मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रालोद अध्यक्ष जयन्त चौधरी शुक्रवार को बागपत में विजय शंखनाद रैली में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री द्वारा मेरठ से चुनाव प्रचार अभियान का शुभारंभ किया गया था। उस कार्यक्रम में मोदी योगी और जयन्त ने मंच साझा किया था। इस रैली से जो माहौल बना उसे बढ़ाने के क्रम में योगी व जयन्त पहली बार बागपत में साथ दिखेंगे।
जागरण संवाददाता, बागपत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रालोद अध्यक्ष जयन्त चौधरी शुक्रवार को बागपत में विजय शंखनाद रैली में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री द्वारा मेरठ से चुनाव प्रचार अभियान का शुभारंभ किया गया था। उस कार्यक्रम में मोदी, योगी और जयन्त ने मंच साझा किया था। इस रैली से जो माहौल बना उसे बढ़ाने के क्रम में योगी व जयन्त पहली बार बागपत में साथ दिखेंगे।
बागपत लोकसभा सीट को गठबंधन के प्रत्याशी डा. राजकुमार सांगवान के पक्ष में करने के लिए मुख्यमंत्री बागपत स्थित गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में विजय शंखनाद रैली में पहुंचेंगे। वहीं, रालोद मुखिया जयन्त चौधरी जनसभा को संबोधित कर माहौल तैयार करेंगे। गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में होने वाली रैली के लिए भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बैठक की।
लोकसभा प्रभारी डा. अशोक नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी की रैली को लेकर लोगों में बड़ा उत्साह है। गठबंधन के प्रत्याशी डा. राजकुमार सांगवान को सबसे अधिक वोटों से जिताना है। प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी डा. चंद्रमोहन ने विधानसभावार कार्यकर्ताओं को रैली में लाने का लक्ष्य दिया। जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने कहा कि कार्यकर्ता ईमानदारी से जिम्मा निभाएंगे।
मिनट टू मिनट कार्यक्रम

