UP Lok Sabha Election 2024: दूसरे चरण के नामांकन का आज अंतिम दिन, अब तक 81 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा – पंजाब केसरी

Spread the love

punjabkesari.in Thursday, Apr 04, 2024 – 09:28 AM (IST)
UP Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में चुनाव के लिए तैयारी और रैलियां लगातार जारी हैं। दूसरे चरण के नामांकन का आज अंतिम दिन है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए बुधवार को 47 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। एक वरिष्ठ निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अब तक 81 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
मिली जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि लोकसभा चुनाव के द्वितीय चरण में 8 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 28 मार्च को निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के साथ ही इन निर्वाचन क्षेत्रों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि अब तक 81 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। इसमें 47 प्रत्याशियों ने बुधवार को नामांकन किया। दूसरे चरण में 8 संसदीय क्षेत्रों – अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा में 26 अप्रैल को मतदान होगा।
8 अप्रैल को अपराह्न 3 बजे तक वापस लिए जा सकते हैं नाम
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राज्य में दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने वालों में अमरोहा लोकसभा सीट से कांग्रेस के कुंवर दानिश अली, गाजियाबाद से भाजपा के अतुल गर्ग और गौतम बुद्ध नगर से भाजपा के डॉ. महेश शर्मा आदि नाम शामिल हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश में लोकसभा चुनाव के द्वितीय चरण की 8 लोकसभा सीटों के लिए नामांकन भरने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल निर्धारित है जबकि नामांकन पत्रों की जांच 5 अप्रैल को की जाएगी। उन्होंने कहा कि 8 अप्रैल को अपराह्न 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकते हैं।
Papmochani ekadashi- आ गई पापों से पार लगाने वाली पापमोचनी एकादशी, जानें, कब है
Color Astrology: अपने ग्रहों के अनुसार करें रंगों का चुनाव, जीवन में आएगी खुशियों की बहार
Papmochani ekadashi: पापमोचनी एकादशी पर तुलसी का ये उपाय करना न भूलें, साल भर बरसेगी श्री हरि की कृपा
Chaitra navratri: चैत्र नवरात्रि पर महाष्टमी और महानवमी पर बन रहा है दुर्लभ संयोग
नहीं सुधर रहे ऑटो और ई-रिक्शा चालक, प्रशासन के आदेशों की उड़ा रहे धज्जियां
Anil Kapoor
Papmochani ekadashi- आ गई पापों से पार लगाने वाली पापमोचनी एकादशी, जानें, कब है
Color Astrology: अपने ग्रहों के अनुसार करें रंगों का चुनाव, जीवन में आएगी खुशियों की बहार
Papmochani ekadashi: पापमोचनी एकादशी पर तुलसी का ये उपाय करना न भूलें, साल भर बरसेगी श्री हरि की कृपा
Chaitra navratri: चैत्र नवरात्रि पर महाष्टमी और महानवमी पर बन रहा है दुर्लभ संयोग

source

Previous post GT vs PBKS : Narendra Modi Stadium में आज Gill और Dhawan की लड़ाई, कौन मरेगा बाज़ी ?| Sports LIVE – ABP न्यूज़
Next post Lok Sabha Election 2024: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने एक ही बार आजमाई लोकसभा चुनाव में किस्‍मत, चौंकाने वाला रह.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *