click this icon for latest updates
Updated: April 2, 2024 4:17 PM IST
By Shivani sharma | Edited by Shivani sharma
Gandhinagar Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की शुरुआत में अब एक महीने से भी कम का समय बचा है.वहीं देश में सत्ताधारी बीजेपी को पूरी उम्मीदें हैं कि वे इस बार भी 400 सीटों पर जीत हासिल करके अपनी जीत का परचम लहराएंगी और लगातार देश में तीसरी बार NDA की सरकार वापसी करेगी. वहीं विपक्षी दल ‘INDIA’ गठबंधन भी अपनी जीत का दावा कर रही है. लोकसभा चुनावों में अगर गुजरात राज्य में चुनाव तारीखों की बात करें तो यहां लोकसभा चुनाव 7 मई को होगा. यहां चुनावों को एक चरण में संपन्न कराया जाएगा. गुजरात में तीसरे चरण में वोटिंग की जाएगी.
गुजरात में कुल 26 लोकसभा सीटें हैं जिन पर जीत दर्ज करना बहुत महत्वपूर्ण है. अगर साल 2019 के लोकसभा चुनावों की बात की जाए तो बीजेपी ने इस राज्य की सभी 26 सीटों पर अकेले जीत हासिल करके कांग्रेस पार्टी का पूरी तरह से गुजरात में सूपड़ा साफ कर दिया था. बीजेपी ने गांधीनगर सीट पर गृह मंत्री अमित शाह को उतारा है. बीजेपी इस बार भी इस सीट को जीतने का दावा कर रही है. वहीं कांग्रेस ने सोनल पटेल को अमित शाह के खिलाफ मैदान में उतारा है.
बीजेपी की राजनीतिक गढ़ के रूप में जानी जाने वाली गांधीनगर सीट पर कांग्रेस ने सोनल पटेल को उतारा है. सोनल पटेस सत्तारूढ़ पार्टी को चुनौती देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. वे सालों से कांग्रेस में सक्रिय हैं. साल 2014 से 2017 के बीच वे गुजरात में महिला कांग्रेस अध्यक्ष भी रह चुकी हैं. वर्तमान समय में वे अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी (AICC) की सेक्रेटरी हैं.
गुजरात की गांधीनगर सीट बीजेपी की वीआईपी सीटों में से एक है. गुजरात की गांधीनगर सीट पर शुरुआत से ही बीजेपी का दबदबा बना हुआ है. सालों से इस सीट का नेतृत्व लालकृष्ण आडवाणी कर रहें थे. इस लोकसभा सीट के दायरे में 7 विधानसभा क्षेत्र आते हैं. अगर लाल कृष्ण आडवाणी की बात की जाए तो उन्होंने गांधीनगर सीट से 6 बार जीत हासिल की है. इसके अलावा साल 1996 में इस सीट पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी जीत दर्ज कर चुके हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Gujarat की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Gandhinagar Lok Sabha Election 2024: क्या गांधीनगर सीट पर फिर खिलेगा ‘कमल’? अमित शाह से सोनल पटेल का मुकाबला
महिला के कपड़े ठीक से नहीं सिले, टेलर पर लगा 5 हज़ार का जुर्माना; कंज्यूमर फोरम तक पहुंच गया केस
गुजरात में कितने चरणों में होंगे चुनाव? किस पार्टी ने किसे बनाया उम्मीदवार? जानें चुनावों की तारीख, सीटों की संख्या सबकुछ
गुजरात यूनिवर्सिटी हिंसा मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन; 2 को दबोचा, जानें पूरा मामला?
भारत ने PM मोदी की अरुणाचल प्रदेश यात्रा को लेकर चीन की टिप्पणी को किया खारिज
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
