बिहार की मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद अजय निषाद (Ajay Nishad) ने पार्टी छोड़ दी है. मंगलवार (02 अप्रैल) को उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दी. इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस का भी दामन थाम लिया. अजय निषाद ने बीजेपी छोड़ने के साथ ही मुजफ्फरपुर से टिकट कटने पर छल करने का आरोप लगाया.
