Lok Sabha Elections: दूसरे चरण के लिए अब तक 81 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, पर्चा दाखिल करने की आज अंतिम ति.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

लोक सभा चुनाव के दूसरे चरण की आठ सीटों के लिए अब तक 81 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। इस कड़ी में गुरुवार को 47 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। दूसरे चरण के लिए नामांकन भरने की अंतिम तिथि चार अप्रैल है। नामांकन पत्रों की जांच पांच अप्रैल को होगी जबकि आठ अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की आठ सीटों के लिए अब तक 81 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। इस कड़ी में गुरुवार को 47 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। दूसरे चरण के लिए नामांकन भरने की अंतिम तिथि चार अप्रैल है। नामांकन पत्रों की जांच पांच अप्रैल को होगी जबकि आठ अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

prime article banner

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि दूसरे चरण के लिए अमरोहा में आठ, मेरठ व बागपत में छह-छह, गाजियाबाद में पांच, गौतमबुद्ध नगर में 11, बुलंदशहर (अजा) में तीन और अलीगढ़ व मथुरा में चार-चार प्रत्याशियों ने अपना पर्चा दाखिल किया है। 

अमरोहा लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस से कुंवर दानिश अली, भारतीय जवान किसान पार्टी से विजेंद्र सिंह और निर्दलीय प्रत्याशियों में नरेंद्र सिंह, कुमदेश कुमार, तसव्वुर अजान, राम अवतार, राजपाल सिंह सैनी, काशिफ हुसैन ने नामांकन किया। वहीं, मेरठ सीट के लिए बसपा से देवव्रत कुमार त्यागी, सपा से अतुल प्रधान, जयहिन्द नेशनल पार्टी से हिमांशु, मजलूम समाज पार्टी से लियाकत, सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया से आबिद हुसैन और जयपाल सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा। 
बागपत सीट के लिए बसपा से प्रवीण बंसल, बहुजन मुक्ति पार्टी से सोहनवीर, आजाद अधिकार सेना से मुकेश कुमार शर्मा, सर्वजन लोकशक्ति पार्टी से रूबी कश्यप और निर्दलीय प्रत्याशियों में अंजू बंसल व सुभाष ने नामांकन किया। 
गाजियाबाद लोकसभा सीट के लिए बसपा से नंद किशोर पुण्डीर, भाजपा से अतुल गर्ग, राष्ट्रीय जन कर्मठ पार्टी से अंसुल गुप्ता, भारतीय जनता दल से धर्मेंद्र कुमार और निर्दलीय प्रत्याशी में मिथुन जायसवाल ने नामांकन किया। गौतमबुद्ध नगर के लिए भाजपा से डा. महेश शर्मा, सुपर पावर इंडिया पार्टी से रण सिंह डूडी, अखिल भारतीय परिवार पार्टी से मनीष कुमार द्विवेदी, भारतीय राष्ट्रीय जनसत्ता से नरेश नौटियाल, जयहिन्द नेशनल पार्टी से राजीव मिश्रा, लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी से कु. शालू तथा निर्दलीय प्रत्याशियों में रोदास गुप्ता, मो. मुमताज आलम, रितु सिन्हा, शिवम आशुतोष व इकलाख ने नामांकन दाखिल किया। 
बुलंदशहर (अजा) लोकसभा सीट के लिए भाजपा से डा. भोला सिंह, बसपा से गिरीश चंद्र, ऋषिवादी कर्मशील यंग परमार्थी पार्टी से राजेश तुरैहा ने नामांकन किया। वहीं, अलीगढ़ लोकसभा सीट के लिए सपा से बिजेन्द्र सिंह, बहुजन समाज पार्टी से हितेन्द्र कुमार, मौलिक अधिकार पार्टी से सुरेन्द्र तथा निर्दलीय प्रत्याशी में केशव देव ने नामांकन किया। मथुरा सीट के लिए बहुजन समाज पार्टी से सुरेश सिंह, राष्ट्रीय समता विकास पार्टी से जगदीश तथा निर्दलीय प्रत्याशियों में डाॅ. रश्मि यादव, राकेश कुमार ने नामांकन किया।

source

Previous post Lok Sabha Elections 2024: साढ़े तीन महीने तब चला था आम चुनाव, अटल बिहारी के सामने डूबी थी सारे विरोधियों – ABP न्यूज़
Next post UP: द्वितीय चरण की 8 लोकसभा सीटों के लिए 175 नामांकन, गाजियाबाद सीट के लिए सर्वाधिक 35 नामांकन हुए – अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *