Thiruvananthapuram Lok Sabha Election 2024: तिरुवनंतपुरम लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस के गढ़ में फिर से जीत – India.com हिंदी

Spread the love

click this icon for latest updates

Updated: April 2, 2024 4:39 PM IST
By Farha Fatima
लोकसभा चुनाव 2024 में केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट पर मतदान 26 अप्रैल को दूसरे चरण में होगा. यह केरल का सबसे अधिक आबादी वाला शहर . 2011 की जनगणना के अनुसार, जिले की जनसंख्या 3,301,427 थी. तिरुवनंतपुरम लोकसभा क्षेत्र में सात विधानसभा सीटें, तिरुवनंतपुरम, कज़ाकुट्टम, वट्टियूरकावु, नेमोम, कोवलम, नेय्याट्टिनकारा और परसाला शामिल हैं. इस सीट पर हुए लोकसभा चुनावों के नतीजों को इतिहास बताता है कि 1951 में त्रावणकोर-कोचीन के नाम से हुए पहले चुनाव में स्वतंत्र उम्मीदवार और स्वतंत्रता सेनानी एनी मैस्करीन विजयी हुईं थी. तभी से यह सीट कांग्रेस पार्टी का गढ़ रही है.

2014 के चुनावों में तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट पर 1,272,748 मतदाता थे, जिनमें 614,438 पुरुष और 658,310 महिलाएं थीं.
2019 के लोकसभा चुनाव में शशि थरूर ने 416,131 वोटों के साथ हैट्रिक जीत हासिल की थी. बीजेपी उम्मीदवार कुम्मनम राजशेखरन ने 316,142 वोटों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया.


2014 के चुनावों में भी थरूर ही 297,806 वोटों के साथ जीते थे. उनके बाद भाजपा उम्मीदवार ओ राजगोपाल 282,336 वोटों के साथ और सीपीआई उम्मीदवार बेनेट अब्राहम 248,941 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे.
2009 के चुनावों में थरूर 326,725 वोट पाकर जीते थे. उनके बाद सीपीएम उम्मीदवार पी रामचंद्रन नायर को 226,727 वोट मिले थे.
तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट पर बीजेपी ने Rajeev Chandrasekhar को शशि थरूर के खिलाफ उतारा है. राजीव चन्द्रशेखर ने मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. उन्होंने 1988 में इलिनोइस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री हासिल की. चंद्रशेखर वर्तमान में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री हैं. वह पहले कौशल विकास और उद्यमिता और जल शक्ति मंत्रालय के राज्य मंत्री थे.

राजीव चन्द्रशेखर ने अपने करियर की शुरुआत इंटेल से i486 प्रोसेसर को डिजाइन करने में अहम भूमिका निभाने से की थी. 1991 में भारत लौटने के बाद, वह बीपीएल समूह में शामिल हो गए. 1994 में, श्री चन्द्रशेखर ने एक प्रमुख दूरसंचार कंपनी बीपीएल मोबाइल की स्थापना की. बाद में उन्होंने बीपीएल कम्युनिकेशंस में अपनी 64% हिस्सेदारी एस्सार ग्रुप को 1.1 बिलियन डॉलर में बेच दी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Lok Sabha Poll: प्रियंका गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर लगी मुहर! 15 के बाद आधिकारिक ऐलान संभव
Thiruvananthapuram Lok Sabha Election 2024: तिरुवनंतपुरम लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस के गढ़ में फिर से जीत का सेहरा पहनेंगे शशि थरूर ?
Lok Sabha Polls: कांग्रेस ने जारी की 17 उम्मीदवारों की एक और LIST, जानें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव
Gandhinagar Lok Sabha Election 2024: क्या गांधीनगर सीट पर फिर खिलेगा ‘कमल’? अमित शाह से सोनल पटेल का मुकाबला
Today’s Breaking News: राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले की सुनवाई 12 अप्रैल तक टली
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.

source

Previous post Lok Sabha Election 2024: राजस्थान के झालावाड़ से नड्डा का संबोधन, बोले- भारत आज भ्रष्टाचार मुक्त सरकार की रख.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Next post Lok Sabha Elections 2024: वायनाड से थोड़ी देर में नामांकन करेंगे राहुल गांधी, बहन प्रियंका संग किया रोड शो – India.com हिंदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *