Loksabha Election 2024 Live: कांग्रेस का घोषणापत्र कार्यक्रम शुरू, खरगे , सोनिया और राहुल भी पहुंचे – India.com हिंदी

Spread the love

click this icon for latest updates

Updated: April 5, 2024 10:40 PM IST
By Farha Fatima
लोकसभा चुनाव 2024 में पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होना है. चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपने अपने आखिरी दांव खेल रही हैं. आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 5 अप्रैल को सुबह 11.30 बजे नई दिल्ली में एआईसीसी मुख्यालय में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस पार्टी का घोषणापत्र जारी कर दिए. पीएम नरेंद्र मोदी दोपहर 12 बजे के करीब राजस्थान के चुरू में जनसभा करेंगे. पढ़िए लोकसभा चुनाव से जुड़ी आज की हर जरूरी अपडेट.

राजद नेता तेज प्रताप यादव ने भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की. राजद नेता तेज प्रताप यादव ने कहा, “हमें सोशल मीडिया के जरिए उनके स्वास्थ्य की जानकारी मिली थी… वे पिता जी के पुराने साथी रहे हैं ऐसे में यह समाचार सुनकर मुझसे रहा नहीं गया तो मैं मिलने आ गया. हम भगवान से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कीमना करते हैं.”
रायसेन: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने आदिवासी महिलाओं के घर पर रात्रिभोज किया.
कांग्रेस पार्टी 10 अप्रैल के बाद यूपी में जनसभाएं शुरू करेगी. सहारनपुर में प्रियंका गांधी व बुलंदशहर में मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली का प्रस्ताव है. राहुल, प्रियंका, मल्लिकार्जुन के अलावा सचिन पायलट, अशोक गहलोत, दीपेंद्र हुड्डा समेत अन्य नेताओं के नाम केंद्रीय नेतृत्व को भेजे गए हैं.
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उत्तराखंड के लिए 40-स्टार प्रचारकों की सूची जारी की. प्रचारकों में मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई नेता शामिल.
Image
मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी के INDIA गठबंधन के साथ जुड़ने पर LJP प्रमुख चिराग पासवान ने कहा, “पिछली बार हम तीन दलों ने मिलकर 40 में से 39 सीटें जीती थी, इस बार तो 5 दल हैं. हम बिहार की 40 की 40 सीटें जीतेंगे.”
लोकसभा चुनाव 2024: पश्चिम बंगाल राज्य के लिए कांग्रेस सीईसी की बैठक दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में चल रही है.
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “राजद 26 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और हमारी पार्टी ने फैसला किया है कि हम अपने कोटे से मुकेश सहनी की पार्टी को 3 सीटें देंगे. तीन सीटें- गोपालगंज, झंझारपुर और मोतिहारी हैं.”
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Odisha Election 2024: नवीन पटनायक ने 9 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट की जारी, जानें- किसे कहां से मिला टिकट
Lok Sabha Election 2024: ओल्ड पेंशन स्कीम कांग्रेस के मेनिफेस्टो से क्यों हुई गायब? पार्टी ने बताई ये वजह
Lok Sabha Election 2024: राजस्थान में पहले फेज के लिए होम वोटिंग शुरू, ये मतदाता घर से डाल सकते हैं वोट
EC के नोटिस पर भड़कीं आतिशी, AAP नेता ने पूछा- 'क्या BJP का सहायक संगठन है चुनाव आयोग'
Today’s Breaking News: AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ ED ने दर्ज कराई शिकायत, दिल्ली वक्फ बोर्ड में भर्ती से जुड़ा है मामला
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.

source

Previous post PM Kisan Yojana: क्या लोकसभा चुनाव के बाद जारी हो सकती है 17वीं किस्त? यहां जानें किसान – अमर उजाला
Next post Lok Sabha Election 2024: EVM ने बदला चुनाव का तरीका, बढ़ गई मतदाताओं की संख्या, hindi news, latest news, dainik jagran – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *