click this icon for latest updates
Updated: April 5, 2024 7:26 AM IST
By Shivani sharma | Edited by Shivani sharma
Surat Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनावों को लेकर अब उल्टी गिनती शुरू हो गई हैं. साल 2019 की ही तरह ही लोकसभा चुनाव 2024 में 543 लोकसभा सीटों के लिए 7 चरणों में मतदान डाले जाएंगे. देश में पहले चरण में 19 अप्रैल को चुनाव होंगे वहीं आखिरी चरण के चुनाव 1 जून को किए जाएंगे. वहीं देश की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी को ये उम्मीद है वो इस बार 400 से ज्यादा सीटों पर अपनी जीत दर्ज करके अपना परचम लहराएगी.
अगर लोकसभा चुनावों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य गुजरात की बात की जाएं तो यहां लोकसभा की कुल 26 सीटें हैं. साल 2019 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने पूरी की पूरी 26 सीटों पर अकेले चुनाव जीतकर कांग्रेस पार्टी का सूपड़ा साफ कर दिया था. अगर गुजरात राज्य में सूरत लोकसभा क्षेत्र की बात की जाए तो इस सीट पर पिछले कई दशकों से बीजेपी की दबदबा रहा है.
चुनाव आयोग ने मार्च में लोकसभा चुनावों की ताराखों की घोषणा कर दी है. वहीं सूरत लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की बात की जाए तो यहां मतदान 7 मई को (चरण 3) में होंगे.
गुजरात की सूरत लोकसभा सीट एक महत्वपूर्ण सीट रही है क्योंकि इस सीट पर दशकों से बीजेपी का कब्जा रहा है. साल 1984 से इस लोकसभा सीट लगातार बीजेपी ने अपनी जीत दर्ज कराई है. वहीं बीजेपी के उम्मीदवार के खिलाफ कांग्रेस को काफी कम वोट मिले हैं. अब देखना ये होगा कि क्या लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस यहां अपना कोई कमाल दिखा पाएगी.
अगर साल 2014 के लोकसभा चुनावों की बात की जाए तो सूरत के बीजेपी दर्शन विक्रम जरदोश 718412 मतों के साथ विजयी हुए. जबकि कांग्रेस के देसाई नैषधभाई भूपतभाई को 185222 वोट मिले.
अगर साल 2019 के लोकसभा चुनावों की बात की जाए तो दर्शन विक्रम जरदोश एक बार फिर सूरत लोकसभा क्षेत्र से विजेयी हुए. दर्शना विक्रम जरदोश ने 795651 वोटों के साथ अपनी जीत दर्ज कराई. वहीं कांग्रेस के अशोक पटेल को 247421 वोट मिले
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
देशभर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी आज अलविदा जुमा की नमाज
Surat Lok Sabha Election 2024: सूरत में कब होंगे लोकसभा चुनाव, क्या रहा है सीट का इतिहास? जानें सबकुछ
Today’s Breaking News: यूपी Madrasa Act पर सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई
Weather Update: देशभर में हीटवेव की चेतावनी, इन राज्यों में लू और बारिश का अनुमान; पढ़ें देशभर के मौसम का हाल
Asaduddin Owaisi: लंदन से लॉ की डिग्री, मोदी लहर में हासिल करते रहे बड़ी जीत; ऐसा रहा है AIMIM के असदुद्दीन ओवैसी का सफ़र
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
