बंगाल के वर्करों से बोले PM मोदी- जनता का भरोसा BJP पर दिन-ब-दिन बढ़ रहा, लोगों को बताएं कि ममता बनर्जी… – News18 हिंदी

Spread the love

नई दिल्ली. पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पश्चिम बंगाल के बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार उनको पश्चिम बंगाल में और अधिक सीट जीतने का भरोसा है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ऑनलाइन संवाद में कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान सबसे बड़ी चुनौती हिंसा है. प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें हर मतदाता के घर तक पहुंचना है और उन्हें निडरता से वोड डालने के लिए प्रोत्साहित करना है. प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि यह प्रशंसनीय है कि पश्चिम बंगाल के भाजपा कार्यकर्ता प्रतिकूल माहौल में भी कैसे काम करते हैं.
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता खुद को जोखिम में डालकर लोगों के लिए काम कर रहे हैं. यह आपके प्रयासों का ही परिणाम है कि जनता का विश्वास भाजपा पर दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है. क्या पश्चिम बंगाल के लोग जानते हैं कि ममता बनर्जी केंद्र सरकार की कल्याणकारी पहल को बंगाल में लागू नहीं होने देती हैं? पिछले 10 साल में भाजपा सरकार ने लोगों के लिए, विशेषकर नारी शक्ति के लिए लगातार काम किया है. मैं आपसे उन सभी पहलों की लिस्ट बनाने का आग्रह करता हूं जो इच्छित लाभार्थियों तक नहीं पहुंचती हैं. लोगों को जागरूक करें कि ममता बनर्जी उनकी स्थितियों के लिए कैसे जिम्मेदार हैं?
भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और जो लोग भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं उनके पास दो ही विकल्प हैं-जेल या बेल (जमानत). पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं के साथ ‘नमो ऐप’ के माध्यम से ऑनलाइन संवाद करते हुए कहा कि पूरे देश ने देखा है कि तृणमूल कांग्रेस ने किस तरह भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए हिंसा का सहारा लिया, लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता निडरता से खड़े रहे.
जब मुस्तफा, चांद मोहम्मद और जुबैर बोले- कोई काम नहीं आया, आएगा तो मोदी ही
‘भ्रष्टाचारी साथ आ गए हैं’ 
उन्होंने कहा कि ‘भ्रष्टाचारी साथ आ गए हैं और उन्होंने एक गठबंधन बना लिया है जो मोदी को गाली देता रहता है. लेकिन मैं साफ कर दूं कि मोदी भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करना बंद नहीं करेगा. भ्रष्टाचारियों के लिए केवल दो ही विकल्प बचे हैं-जेल या बेल (जमानत).’ चुनावी हिंसा का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में सबसे बड़ी चुनौती हिंसा की है. उन्होंने कहा कि ‘पश्चिम बंगाल चुनाव में सबसे बड़ी चुनौती चुनावी हिंसा की है, लेकिन निर्वाचन आयोग ने जनता की सुरक्षा के इंतजाम किए हैं. हम सब पश्चिम बंगाल में घट रहे घटनाक्रम पर भी नजर रखते हैं.’
.
Tags: Loksabha Election 2024, Loksabha Elections, Pm narendra modi, PM Narendra Modi News

‘तुम मेरी पत्नी से फ्लर्ट करने आते हो’,मीना कुमारी के हीरो ने जब दिलीप कुमार पर कंसा तंज, पैरों तले खिसक गई थी जमीन
गंगोत्री से रामेश्वरम 3200 KM की दंडवत यात्रा, हर घंटे 1 किमी, 12 माह बीते
गोबर से बनी ईंट आपके घर को रखेगी कूल-कूल, इंदौर के पीएचडी छात्र ने बनाया नया फोमिंग एजेंट
Lok Sabha Chunav: केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में वीडी शर्मा ने दाखिल किया नामांकन, राहुल गांधी पर बरसीं स्मृति ईरानी
चावल या रोटी, क्‍या है आपकी सेहत के लि‍ए बेस्‍ट? 90% नहीं जानते सच, आज दूर कर लें कन्फ्यूजन
माधुरी दीक्षित का हीरो, जिसने रिजेक्ट की ये 5 बड़ी फिल्में, 1 से तो चमकी थी जैकी श्रॉफ की किस्मत
एक्ट्रेस ने पहचान बनाने के लिए बदला नाम, थिएटर से सीरीज तक बिखेरा जलवा, अब 12 साल बड़े एक्टर संग फरमा रहीं इश्क
सनी-शाहरुख-अजय पर भारी पड़ी नई नवेली एक्ट्रेस, हीरोइन के दम पर चली थी 'साइको' फिल्म, गोविंदा का निकल गया था दम
हीरो नहीं बल्कि विलेन के दम पर HIT हुईं ये 6 सीरीज, 19 साल के लड़के ने दिखाई ऐसी खलनयाकी, OTT पर मच गया बवाल

source

Previous post 'मोदी की गारंटी' का बैनर, BJP का झंडा… जब अमेरिका में भारतवंशियों ने निकाली कार रैली – Aaj Tak
Next post Arvind Kejriwal News Highlights: 'बंदर घुड़की से नहीं डरने वाले हम', जेल से छूट बोले AAP के संजय सिंह- क्या PM – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *