UP Weather: यूपी में कब दिखेगा गर्मी का कहर, आगरा से लेकर लखनऊ में चढ़ेगा पारा, जानें ताजा अपडेट – News18 हिंदी

Spread the love

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में तेज धूप निकल रही है और रात का तापमान भी बढ़ गया है. लोगों को पंखे-कूलर चलाकर सोना पड़ रहा है. अब बुधवार को प्रदेश में तापमान में बढ़ोत्तरी होने के आसार हैं. इस दौरान राजधानी लखनऊ समेत आस-पास के इलाकों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने से प्रदेश में भीषण गर्मी का असर देखने को मिलेगा.
उत्तर प्रदेश में गर्मी पड़ने के साथ ही हवाऐं चल रही हैं, इसकी वजह से गर्मी का एहसास कम हो रहा है. हालांकि दिन-व-दिन तापमान बढ़ने से सूरज की तपिश अपना असर दिखा रही है. अब मौसम विभाग के मुताबिक अप्रैल के दूसरे पखवाड़े से गर्मी बढ़ जाएगी. इससे लखनऊ, आगरा, नोएडा, गाजियाबाद, झांसी, मथुरा समेत कई जिलों में भीषण गर्मी कहर बरपाएगी. बुधवार को तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तापमान में वृद्धि हो सकती है.
Lok Sabha Chunav 2024: एक लाख नुक्कड़ सभाएं, 15 हजार नेताओं की फौज… मिशन 80 के लिए बीजेपी ने तैयार किया मेगा प्लान
आज कैसा रहेगा मौसम
बुधवार को उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई में अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा. इसके अलावा कानपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, गोरखपुर, बलिया, प्रयागराज में अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस रहेगा. तो वहीं न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं.
कहां कितना रहा तापमान
आने वाले दिनों में यूपी में तापमान बढ़ने लगेगा और भीषण गर्मी पड़ने लगेगी. फिलहाल प्रदेश में सुबह के वक्त सुहावना मौसम बना हुआ है. तो वहीं, दोपहर के समय जोरदार धूप का असर हो रहा है. मंगलवार को राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. तो वहीं हरदोई में अधिकतम तापमान 38 न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कानपुर में अधिकतम तापमान 37.2 न्यूनतम 18.8 डिग्री सेल्सियस, इटावा में अधिकतम तापमान 34.5 न्यूनतम 17.8 डिग्री सेल्सियस, लखीमपुर खीरी में अधिकतम तापमान 35 न्यूनतम 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
.
Tags: Lucknow News Today, Weather Update

बिना ईंट-पत्‍थर के बना दिल्‍ली का अनोखा स्‍कूल! फेल बच्‍चों को मिलता है दाखिला, पढ़ते हैं 3600 बच्‍चे, घुसते ही लगेगा आपको….
PHOTOS: किस देश में 4 या 6 नहीं, होते हैं 72 मौसम? कैसे तय किए गए माइक्रोसीजंस
इस शहर में घर लेने को मुंहमांगी कीमत देने को तैयार हैं लोग, दुबई, न्‍यूयार्क से कई गुना है महंगा
‘तुम मेरी पत्नी से फ्लर्ट करने आते हो’,मीना कुमारी के हीरो ने जब दिलीप कुमार पर कंसा तंज, पैरों तले खिसक गई थी जमीन
गंगोत्री से रामेश्वरम 3200 KM की दंडवत यात्रा, हर घंटे 1 किमी, 12 माह बीते
गोबर से बनी ईंट आपके घर को रखेगी कूल-कूल, इंदौर के पीएचडी छात्र ने बनाया नया फोमिंग एजेंट
Lok Sabha Chunav: केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में वीडी शर्मा ने दाखिल किया नामांकन, राहुल गांधी पर बरसीं स्मृति ईरानी
चावल या रोटी, क्‍या है आपकी सेहत के लि‍ए बेस्‍ट? 90% नहीं जानते सच, आज दूर कर लें कन्फ्यूजन
माधुरी दीक्षित का हीरो, जिसने रिजेक्ट की ये 5 बड़ी फिल्में, 1 से तो चमकी थी जैकी श्रॉफ की किस्मत

source

Previous post Muzaffarnagar News: शाहपुर – आज शाहपुर आएंगे अमित शाह और जयंत सिंह – अमर उजाला
Next post टेंशन में बीजेपी या कोई खास रणनीति? 2019 में 9 तो इस बार बिहार में 16 जनसभाएं करेंगे पीएम मोदी – News18 हिंदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *