Lok Sabha Election 2024: पीएम नरेंद्र मोदी आज बिहार-बंगाल में भरेंगे हुंकार, जबलपुर में करेंगे रोड शो – News18 हिंदी

Spread the love

नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 370 सीटें और एनडीए को 400 के पार ले जाने के लक्ष्य के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां और रोड शो कर रहे हैं. इसी कड़ी में पीएम मोदी आज बिहार के नवादा और पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में चुनावी रैली चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. इसके साथ ही वह जबलपुर में रोड शो के साथ मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी के अभियान की शुरुआत करेंगे.
प्रधानमंत्री मोदी का 72 घंटे के अंदर बिहार का यह दूसरा दौरा होगा. बीजेपी नेताओं के मुताबिक, पीएम मोदी रविवार को नवादा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे और भाजपा प्रत्याशी विवेक ठाकुर के पक्ष में वोट मांगेंगे. बताया जाता है कि प्रधानमंत्री पहले गया हवाईअड्डे पर उतरेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा नवादा जाएंगे. वह यहां कुंती नगर मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें NDA के कई बड़े नेता शामिल होंगे.
9 अप्रैल को औरंगाबाद जाएंगे अमित शाह
इधर, बिहार के चुनावी समर के प्रचार में अब भाजपा के ‘चाणक्य ‘ कहे जाने वाले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी उतरने वाले हैं. बताया जा रहा है कि शाह 9 अप्रैल को औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के तहत गया जिले के गुरारु बाजार में जनसभा को संबोधित करने वाले हैं. इस बीच, अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी प्रचार अभियान में उतरने जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें- ‘बहुत चिंताजनक…’, वकीलों की किस हरकत पर नाराज हुए CJI चंद्रचूड़? कहा- मत भूलें कि…
दरअसल बिहार में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में गया, जमुई, औरंगाबाद और नवादा में मतदान होना है. इधर, महागठबंधन के स्टार प्रचारक राजद नेता तेजस्वी यादव भी अब चुनाव प्रचार अभियान में सक्रिय हो गए हैं. तेजस्वी ने शनिवार को जमुई में एक जनसभा को संबोधित किया तो रविवार को वे पश्चिम चंपारण के बगहा में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. उनके साथ विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी भी होंगे.
जबलपुर में पीएम मोदी करेंगे रोड शो
पीएम मोदी इसके बाद रविवार दोपहर मध्य प्रदेश के जबलपुर पहुंचेंगे और रोड शो का नेतृत्व करेंगे. बीजेपी की नगर इकाई के अध्यक्ष प्रभात साहू ने बताया कि 1.2 किलोमीटर लंबे मार्ग पर रोड शो रविवार शाम को शहीद भगत सिंह चौराहे से शुरू होगा और जबलपुर के गोरखपुर इलाके में आदि शंकराचार्य चौराहे पर समाप्त होगा.
यह भी पढ़ें- AAP उम्मीदवार ने मांगी रैली की इजाजत तो मिली गालियां, हरियाणा सरकार ने कैथल के SDM को किया सस्पेंड
पार्टी के एक अन्य नेता के मुताबिक, प्रधानमंत्री के रोड शो के दौरान आदिवासी कलाकार अपना नृत्य प्रस्तुत करेंगे. उन्होंने बताया कि जब प्रधानमंत्री गोरखपुर बाजार क्षेत्र से गुजरेंगे तो उन पर पुष्पवर्षा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. बालाघाट, जबलपुर और छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र मध्य प्रदेश के महाकौशल क्षेत्र (दक्षिण-पूर्व) में हैं, जहां आदिवासी मतदाताओं की संख्या अच्छी खासी है. यहां 19 अप्रैल को मतदान होगा.
बालाघाट में भाजपा के उम्मीदवार भारती, कांग्रेस के उम्मीदवार सम्राट सारस्वत और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार कंकर मुंजारे के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद है. जबलपुर में भाजपा के उम्मीदवार आशीष दुबे और कांग्रेस के उम्मीदवार दिनेश यादव के बीच मुकाबला है. वहीं भाजपा इस चुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेता कमल नाथ का गढ़ कही जाने वाली छिंदवाड़ा सीट पर कब्जा करने की पूरी कोशिश कर रही है. वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की 29 सीट में से यही एकमात्र सीट थी जिस पर कांग्रेस को जीत हासिल हुई थी.
प्रधानमंत्री मोदी इसके बाद रविवार शाम पश्चिम जलपाईगुड़ी में भी एक जनसभा को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी ने इससे पहले गुरुवार को पश्चिम बंगाल के कूच विहार में रैली को संबोधित किया था और ममता सरकार पर निशाना साधा था. ऐसे में माना जा रहा है कि जलपाईगुड़ी रैली में पीएम मोदी बंगाल में हुए हालिया घटनाक्रम को लेकर ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साध सकते हैं.
.
Tags: Loksabha Election 2024, Loksabha Elections, Narendra modi

सोते वक्‍त आता है बहुत पसीना? पंखा, एसी भी नहीं करता काम? तुरंत कराएं जांच, इन 6 खतरनाक बीमारियों का है ये लक्षण
'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' पर भड़के आतंकवादी, फतवा किया जारी, अटकी रिलीज तो फिल्ममेकर बोले- 'ममता बनर्जी की सरकार..'
GRP को देखते ही छुपने लगा युवक, टिफिन में रोटी के साथ मिली ऐसी चीज, चौंधियां गईं सबकी आंखें
वो कल्ट-क्लासिक फिल्म, जिसमें हीरो ने ही बदलवा दिया था विलेन, 1 गाने में तो अनिल कपूर ने जिद करके मांगा था रोल
Train Accident: समंदर में समाती चली गई पूरी ट्रेन, कभी नहीं मिले 200 यात्री और 5 रेलकर्मी
'सोचा था पहली मूवी से ही स्टार बन जाऊंगा' डेब्यू करते ही दी 3 फ्लॉप फिल्में, अब ओटीटी का बन बैठा किंग 
शादीशुदा और 2 बच्चों के पिता को दे बैठीं दिल, धर्म बदल क्रिकेटर संग रचाई शादी, फिर 14 साल बाद मिला धोखा, अब…
जन्म से अंधा असली हीरो, गरीबी में गुजरा बचपन और जवानी में खड़ी कर दी 50 करोड़ी कंपनी, अब दुनिया देखेगी कहानी
न कालीन भैया न गणेश गायतोंडे… 19 साल का ये लड़का है OTT का सबसे बड़ा खलनायक, बना 'पापा' का दुश्मन!

source

Previous post UP की बड़ी खबरें फटाफट: सिपाही ने शादीशुदा होते हुए दलित युवती से की शादी; घर की सफाई में मिली पत्नी संग फोट… – Dainik Bhaskar
Next post जबलपुर में प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो: खुली जीप में करीब एक किलोमीटर चले; दो स्वागत मंच टूटने से कुछ लोग घ… – Dainik Bhaskar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *