संदेशखाली और लेफ्ट-टीएमसी पर हमला, कूचबिहार में PM मोदी ममता पर भी गरजे – TV9 Bharatvarsh

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में रैली करते हुए ममता बनर्जी सरकार पर हमला करते हुए अपनी सरकार की पिछले दस साल की उपलब्धियों को गिनाया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले दस साल में जो हुआ वो तो केवल ट्रेलर है, अभी तो बहुत कुछ करना बाकी है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भी विकास करना है. उसे आगे बढ़ाना है. उन्होंने यहां संदेशखाली का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा कि संदेशखाली के दोषियों को सजा मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि संदेशखाली में जो हुआ वह मानवता को शर्मसार करने वाला है. पीएम ने कहा कि नारी सशक्तिकरण हमारी पार्टी और सरकार की प्राथमिकता है.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गरीबों का लूटा हुआ पैसा लौटाना होगा. पीएम ने कहा कि हमारे खिलाफ एकजुट होने वाले वास्तव में भ्रष्टाचार को बचाना चाहते हैं. प्रधानमंत्री ने ये भी कहा कि हमने कड़े फैसले इसलिए लिये हैं क्योंकि इस देश से आतंकवाद, नक्सलवाद और भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करना है. उन्होंने कहा कि हमने बड़े फैसले इसलिए लिये क्योंकि गरीबों का कल्याण करना था. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पिछले कार्यकाल में 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमने दशकों पुरानी चुनौतियों को हटा दिया है. देश का दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाना है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास हुआ है. संसद में महिलाओं को आरक्षण मिला है. अयोध्या में पांच सौ साल बाद राम मंदिर बना है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश भर के साथ ही पश्चिम बंगाल के तमाम लोगों को मुफ्त भोजन मिल रहा है, पक्का मकान मिला, नल से जल कनेक्शन मिला, प्रदेश के कितानों के खाते में साढ़े आठ हजार करोड़ सीधे भेजे, क्योंकि ये मोदी की गारंटी थी.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारी सरकार की नीतियों ने 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया है. महिला किसानों और कारोबारियों को ड्रोन दिया है ताकि वे आत्मनिर्भर हो सके. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में विकास की अनंत संभावनाएं हैं. इस दिशा में काम करना है.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा किबांग्लादेश के साथ कानूनी तरीके से व्यापार हो तो- इसका प्रयास किया जाना चाहिए. प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान मतुआ समुदाय की उपेक्षा का भी मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि सीएए के तहत हर जरूरतमंद को नागरिकता देना हमारी सरकार की गारंटी है.

source

Previous post coochbehar Lok Sabha Election 2024 narendra-modi Rally Latest news updates – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Next post PBKS vs GT Pitch Report: पंजाब और गुजरात के बीच आज के मुकाबले की पिच रिपोर्ट – Times Now Navbharat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *