बाराबंकी. उत्तरप्रदेश के बाराबंकी से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सड़क दुर्घटना हुई है. मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सलारपुर में एक तेज रफ्तार स्कूली बस पलट गयी है. इस घटना में चार बच्चों की दर्दनाक मौत हो गयी है. वहीं हादसे में करीब 25 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के चलते हादसा हुआ है.
जानकारी के अनुसार विकासखंड सूरतगंज के कंपोजिट विद्यालय हरक्का के बच्चे शैक्षणिक भ्रमण और पिकनिक मनाने लखनऊ गए थे. लखनऊ चिड़ियाघर से वापस आते समय यह बड़ा हादसा हुआ है. घटना के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गयी है. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मौके पर राहत-बचाव कार्य शुरू कराया है. घटना के बाद सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया.
बताया जा रहा है कि आज शाम में विकासखंड सूरतगंज के कंपोजिट विद्यालय हरक्का के बच्चों को लेकर जा रही एक बस देवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सलारपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस घटना में 4 बच्चों की मौत हो गयी है वहीं कई बच्चे घायल हो गए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं इस हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया.
वहीं बाराबंकी सड़क हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. सीएम ने अधिकारियों को मौके पर पहुचकर राहत कार्य मे तेजी लाने के निर्देश दिया है. उन्होंने घायल बच्चों के समुचित उपचार के भी निर्देश दिए हैं.
.
Tags: Barabanki News, Road accident, UP news
बिना ईंट-पत्थर के बना दिल्ली का अनोखा स्कूल! फेल बच्चों को मिलता है दाखिला, पढ़ते हैं 3600 बच्चे, घुसते ही लगेगा आपको….
PHOTOS: किस देश में 4 या 6 नहीं, होते हैं 72 मौसम? कैसे तय किए गए माइक्रोसीजंस
इस शहर में घर लेने को मुंहमांगी कीमत देने को तैयार हैं लोग, दुबई, न्यूयार्क से कई गुना है महंगा
‘तुम मेरी पत्नी से फ्लर्ट करने आते हो’,मीना कुमारी के हीरो ने जब दिलीप कुमार पर कंसा तंज, पैरों तले खिसक गई थी जमीन
गंगोत्री से रामेश्वरम 3200 KM की दंडवत यात्रा, हर घंटे 1 किमी, 12 माह बीते
गोबर से बनी ईंट आपके घर को रखेगी कूल-कूल, इंदौर के पीएचडी छात्र ने बनाया नया फोमिंग एजेंट
Lok Sabha Chunav: केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में वीडी शर्मा ने दाखिल किया नामांकन, राहुल गांधी पर बरसीं स्मृति ईरानी
चावल या रोटी, क्या है आपकी सेहत के लिए बेस्ट? 90% नहीं जानते सच, आज दूर कर लें कन्फ्यूजन
माधुरी दीक्षित का हीरो, जिसने रिजेक्ट की ये 5 बड़ी फिल्में, 1 से तो चमकी थी जैकी श्रॉफ की किस्मत
