अभिषेक जायसवाल/वाराणसी: चैत्र नवरात्रि से पहले सर्राफा बाजार से अच्छी खबर आई है.आसमान छू रहे सोने के भाव अब नीचे आना शुरू हो गया है. यूपी के वाराणसी में 6 अप्रैल (शनिवार) को सोने की कीमत में कमी आई.सर्राफा बाजार खुलने के साथ 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत में 450 रुपये लुढ़का.वहीं बात चांदी की करें तो उसकी कीमत में 300 रुपये प्रति किलो की कमी आई जिसके बाद चांदी का भाव 81700 रुपये हो गया.बताते चलें कि सोने चांदी की कीमत हर दिन टैक्स, उत्पाद शुल्क के कारण घटता बढ़ता रहता है.
वाराणसी के सर्राफा बाजार में 6 अप्रैल को 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 450 रुपये टूटकर 64300 रुपये हो गया.इसके पहले 5 अप्रैल को इसकी कीमत 64750 रुपये थी.वहीं 4 अप्रैल को इसका भाव 64250 रुपये था.इसके पहले 3 अप्रैल को इसकी कीमत 63500 रुपये थी. वहीं 2 अप्रैल को इसका भाव 63750 रुपये था.इसके पहले 1 अप्रैल को इसकी कीमत 62900 रुपये थी. वहीं 31 मार्च को इसका भाव 63150 रुपये था.
500 रुपये टूटा 24 कैरेट का भाव
22 कैरेट के अलावा बात यदि 24 कैरेट 10 ग्राम शुद्ध सोने की करें तो शनिवार को इसकी कीमत 500 रुपये टूटकर 70150 रुपये हो गई. वहीं 5 अप्रैल को इसका भाव 70650 रुपये था.वाराणसी के सर्राफा कारोबारी अनूप सेठ ने बताया की अप्रैल महीने में सोने की कीमतें में उछाल के बाद अब उसकी कीमतें नीचे आई है. उम्मीद है आगे इसकी कीमतें थोड़ा उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है.
चांदी 300 रुपये सस्ता
सोने से इतर बात चांदी के कीमत की करें तो शनिवार को इसकी कीमत में 300 रुपये प्रति किलो की कमी आई, जिसके बाद बाजार में चांदी की कीमत 81700 रुपये हो गई.वहीं 5 अप्रैल को इसकी कीमत 82000 रुपये थी.इसके पहले 4 अप्रैल को इसका भाव 81000 रुपये था.वहीं 3 अप्रैल को इसकी कीमत 79000 रुपये थी.इसके पहले 2 मार्च को इसका भाव 78600 रुपये था.वहीं 1 अप्रैल को इसकी कीमत 78000 रुपये थी.इसके पहले 31 मार्च को इसका भाव 77800 रुपये था.30 मार्च को भी इसकी यही कीमत थी.
.
Tags: Gold price, Local18, Silver price
खास है ये वेजिटेबल बॉम्ब डिश…बटर से होती है तैयार, गजब है स्वाद, खाने के लिए पर्यटकों की लगती है लाइन
माधुरी पर फिदा थे टॉप एक्ट्रेस के पिता, उनकी शादी की खबर सुनते ही खुद को कर लिया था कैद, खूब बहाए थे आंसू
इंदौर रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी शांति एक्सप्रेस, बैठे थे संघ प्रमुख मोहन भागवत, अचानक आई बुलेट, सन्न रह गई पुलिस
छिपकलियों निकाला सांप के जहर का तोड़, कुछ वक्त बाद फिर बदले हालात, वैज्ञानिकों ने खोजी अनोखी कहानी
Heeramandi: 14 साल बाद हुआ फरदीन खान का कमबैक, खास रोल में रियल पिता-पुत्र की जोड़ी, नवाबों का दिखा अतरंगी स्टाइल
आपकी भी आंखों-पलकों में होती रहती है खुजली? 5 बड़े कारण हो सकते जिम्मेदार, डॉक्टर से जानें लक्षण और बचाव के तरीके
दो मर्डर…दो सस्पेक्ट…कौन है कातिल और कौन बेगुनाह? सच-झूठ के बीच उलझा देगी Mystery Thriller फिल्म
पूरे शहर में इस मिक्स फ्रूट सलाद के चर्चे… गर्मी में करता है पावर बूस्टर का काम, यहां लगती है लाइन
सर्दियों का शहंशाह अखरोट गर्मियों में खाना चाहिए या नहीं? 99% लोग होते हैं कंफ्यूज, एक्सपर्ट से जानें सही बात
