रमजान के आखिरी जुमे पर आज लखनऊ का ट्रैफिक रहेगा डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लीजिए रूट प्लान – News18 हिंदी

Spread the love

ऋषभ चौरसिया/लखनऊ:लखनऊ में रमजान के आखिरी जुमे (अलविदा) के अवसर पर 5 अप्रैल शुक्रवार को विशेष यातायात व्यवस्थाएं लागू रहेगी.इस दिन ट्रैफिक विभाग ने सुचारु यातायात को सुनिश्चित करने हेतु 11 प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रवाह में बदलाव किया है. डीसीपी सलमान ताज पाटिल के अनुसार ये डाइवर्जन सुबह 10 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक प्रभावी रहेगा.आपातकालीन सेवाओं जैसे कि एम्बुलेंस,अग्निशमन सेवा, स्कूल और शव वाहनों को प्रतिबंधित मार्गों से गुजरने की अनुमति होगी. आपातकालीन सहायता के लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम के नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है.

इन रास्तों पर रहेगा डाइवर्जन
सीतापुर रोड के तरफ से आने वाले वाहन डालीगंज रेलवे क्रासिंग, पक्के पुल के बजाए डालीगंज रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज से बांये मुड़कर चौराहा नंबर 8 निरालानगर, आईटी चौराहा होकर जा सकेंगे.
– हरदोई रोड, बालागंज से वाहन बड़ा इमामबाड़ा, टीले वाली मस्जिद के बजाए कोनेश्वर मंदिर चौराहे से दाहिने चौक चौराहा, मेडिकल कॉलेज चौराहा होकर जा सकेंगे.
– नीबू पार्क (रूमी गेट चौकी) चौराहे से वाहन बड़ा इमामबाड़ा, टीले वाली मस्जिद के बजाए कोनेश्वर चौराहा, नीबू पार्क के पीछे नया पुल होकर जा सकेंगे.
-पक्का पुल खदरा तिराहा से वाहन टीले वाली मस्जिद के बजाए पक्का पुल से पहले तिराहे से बंधा रोड या नया पुल होकर गुजर सकेंगे.
– कोनेश्वर चौराहे से वाहन घंटाघर, बड़ा इमामबाड़ा,टीले मस्जिद के बजाए कोनेश्वर मंदिर चौराहे चौक चौराहा, नया पुल होकर गुजरेंगे.
– नीबू पार्क फ्लाईओवर से उतरने वाले वाहन रूमी गेट के बजाए चौक चौरहा, ठाकुरगंज या चरक चौराहा होकर गुजरेंगे.
– शाहमीना तिराहे से कैसरबाग से हरदोई रोड जाने वाली रोडवेज, सिटी बसें पक्का पुल, बड़ा इमामबाड़ा के बजाए शाहमीना तिराहे से बांये मेडिकल कॉलेज, चौक चौराहा, कोनेश्वर चौराहा होकर गुजरेंगे.
-चौक तिराहे से वाहन नीबू पार्क चौराहा के बजाए कोनेश्वर चौराहा, मेडिकल क्रॉस (कमला नेहरू) होकर गुजर सकेंगे.
– शाहमीना तिराहे से वाहन पक्का पुल (टीले वाली मस्जिद) के बजाए मेडिकल कॉलेज, डालीगंज पुल, आईटी होकर गुजरेंगे.
– डालीगंज पुल चौराहे से सीतापुर रोड बस व अन्य वाहन पक्का पुल (टीले वाली मस्जिद) के बजाए आईटी, कपूरथला, पूरनिया होकर गुजर सकेंगे.
– मेडिकल क्रास (कमला नेहरू) चौराहे से वाहन फूलमंडी, नीबू पार्क के बजाए मेडिकल कॉलेज चौराहा, चौक चौराहा, कोनेश्वर चौराहा हो जा सकेंगे.

अलग-अलग रूट शिया और सुन्नी समुदाय के लिए

ट्रैफिक विभाग ने अलविदा की नमाज के समय शांति और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए शिया और सुन्नी समुदायों के सदस्यों के लिए विशेष आवागमन मार्गों की योजना तैयार की है.अलविदा के दिन, विक्टोरिया स्ट्रीट पर सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा.आसिफी इमामबाड़ा और टीले वाली मस्जिद तक पहुंचने वाले वाहनों को जरूरत के अनुसार अन्य दिशाओं में निर्देशित किया जाएगा.शाहमीना रोड पर केवल नमाज़ पढ़ने वालों के वाहनों को ही जाने की अनुमति होगी,अन्य वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा.

शिया समुदाय यहां से जाए

शिया समुदाय के लोग विक्टोरिया स्ट्रीट से नाला रोड के रास्ते नींबू पार्क होते हुए आसिफी इमामबाड़ा के पिछले गेट से अंदर जाएंगे.ठाकुरगंज और हुसैनाबाद के शिया लोग छोटे इमामबाड़ा के पिछले दरवाजे से अंदर जाकर उसी रास्ते से वापस आएंगे.
दो रूट सुन्नी समुदाय के लिए
– हुसैनाबाद के तरफ से आने वाले सुन्नी समुदाय के लोग ठाकुरगंज से हरदोई रोड होते हुए चौक जाएंगे.फिर शाहमीना रोड,छत्ते वाले पुल से बांये टीले वाली मस्जिद जाएंगे.जबकि,अमीनाबाद व अन्य क्षेत्रों से आने वाले सुन्नी समुदाय के लोग सुभाष मार्ग, मेडिकल कॉलेज चौराहा होकर गुजरेंगे.
– झवांई टोला, अकबरी गेट व अन्य स्थानों के सुन्नी समुदाय के लोग चौक,सर्राफा,शाहमीना रोड,छत्ते वाले पुल से बांये मुड़कर टीले वाली मस्जिद जा सकेंगे.इस मार्ग से बाजारखाला क्षेत्र के सुन्नी समुदाय के लोग करेंगे, जिन्हे मेफेयर तिराहा से अकबरी गेट होकर गुजरना पड़ेगा.
.
Tags: Hindi news, Local18, Ramadan, Traffic Alert

Inspiring Story: ये हैं HRTC की महिला कंडंक्टर मीनू, MCA पास, 4 पर नेशनल खेला, अब काट रही टिकट
Chandrama Guru Ki Yuti 2024: मेष में होगी चंद्रमा-गुरु की युति, उस दिन से 4 राशिवाले होंगे मालामाल! बढ़ेगी सुख-समृद्धि
जब अमिताभ बच्चन की FLOP FILM से बाहर हुईं परवीन बाबी, रिप्लेस होने पर रो पड़ी थीं एक्ट्रेस, इस विलेन ने किया खुलासा
होटल में क्यों नहीं होता है कमरा नंबर 13, वजह जान चकरा जाएगा माथा…
क्या शुगर के मरीज खा सकते हैं केला? एक दिन में कितनी मात्रा सुरक्षित, डाइटिशियन से जानें 5 बड़ी बातें
खरबों का खजाना लेकर डूबे थे ये जहाज, वर्षों बाद निकले गए, एक तो भारत से ही जा रहा था इंग्‍लैंड
ये हैं भारत की 5 सबसे फास्ट वंदे भारत एक्सप्रेस…चीते से भी तेज है इन ट्रेनों की रफ्तार
आ गई चुभती गर्मी, आज ही बदल दें पुराने पर्दे, चादर, कालीन, 5 डेकोर आइडिया से घर को बनाएं फ्रेश और कूल
तीसरे घर की मालकिन बनी 33 साल की एक्ट्रेस, करोड़ों में आलीशान आशियाने की कीमत, परिवार के साथ की गृहप्रवेश की पूजा

source

Previous post गौरव वल्लभ बीजेपी में शामिल, पप्पू यादव ने पूर्णिया से भरा पर्चा… 'चुनाव दिनभर' के पांच बड़े अपडेट्स – Aaj Tak
Next post लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के लिए बुरी खबर लाया ये सर्वे, इस राज्य में कांग्रेस ने पलट दिया गेम – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *