Lok Sabha Chunav 2024 : राहुल गांधी आज करेंगे मप्र में कांग्रेस के चुनाव प्रचार की शुरुआत, मंच पर लगा भाजपा – Nai Dunia

Spread the love

Lok Sabha Chunav 2024 : राज्य ब्यूरो, भोपाल । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत की। राहुल गांधी ने कहा कि आदिवासी इस देश के पहले मालिक, सरकार को 90 अफसर चला रहे, इनमें आदिवासी सिर्फ एक। यह चुनाव दो विचारधाराओं के बीच है एक तरफ नरेंद्र मोदी है जो दो-तीन अरबपति को लाभ पहुंचा रहे हैं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी है जो किसान मजदूर दलित आदिवासी पिक्चरों के लिए लड़ाई लड़ रही है इन दोनों के बीच आपको सही सरकार चुनी है नरेंद्र मोदी के राज में 22 लोग हैं जिनके पास इतना धन है जितना हिंदुस्तान के 70 करोड़ देशवासियों के पास है।
naidunia_image

50 प्रतिशत आदिवासी आबादी वाले गांव को 6वीं अनुसूची के अनुसार गांव से अपनी सरकार चलाएंगे। एसटीएससी की दोगुना कर देंगे। कांग्रेस पार्टी आपको ‘आदिवासी’ कहती है और बीजेपी-आएसएस के लोग आपको ‘वनवासी’ कहते हैं। इन शब्दों के अलग-अलग मायने हैं। आदिवासी शब्द का मतलब- जो इस देश के पहले मालिक हैं, जिनका जल-जंगल-जमीन पर पहला आधिकार है। वनवासी शब्द का मतलब- वो लोग जो जंगल में रहते हैं। वनवासी का मतलब आप लोगों का जल-जंगल-जमीन पर कोई अधिकार नहीं है।

कांग्रेस पार्टी से मंडला लोकसभा के उम्मीदवार ओंकार सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मोदी ने युवाओं की शिक्षा, किसानों, मजदूरों पिछड़े वर्ग को का कर्ज माफ नहीं किया बल्कि अरबपतियों का 16 लाख करोड रुपए का कर्ज ऐसे ही माफ कर दिया नरेंद्र मोदी ने अरबपतियों का इतना कर्जा माफ कर दिया जितना मनरेगा को चलाने में 24 साल में लगता

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान सरकार बनने के बाद गरीब आदिवासी परिवारों की एक महिला के बैंक खाते में एक साल में एक लाख रुपए डाले जाएंगे।

Live : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी धनोरा (सिवनी) में विशाल जनसभा में शामिल। https://t.co/pXhtIoqgFB
— MP Congress (@INCMP) April 8, 2024

#WATCH | Madhya Pradesh: Before Congress MP, Rahul Gandhi’s address today at the election rally in Dhanora village of Mandla Lok Sabha in favour of Congress candidate Omkar Singh, the flex that was being put up on the main stage had the picture of Union Minister & BJP candidate… pic.twitter.com/I5drf8uJog
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) April 8, 2024

राहुल गांधी ने कहा कि युवा गरीब मजदूर पलायन करते हैं और महानगरों में जाकर बड़े लोगों के घर काम कर रहे हैं, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है एक तरफ हिंदुस्तान के केवल एक दो पर्सेंट लोग कोई भी सपना देख सकते हैं और कुछ भी कर सकते हैं दूसरी तरफ युवाओं को रोजगार मिल रहा है ना अच्छी शिक्षा मिल रही है अरबपतियों का कर्ज तो माफ हो रहा है लेकिन गरीब आदिवासी शिक्षा और पिछड़े लोगों के साथ किसानों का कर्ज माफ नहीं हो रहा है हम चाहते हैं कि अरबपतियों के साथ आदिवासी पिछड़े किसान मजदूर का भी कर्ज माफ हो सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आह्वान किया कि आप वह सरकार चुनिए जो आपके साथ खड़ी है जो आपके साथ मिलकर देश को बदलना चाहती है।

Ahead of Rahul Gandhi’s rally in MP, Congress poster featuring BJP candidate put up at venue!
Read @ANI Story | https://t.co/grKFT4CINA #RahulGandhi #LokSabhaElections2024 #MadhyaPradesh pic.twitter.com/MLDjwNxkCw
— ANI Digital (@ani_digital) April 8, 2024

मंडला के धनौरा में मंच पर रविवार को फ्लेक्स लगा दिया गया। इसमें कांग्रेस नेताओं के साथ केंद्रीय मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते का फोटो था। इसका वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस नेता हरकत में आए। उन्होंने फग्गन सिंह के फोटो को ढंक दिया। फिर उसी जगह कांग्रेस विधायक रजनीश हरवंश सिंह का फोटो लगाया। फ्लेक्स में हुई इस गलती को लेकर कोई भी कांग्रेसी नेता कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

naidunia_image

राहुल गांधी के साथ मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव समेत कांग्रेस के कई पदाधिकारी और नेता मौजूद हैं।

naidunia_image

उल्‍लेखनीय है कि मंडला लोकसभा सीट से कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह मरकाम और शहडोल लोकसभा सीट से विधायक फुंदेलाल सिंह मार्कों चुनाव लड़ रहे हैं।

मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव में आदिवासी सीटों पर कांग्रेस की स्थिति अन्य सीटों की तुलना में अच्छी रही है। एसटी के लिए आरक्षित 47 सीटों में कांग्रेस 22 सीटों पर जीती थी।

ऐसे में लोकसभा चुनाव में भी पार्टी को आदिवासी बहुल सीटों से उम्मीद है। दोनों सीटें पहले चरण के चुनाव में शामिल हैं, जहां 19 अप्रैल को मतदान होना है। विधानसभा चुनाव के पहले भी राहुल शहडोल जिले में ब्योहारी गए थे।

source

Previous post UP Lok Sabha Election 2024 Live News: अखिलेश ने जयंत और भाजपा गठबंधन को बताया गांठबंधन, खूब कसे तंज – UPTak
Next post UP Lok Sabha Chunav 2024: BJP के ल‍िए UP इस बार सबसे ज्‍यादा अहम क्‍यों? – Jansatta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *