अभिषेक जायसवाल/वाराणसी: अप्रैल महीने में वेडिंग सीजन के दौर शुरू होने वाला है. वेडिंग सीजन की शुरुआत से पहले सर्राफा बाजार में सोने चांदी की कीमतें रिकॉर्ड बना रही हैं. यूपी के वाराणसी में 4 अप्रैल (गुरुवार) को सोने की कीमतों में बड़ी तेजी आई है. सर्राफा बाजार खुलने के साथ ही 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत में 750 रुपये का उछाल आया है. वहीं बात चांदी की करें तो उसकी कीमत में 2000 रुपये प्रति किलो का आसमानी उछाल आया है. जिसके बाद चांदी का भाव 81000 रुपये हो गया है. बताते चलें कि सोने चांदी की कीमत हर दिन टैक्स, उत्पाद शुल्क के कारण घटती बढ़ती रहती है.
वाराणसी के सर्राफा बाजार में 4 अप्रैल को 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 750 रुपये बढ़कर 64250 रुपये हो गई. इससे पहले 3 अप्रैल को इसकी कीमत 63500 रुपये थी. वहीं 2 अप्रैल को इसका भाव 63750 रुपये था. इससे पहले 1 अप्रैल को इसकी कीमत 62900 रुपये थी. वहीं 31 मार्च को इसका भाव 63150 रुपये था. 30 मार्च को भी इसकी यही कीमत थी. इससे पहले 29 मार्च को इसका भाव 61850 रुपये था.
830 रुपये टूटा 24 कैरेट का भाव
22 कैरेट के अलावा बात यदि 24 कैरेट 10 ग्राम शुद्ध सोने की करें, तो गुरुवार को इसकी कीमत 830 रुपये बढ़कर 70100 रुपये हो गई. वहीं 3 अप्रैल को इसका भाव 69270 रुपये था. वाराणसी के सर्राफा कारोबारी रूपेंद्र सिंह जुनेजा ने बताया कि मार्च के बाद अब अप्रैल महीने में भी सोने की कीमत नया रिकॉर्ड बना रही है.
चांदी 2000 रुपये महंगी
सोने से इतर बात चांदी की कीमत की करें, तो गुरुवार को इसकी कीमत में 2000 रुपये प्रति किलो की तेजी आई है, जिसके बाद बाजार में चांदी का भाव 81000 रुपये हो गया है. वहीं 3 अप्रैल को इसकी कीमत 79000 रुपये थी. इससे पहले 2 मार्च को इसका भाव 78600 रुपये था. वहीं 1 अप्रैल को इसकी कीमत 78000 रुपये थी.इसके पहले 31 मार्च को इसका भाव 77800 रुपये था. 30 मार्च को भी इसकी यही कीमत थी. वहीं 29 मार्च को इसका भाव 77500 रुपये था. इसके पहले 28 मार्च को इसकी 77300 रुपये थी.
.
Tags: Gold Price Today, Hindi news, Local18
टी20 वर्ल्ड कप में किसने खेली सबसे बड़ी पारी… कितनी बार पार हुआ 100 का आंकड़ा, टॉप 10 में सिर्फ 1 भारतीय शामिल
स्मॉलकैप स्टॉक्स का बड़ा धमाल, 3 महीनों में ही भर दी निवेशकों की झोली, 5 गुना तक बढ़ा दिया पैसा
'गोपी बहू' की फिल्मों में हुई एंट्री, बोलीं- 'इसका मतलब ये नहीं, मैं टीवी-वेब सीरीज पर काम नहीं करूंगी'
Success Story: भाई की वर्दी पहनकर चढ़ा ऐसा शौक, बन गई पुलिस में सब इंस्पेक्टर, दिलचस्प है वंदना की कहानी
मीडिया हेडलाइंस में रहने वाली विधायक अंबा प्रसाद कौन हैं, दिल्ली में क्या करती थीं, राजनीति में कैसे आईं?
'मैं ये नहीं कर सकती…', पद्मिनी कोल्हापुरे ने रिजेक्ट कर दी थी डायरेक्टर की ये डिमांड, नई नवेली एक्ट्रेस रातोंरात बनी सुपरस्टार
Chaitra Navratri 2024: मशहूर हैं दिल्ली के ये मंदिर, चैत्र नवरात्रि में करें दर्शन, पूरी होगी मुराद
गर्मियों में रोज कितना पानी पीना चाहिए? डॉक्टर ने बताई सही मात्रा, जान लेंगे तो फायदे में रहेंगे, वरना होंगे परेशान
शादी के बाद तापसी पन्नू का पहला इंटरव्यू, बोलीं- 'टॉप पर कोई नहीं है, मैं जिंदगी को…'
