Lok Sabha Election 2024 Live Updates: कांग्रेस ने चुनावी घोषणापत्र जारी किया, किए 25 बड़े वादे – Zee News Hindi

Spread the love

Lok Sabha Election 2024 Live Updates: समाजवादी पार्टी की खजुराहो लोकसभा सीट से प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन रद्द हो गया है. इस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने नाराजगी जताई है. उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया है. 
Trending Photos
Lok Sabha Election 2024 Live Updates: कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया हैसीएम योगी आदित्यनाथ ने बागपत तथा अलीगढ़ जिले के दौरे में जनसभा को संबोधित किया. वहीं  डिप्टी सीएम  केशव प्रसाद मौर्य ने अलीगढ़, अमरोहा एवं मुरादाबाद के प्रवास पर जनसभा को संबोधित किया. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी कई चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया. वहीं खजुराहो लोकसभासीट पर सपा प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया है. 


बीएसपी प्रत्याशी इमरान बिन जफर ने की प्रेस वार्ता
बीएसपी प्रत्याशी इमरान बिन जफर ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर साधा निशाना.  उन्होंने कन्नौज से सपा प्रत्याशी की घोषणा पर उठाया सवाल. अखिलेश यादव ने नवरात्र में प्रत्याशी की घोषणा का ऐलान किया था. रमजान का अभी पाक महीना चल रहा है तो क्या वो दिन तुम्हारे लिए बुरे हो गए 
प्रदेश में गुंडा-माफ‍िया को लग रहा डर : ब्रजेश पाठक 
बाराबंकी : बाराबंकी पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि यूपी में अब गुंडा माफिया को खुद खतरा महसूस हो रहा है. जाति-धर्म से हटकर सभी लोगों को वोट करना चाहिए. बीजेपी सरकार गरीबों को जनकल्‍याणकारी योजनाएं पहुंचा रही है. 
मुरादाबाद पहुंचे डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने सपा-कांग्रेस पर बोला हमला 
मुरादाबाद : मुरादाबाद पहुंचे यूपी के डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने बड़ा बयान दिया है. डिप्‍टी सीएम ने रॉबर्ट वाड्रा और कांग्रेस के घोषणा पत्र सहित पूरे विपक्ष पर साधा निशाना. केशव मौर्या ने कहा कि भाजपा गठबंधन जीत रहा है. मुरादाबाद 2019 में हरे थे, लेकिन अब बड़े अंतर से जीतने जा रहे हैं. सपा-बसपा और कांग्रेस को जनता ने नकार दिया है. 
सपा प्रत्‍याशी डिंपल यादव के समर्थन में प्रचार करने मैनपुरी पहुंचे तेज प्रताप 
मैनपुरी : मैनपुरी लोकसभा से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के प्रचार में पहुंचे पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव ने कहा कि 10 वर्षों में सरकारी एजेंसियों का दुरप्रयोग किया गया. पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव ने कहा कि मैनपुरी नेताजी के नाम से जानी जाती है. नेताजी का मैनपुरी के लोगों से विशेष लगाव रहा है. इस बार मैनपुरी की जनता हर बार की तरह समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाकर लोकसभा भेजने का काम करेगी. 
मुज़फ्फरनगर पहुंचे बीजेपी यूपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी 
यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बूथ सम्मेलन में पहुंचे.  कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए चुनाव जीत के लिए जनता से जुड़ने के दिये निर्देश. भूपेंद्र चौधरी ने रोबर्ट वाड्रा के चुनाव लड़ने पर दिया बयान. लोकतंत्र मे सभी राजनैतिक पार्टियों को निर्णय लेने का हक है. कांग्रेस का देश व प्रदेश में कोई वजूद नहीं बचा. राहुल गांधी जी 5 साल से गायब है. प्रियंका गांधी विधानसभा चुनाव के बाद आई नहीं है. 
बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में शामिल हुए केशव प्रसाद मौर्य
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे मुरादाबाद. बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में पहुचें केशव प्रसाद मौर्य. मुरादाबाद के दिल्ली रोड स्थित राही होटल में भाजपा के मुरादाबाद नगर विधानसभा के सभी बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में शामिल होकर संबोधित करे रहे केशव प्रसाद मौर्य. बता दें गृहमंत्री अमित शाह ने 2 दिन पहले ही मुरादाबाद में की थी ब्रज क्षेत्र की 3 लोकसभाओं एवं पश्चिम की 14 लोकसभाओं की कोर कमेटी की टीमों के साथ बड़ी बैठक. गृहमंत्री अमित शाह ने दिया था जीत का गुरु मंत्र. जिसके बाद अब केशव प्रसाद मौर्य बूथ अध्यक्षों को जीत के लिए भरेंगे ऊर्जा. 
सीएम योगी की अलीगढ़ में हुंकार
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ लोकसभा सीट से प्रत्याशी सतीश गौतम के पक्ष में किया प्रचार. योगी बोले तीसरी बार फिर से आएगी मोदी सरकार. 
राजस्थान दौरे पर सीएम योगी
7 अप्रैल को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का राजस्थान दौरा.  राजस्थान महामुकाबले में जुटे बीजेपी के नेता.  7 अप्रैल को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सीकर भरतपुर और दौसा में करेंगे जनसभाओं को संबोधित. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी जाएंगे राजस्थान.  हनुमानगढ़ के संगरिया में जनसभा को संबोधित करेंगे जेपी नड्डा. 
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे हरिद्वार
हरिद्वार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का रोड शो शुरू. भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के समर्थन में हो रहा है रोड शो. कार्यकर्ता कर रहे हैं आतिशबाजी जगह-जगह फूलों की हो रही है बारिश. आर्य नगर से लेकर ऋषिकुल तक रोड शो का किया जा रहा है. आयोजन ऋषिकुल के मैदान में त्रिदेव कार्यक्रम का हो रहा है आयोजन.
UP Lok Sabha Election 2024 Updates: पीएम मोदी करेंगे पांच रैलियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के पहले चरण में उत्तर प्रदेश में पांच रैलियां करने वाले हैं. इसमें सहारनपुर, गाजियाबाद, पीलीभीत में चुनावी रैलियां शामिल हैं. सहारनपुर में बीजेपी कमजोर स्थिति में है. 
Congress Manifesto: कांग्रेस ने घोषणापत्र में किया वादा
कांग्रेस ने घोषणापत्र में 25 बड़े वादे किए हैं. इनमें पार्टी छोड़ने वाले सांसदों और विधायकों की सदस्यता स्वतः समाप्त हो जायेगी, ऐसा प्रावधान करेंगे. पार्टी ने आरक्षण की सीमा 50 फीसदी से ज्यादा बढ़ाने का वादा भी किया है. 
 Congress manifesto: कांग्रेस ने न्यायपत्र में दी 25 गारंटी
 
कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में बड़ा वादा किया है. लेबर एक्ट को ख़त्म करेंगे. सबको स्थायी नौकरी दी जाएगी. इसे न्याय पत्र नाम दिया गया है, जिसमें 25 गारंटी हैं. कांग्रेस विदेश जाकर पढ़ने के लिए अल्पसंख्यकों के लिए मौलाना आज़ाद छात्रवृति प्रोग्राम को दोबारा शुरू करेगी. युवा न्याय के तहत हर शिक्षित युवा की पहली नौकरी अप्रेन्टिसशिप के तहत पक्की होगी.
Lok Sabha Election 2024 Live Updates: कांग्रेस ने अपने मैनिफेस्टो में किया बड़ा वायदा
लेबर को ख़त्म करेंगे. सबको परमानेंट नौकरी दिया जाएगा. नारी न्याय के तहत गरीब परिवार की एक महिला को सालाना एक लाख की मदद देगें, किसान न्याय के तहत कर्ज माफ़ी और MSP गारंटी कानून देंगे श्रमिक न्याय में मनरेगा के तहत कम से कम 400 रुपये दिए जाएंगे. हिस्सेदारी न्याय के तहत जाती जनगणना करेंगे और उनकी हिस्सेदारी सुनिश्चित की जाएगी कंस्यूटिटूशनल जस्टिस, आर्थिक न्याय को सुनिश्चित करेंगे पूर्वत्तर भारत पर रौशनी डालेंगे और जहाँ फेडरल स्ट्रक्चर पर हमला होगा हम आवाज़ उठाएंगे 
Lok Sabha Election 2024 Live Updates: कांग्रेस  ने जारी किया औपचारिक तौर पर घोषणापत्र
कांग्रेस ने आज औपचारिक तौर पर घोषणापत्र जारी किया. पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने कांग्रेस के न्याय पत्र को जारी किया. घोषणापत्र पर खरगे-राहुल की तस्वीर. कांग्रेस 5 न्याय गारंटी और 25 वादों के साथ 2024 के चुनावी मैदान में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है. 
बीजेपी-सुभासपा मिलकर लड़ रहे हैं चुनाव, बीजेपी कार्यकर्ता थे ओपी राजभर से नाराज, अरविंद राजभर घोसी से हैं उम्मीदवार, ब्रजेश पाठक ने मांगवाई माफी.
#Mau
बीजेपी-सुभासपा मिलकर लड़ रहे हैं चुनाव
बीजेपी कार्यकर्ता थे ओपी राजभर से नाराज
अरविंद राजभर घोसी से हैं उम्मीदवार
ब्रजेश पाठक ने मांगवाई माफी#BJP #SBSP @shilparawat_sr pic.twitter.com/rSx3alxPqJ
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) April 5, 2024
 
#Moradabad
रूचि वीरा से ZEE माडिया की खास बातचीत
अपनी उम्मीदवारी पर क्या बोली रूचि वीरा ?
एसटी हसन की नराजगी पर बोलीं सपा प्रत्याशी !
कोई नहीं कर रहा विरोध- रूचि वीरा#LokSabhaElections2024 #RuchiVeera #SamajwadiParty @Akanksha_rjt pic.twitter.com/EvxwQu38Jp
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) April 5, 2024
 
कैसरगंज से सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अपनी जगह बेटे या पत्नी को चुनाव लड़ाने संबंधी प्रस्ताव को ठुकरा दिया है. वह खुद चुनाव लड़ने पर अड़े हुए हैं. अब केंद्रीय नेतृत्व इस संबंध में अंतिम फैसला लेगा. बीजेपी यूपी में अपने हिस्से की बची 12 सीटों पर 10 अप्रैल से पहले प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर देगी.  प्रदेश इकाई ने इन सीटों से संबंधित रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को सौंप दी है.
 
Lok Sabha Election 2024 News Live:प्रयागराज पवित्र रमज़ान का आखिरी शुक्रवार (जुमा) आज, शहर और ग्रामीण इलाकों की मस्जिदों में उमड़ेगा नमाजियों का हुजूम, मस्जिदों के आस पास सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल की रहेगी तैनाती, मस्जिदों के बाहर सड़कों पर नमाज़ पढ़ने पर रहेगी पूरी तरह से रोक।
 
अपनी उम्मीदवारी पर क्या बोली रूचि वीरा ? 
एसटी हसन की नराजगी पर बोलीं सपा प्रत्याशी !
कोई नहीं कर रहा विरोध- रूचि वीरा
#Moradabad
रूचि वीरा से ZEE माडिया की खास बातचीत
अपनी उम्मीदवारी पर क्या बोली रूचि वीरा ?
एसटी हसन की नराजगी पर बोलीं सपा प्रत्याशी !
कोई नहीं कर रहा विरोध- रूचि वीरा#LokSabhaElections2024 #RuchiVeera #SamajwadiParty @Akanksha_rjt pic.twitter.com/EvxwQu38Jp
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) April 5, 2024
कांग्रेस आज अपना घोषणा पत्र जारी करेगी
पार्टी के शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे
5 ‘न्याय’ और 25 ‘गारंटी’ पर होगा फोकस
#LokSabhaElections2024
कांग्रेस से जुड़ी बड़ी खबर
कांग्रेस आज अपना घोषणा पत्र जारी करेगी
पार्टी के शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे
5 ‘न्याय’ और 25 ‘गारंटी’ पर होगा फोक्स#Congress #RahulGandhi @Akanksha_rjt pic.twitter.com/CPfkvC63y4
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) April 5, 2024
Lok Sabha Election 2024 News Live: कांग्रेस नेता हरीश रावत का बयान
हरिद्वार: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा, हर स्तर पर हमारा स्थान भाजपा ने ले लिया है. यह राष्ट्रीय स्तर या प्रांतीय स्तर की बात नहीं है, यहां तक कि गांव स्तर पर, स्थानीय स्तर पर भी उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हमारी जगह ले ली है, जब तक हम उन्हें वहां से नहीं हटाएंगे, तब तक हम कैसे अपने इलाके के नेता बन पाएंगे?.
कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अपनी जगह बेटे या पत्नी को चुनाव लड़ने संबंधी प्रस्ताव को ठुकरा दिया है. वह खुद चुनाव लड़ने पर अड़े हुए हैं अब केंद्रीय नेतृत्व इस संबंध में अंतिम फैसला लेगा.
किसे बनाए उम्मीदवार, किसे हटाएं ?
समाजवादी पार्टी का टिकट ‘संकट’
इस कंफ्यूजन की वजह क्या है ?
#LokSabhaElections2024
अतुल प्रधान गए… सुनीता वर्मा आईं
किसे बनाए उम्मीदवार, किसे हटाएं ?
समाजवादी पार्टी का टिकट ‘संकट’
इस कंफ्यूजन की वजह क्या है ?#SamajwadiParty #Meerut @Akanksha_rjt pic.twitter.com/Gg9M4j2qTM
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) April 5, 2024
लोकसभा चुनाव से पहले सपा को बड़ा झटका
सपा कर्याकर्ताओं ने थामा BJP का दामन
BJP में शामिल हुए हजारों सपा कार्यकर्ता
#Saharanpur
सहारनपुर से बड़ी खबर
लोकसभा चुनाव से पहले सपा को बड़ा झटका
सपा कर्याकर्ताओं ने थामा BJP का दामन
BJP में शामिल हुए हजारों सपा कर्याकर्ता#SamajwadiParty #BJP #LokSabhaElections2024 @Akanksha_rjt pic.twitter.com/nBhHVWxFLy
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) April 5, 2024
सहारनपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 6 अप्रैल को सहारनपुर के दौरे पर होंगे जहां वो चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम-1- माया देवी मंदिर दर्शन एवं साधु-संतों से भेंट
समय- सुबह 10:50 बजे
स्थान- हरिद्वार
 
अमेठी में हमने बहुत काम किया-रॉबर्ट वाड्रा
मौका तो अमेठी से लड़ूंगा चुनाव-वाड्रा
‘स्मृति ईरानी की अमेठी के विकास में रुचि नहीं’ 
#LokSabhaElections2024
रॉबर्ट वाड्रा का अमेठी सीट पर बयान
अमेठी में हमने बहुत काम किया-रॉबर्ट वाड्रा
मौका तो अमेठी से लड़ूंगा चुनाव-वाड्रा
‘स्मृति ईरानी की अमेठी के विकास में रुचि नहीं’ #RovertVadra #Congress #Amethi @Akanksha_rjt pic.twitter.com/w0WEbChXKq
— Zee Uttar Pradesh Uttarakhand (@ZEEUPUK) April 5, 2024
दिनांक : 5 अप्रैल, 2024 
समय : 2:10 PM
स्थान: बरौली, अलीगढ़
जनपद बागपत में आयोजित जनसभा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे।
दिनांक : 5 अप्रैल, 2024 
समय : 12:10 PM
स्थान: गेटवे इण्टरनेशनल, बागपत
लखनऊ-   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  शुक्रवार, 05 अप्रैल को बागपत तथा अलीगढ़ के प्रवास पर रहेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी सुबह 12;10 बजे बागपत के गेटवे इंटरनेशनल में जनसभा को संबोधित करेंगे।. इसके पश्चात दोपहर 02:10 बजे गभाना तहसील के सामने मैदान, बरौली, अलीगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device and the processing of information obtained via those cookies (including about your preferences, device and online activity) by us and our commercial partners to enhance site navigation, personalise ads, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. More information can be found in our Cookies and Privacy Policy. You can amend your cookie settings to reject non-essential cookies by clicking Cookie Settings below.

Manage Consent Preferences
These cookies are necessary for the website to function and cannot be switched off in our systems. They are usually only set in response to actions made by you which amount to a request for services, such as setting your privacy preferences, logging in or filling in forms. You can set your browser to block or alert you about these cookies, but some parts of the site will not then work or you may not be able to login.
These cookies enable the website to provide enhanced functionality and personalisation. They may be set by us or by third party providers whose services we have added to our pages. If you do not allow these cookies then some or all of these services may not function properly.
These cookies may be set through our site by our advertising partners. They may be used by those companies to build a profile of your interests and show you relevant adverts on other sites. They are also used to limit the number of times you see an advert as well as help measure the effectiveness of an advertising campaign. They do not store directly personal information, but are based on uniquely identifying your browser and internet device. If you do not allow these cookies, you will experience less targeted advertising.
These cookies allow us to count visits and traffic sources so we can measure and improve the performance of our site. They help us to know which pages are the most and least popular and see how visitors move around the site. All information these cookies collect is aggregated and therefore anonymous. If you do not allow these cookies we may not know when you have visited our site, and may not be able to monitor its performance.

source

Previous post Lok Sabha Election 2024: बसपा ने 12 सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी, लखनऊ से सरवर मलिक को दिया टिकट – अमर उजाला
Next post खड़गे ने पीएम मोदी पर किया हमला, कहा- चीन अंदर घुस रहा है, आप सो रहे हो? – BBC.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *