जमुई : बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा के रहने वाले अशोक सहनी अगर आपको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में लोगों को चाय पिलाते नजर आ जाएं, तो चौंकिएगा नहीं. दरअसल, अशोक प्रधानमंत्री मोदी को एक कप चाय पिलाने की हसरत लिए उनकी लगभग सभी जनसभाओं में पहुंचते हैं और लोगों को चाय पिलाते हैं.
प्रधानमंत्री मोदी की गुरुवार को जमुई में होने वाली सभा के पहले ही अशोक जमुई के खैरा पहुंच गए. प्रधानमंत्री को भगवान मानने वाले सहनी कहते हैं कि वे सात वर्षों से प्रधानमंत्री मोदी की होने वाली सभाओं में पहुंचते हैं.
उन्होंने दावा किया कि वे अब तक दिल्ली, अयोध्या, कानपुर, झारखंड, मोतिहारी, बेतिया सहित प्रधानमंत्री मोदी की कई सभाओं में पहुंच चुके हैं.
सहनी अपने शरीर पर पेंट के जरिये प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर बना लेते हैं और उसके ऊपर नमो, नमो लिखवा लेते हैं. जमुई में भी अशोक सभा स्थल पर ऐसे ही पहुंचे. अपने शरीर पर ‘अबकी बार, 400 पार’ का नारा लिखवाया है.
सहनी हाथ में केतली और चाय बनाने का सामान लिए लोगों को चाय पिलाते हैं. उन्होंने अपने चाय बनाने वाले चूल्हे पर भी वंदे मातरम और आत्मनिर्भर भारत जैसे स्लोगन लिखा हुआ है.
सहनी कहते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी जैसा अब तक कोई नेता देश में नजर नहीं आया. सभी नेता कमोबेश अपने परिवार के लिए सोचते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री यानी मेरे भगवान के लिए देश के लोग ही उनका परिवार है. वे सभी की चिंता करते हैं.
उन्होंने दावा किया कि इस चुनाव में एनडीए 400 पार जरूर होगा. सहनी को भरोसा है कि आज नहीं तो कल उनके भगवान उनकी मनोकामना जरूर पूरा करेंगे और मेरी बनाई एक कप चाय पियेंगे.
.
Tags: Bihar News, BJP, Loksabha Election 2024, Loksabha Elections, Narendra modi
छापते थे फिल्मों के टिकट, 11 लोगों के साथ रहते थे 1 छोटे कमरे में, शॉकिंग है 'गुड्डू पंडित' के पापा की कहानी
गर्मी में भी लगती है ठंड, 5 बीमारियों में दिखता है यह अजीब लक्षण, ना करें इग्नोर, तुरंत भागें अस्पताल
एडवेंचर के लिए खास है ये जगह, रॉक क्लाइंबिंग से लेकर पैराग्लाइडिंग तक का मिलता है मजा
उज्जैन में 'हमारे राम' नाटक का मंचन, अभिनेता आशुतोष राणा बने रावण…सुनाया शिव तांडव, मंत्रमुग्ध हुए लोग
Photos: कंगना, हेमा पर तंज से भड़के केंद्रीय मंत्री सिंधिया, बोले, कुर्सी के लिए किसी को भी दफना सकती है कांग्रेस
40 करोड़ के पार पहुंची 'क्रू', अकेले नहीं अब दोस्तों-परिवार के साथ उठाए लुफ्त, आज के लिए मेकर्स लाए 'फ्री' ऑफर
गोविंदा की वो फिल्म, जिसमें सुपरहीरो बन छुड़ाए विलेन के छक्के, FLOP मूवी की हुई डबल कमाई, एक्टर ने पकड़ लिए कान
डायरेक्टर ने किया अपमान, टूटे दिल से मंदिर जा पहुंचे राजेश खन्ना, मांगी ऐसी मन्नत, तहस-नहस हो गया प्रोड्यूसर!
कमाई को लगी शनि की नजर, एक साल पहले थी 1700 करोड़ की संपत्ति, आज पाई-पाई को मोहताज!
