Prashant Kishor: 'मैंने ही पीएम मोदी का प्रचार…', प्रधानमंत्री के वादे पर क्या बोले प्रशांत – ABP न्यूज़

Spread the love

Prashant Kishor: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (04 अप्रैल) जमुई में एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में रैली की. इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से विकास का वादा किया. इस पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि आज लोग मुझसे कहते हैं कि मोदी आ जाएंगे तो बिहार सुधर जाएगा, लेकिन 2014 तक आधा से ज्यादा बिहार पीएम मोदी को नहीं जानता था. कहा कि मैंने ही पीएम मोदी का प्रचार किया था. आज सब पीएम मोदी के भक्त हो गए हैं. उनको वोट देते हैं और हम से कहते हैं कि आपको पता है मोदी जी से ही देश का कल्याण होगा. 
प्रशांत किशोर ने लोगों को दी चुनौती
प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं आपको बताने आया हूं कि पीएम मोदी ने बिहार का विकास किया या नहीं किया? ये बात छोड़ दीजिए. पीएम मोदी के आने से बिहार को फायदा हुआ या नहीं हुआ? ये भी छोड़ दीजिए. पीएम मोदी के आने से घरेलू गैस सिलेंडर1250 रुपये और पैट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर हो गया, ये बात भी छोड़ दीजिए. आज जितने भी पीएम मोदी के समर्थक हैं उन सबको खुली चुनौती देता हूं कि पिछले 9 सालों में पीएम मोदी ने अगर बिहार के लिए एक भी बैठक की है तो उस बैठक की खबर दिखा दीजिए, हम आज से ही पीएम मोदी का झंडा लेकर चल देंगे.
जमुई पहुंचे थे पीएम मोदी
चुनाव रणनीतिकार ने कहा कि पिछले 9 सालों में पीएम मोदी ने बिहार के लिए एक बैठक तक नहीं की है. आज फिर भी हम लोग जाकर बीजेपी को वोट दे रहे हैं तो बिहार की दुर्दशा कहां से सुधरेगी? बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने आज जमुई में एनडीए की विशाल रैली को संबोधित किया. मंच पर उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे. नरेंद्र मोदी ने सभा में आए हर एक कार्यकर्ता को घर-घर जाकर पीएम मोदी की तरफ से प्रमाण करने को कहा, जिसके बदले में वो हर एक कार्यकर्ता के लिए विकास का काम करेंगे, ऐसा उन्होंने वादा किया.
ये भी पढ़ें: ‘जंगलराज में बेटियों को सड़कों से उठा लिया जाता था’, RJD के शासनकाल पर बोले PM मोदी

source

Previous post Loksabha Election 2024: रुद्रप्रयाग के किन क्षेत्रों में अनिल बलूनी करेंगे तूफानी प्रचार? | Top News – News18 हिंदी
Next post Lok Sabha Election : मीसा ने पीएम मोदी पर बोला हमला, कहा- 1990 से लोग लगे हैं, लालू का कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे – अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *