रधानमंत्री आज प्रचार करेंगे. यही नहीं पीएम मोदी आज राजस्थान (PM Modi Rajasthan Visit) में भी सियासी वार करते नजर आएंगे. 
प्रधानमंत्री मोदी पहले चरण के प्रचार के तहत आज कोटपूतली में सियासी बिगुल फूंकेंगे. पीएम मोदी वहीं बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर एनडीए के प्रत्याशियों की जीत को लेकर बीजेपी मिशन मोड में काम कर रही है. 4 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी बिहार में जमुई से चुनावी अभियान का आगाज करने वाले हैं. इससे पहले वह आज पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे.
दक्षिण के द्वार पर BJP की नजर है. यही वजह है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे. अमित शाह आज कर्नाटक में चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे. बीजेपी आज पहली बार गठबंधन सहयोगी जनता दल (सेक्युलर) के नेताओं के साथ सार्वजनिक रूप से रोड शो में शामिल होंगे.
इसके अलावा CM योगी आज पीलभीत आएंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ- वरुण मेनका के गढ़ में BJP प्रत्याशी जितिन प्रसाद के समर्थन में प्रचार करेंगे. इसके अलावा सपा के गढ़ में भी योगी आज प्रचार अभियान को धार देंगे. 
ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: मायावती ने कर दिया पल्लवी पटेल और केशव प्रसाद मौर्या संग खेल? ऐसा गेम प्लान जिसने सबको चौंकाया
गृहमंत्री अमित शाह ने कर्नाटक के रामनगर में रोड शो किया. इस दौरान लोगों की बड़ी भीड़ उमड़ी. 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी की कर्नाटक में 25 सीटें मिली थीं. राज्य में कुल 28 लोकसभा सीटें हैं और एनडीए गठबंधन की योजना राज्य में क्लीन स्वीप करने की है.
उत्तर प्रदेश के अमरोहा में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी को लेकर कहा “एक के बाद एक आम आदमी पार्टी के भ्रष्ट नेता जेल गए. उन्होंने दिल्ली के लोगों को धोखा दिया. उनके अधिकतर नेता शराब घोटाले में शामिल थे. कुछ नेता छह महीने से और कुछ नेता डेढ़ साल से जेल में हैं. इससे पता चलता है कि आम आदमी पार्टी कितनी भ्रष्ट है.”
राजस्थान के कोटपुतली में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी पूरे देश को अपना परिवार मानती हैं. वहीं, कांग्रेस अपने परिवार को देश से ऊपर मानती है.
बिहार के मुजफ्फरपुर से सांसद अजय निशाद ने बीजेपी से इस्तीफा देकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ले ली है. बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया था. उन्होंने कहा “मैंने हमेशा पार्टी के हिसाब से काम किया है. उनका (बीजेपी) का कहना है कि मेरे बारे में सर्वे कुछ खास नहीं था. पार्टी (कांग्रेस) नेता यह तय करेंगे और मैं चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं.”
Lok Sabha Election 2024 Live Updates: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, “केंद्र सरकार एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है और विपक्ष की आवाज दबा रही है. कांग्रेस और INDIA गठबंधन राजस्थान की सभी 25 सीटें जीतेगा…”
Lok Sabha Election 2024 Live Updates: मध्य प्रदेश के जबलपुर में BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, पहले जातिवाद से प्रभावित राजनीति होती थी. उसके साथ-साथ परिवारवाद और तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति होती थी, लेकिन आज हम कह सकते हैं कि मोदी जी ने परिवारवाद, जातिवाद, तुष्टिकरण को समाप्त किया है और विकासवाद को आगे बढ़ाया है.
Lok Sabha Election 2024 Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- कांग्रेस ने टुकड़े करने वाले को टिकिट दे दिया है. कांग्रेस ने विपिन रावत का अपमान किया था. इनसे देशभक्ति की बात गले नहीं उतरती, कांग्रेस तुष्टिकरण के दलदल में इतना धंस गई है कि देश के लिए सोच ही नहीं सकती.
Lok Sabha Election 2024 Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया गठबंधन पर सियासी वार करते हुए कहा- विपक्ष वाले 10 साल सत्ता से बाहर क्या हो गये, आग लगाने की बात करने लगे. ऐसे लोगों को चुनचुन कर साफ कर दो. इस बार इनको मैदान में मत रहने दो. कांग्रेस के बड़े नेता ने दक्षिण भारत को अलग करने की बात कही. आप बताइये देश के टुकड़े करने वालों को सजा मिलनी चाहिए या नही.
Lok Sabha Election 2024 Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा- कांग्रेस के शाही परिवार के शहजादे ने कहा कि तीसरी बार मोदी पीएम बना तो देश में आग लग जायेगी. क्या उनका ये कहना सही है? अब विपक्षी पार्टियां देश को आग लगाने की बात कर रही हैं.  कांग्रेस भारत को अराजकता में झोंकना चाहती है, देश में आग लगाना चाहती है. 
Lok Sabha Election 2024 Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा से कहा- मोदी ने भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनाने की गारंटी दी है. तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत का मतलब है-
लोगों की कमाई बढ़ेगी.
नौकरी के अवसर बढ़ेंगे.
गांव-शहर में सुविधा बढ़ेगी.

source

Previous post Lok Sabha Election 2024 : PM Narendra Modi ने क्यों कहा 'जंलराज की याद दिलाओ' ? RJD | Lalu Yadav – News18 हिंदी
Next post 'मोदी की गारंटी' का बैनर, BJP का झंडा… जब अमेरिका में भारतवंशियों ने निकाली कार रैली – Aaj Tak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *